Saturday, 11 February 2017

पहले चरण का चुनाव संपन्न - बसपा को पड़े बंपर वोट - "अंबेडकर सेना"

पहले चरण का चुनाव संपन्न - बसपा को पड़े बंपर वोट - "अंबेडकर सेना"


उत्तर प्रदेश में 11 फ़रवरी को चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गया है इस चुनाव में जब मतदाताओं से बात की गई तो कुछ मतदाता तो बात करने से बचते दिखे बाकी अन्य मतदाता जिन्होने ने अंबेडकर सेना की टीम से बात की उनमें अधिकतर मतदाताओं ने बसपा को वोट देने की बात कही.
एक दिलचस्प बात देखने को यह मिली की लोग प्रत्याशी को नहीं अपितु बहन मायावती को वोट देने आए थे. कुछ मतदाताओं को तो प्रत्याशी का नाम भी पता नहीं था पता था तो बस ये की हाथी वाला बटन दबाना है.
गौरतलब है की अंबेडकर सेना की छोटी छोटी टीमें अधिकतर बूथों पर गुप्त रूप से सक्रिय हैं जिनका उद्देश्य मतदान पर नज़र रखना है ताकि कोई गड़बड़ी ना होने पाए.

Saturday, 4 February 2017

उत्तर प्रदेश चुनाव में औंधे मुँह गिरेगी भाजपा - "अंबेडकर सेना"

उत्तर प्रदेश चुनाव में औंधे मुँह गिरेगी भाजपा - "अंबेडकर सेना"


अंबेडकर सेना प्रमुख बजरंग लाल ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की 2017 के चुनाव भाजपा के लिए कोई अच्छी खबर नहीं लाने वाले हैं अपितु अब के इन चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा की अच्छे से खबर लेने का मन बना चुकी है.
जिन अच्छे दिनो के वादे के कारण भाजपा को उत्तर प्रदेश ने प्रचंड बहुमत देते हुए 70 से अधिक सांसद जिता कर दिए, उस उत्तर प्रदेश को 3 वर्ष के शासन काल में भाजपा ने निराशा के अतिरिक्त कुछ नहीं दिया. ये सांसद 3 वर्षों से प्रदेश से गायब हैं ना तो इन्हे प्रदेश के विकास की फ़िक्र है और ना ही जनता की तकलीफ़ की चिंता.
अच्छे दिन तो दूर की बात हुई भाजपा नेतृत्व की तानाशाही ने लोगो का सामान्य जीवन भी नरक जैसा बना दिया है. 8 नवंबर को लागू की गई नोट बंदी के दुष्परिणाम सबसे अधिक ग़रीब ने ही झेले हैं अभी तक झेल ही रहा है और भविष्य में भी आसार कोई ज़्यादा अच्छे नज़र नहीं आ रहे.
ऐसे में देखना यह है की क्या भाजपा अपनी इज़्ज़त इस चुनाव में कुछ सीट जीत कर बचा पाएगी. बहुमत जितना तो दूर की बात है इस चुनाव में अधिकतर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त होने की संभावना है.

Tuesday, 31 January 2017

ताज़ा सर्वे - बसपा जीत रही है 280 सीट - अंबेडकर सेना

ताज़ा सर्वे - बसपा जीत रही है 280 सीट - अंबेडकर सेना


उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल गर्म है ऐसे में सभी समाचार संस्थाएँ अपना अपना सर्वे प्रस्तुत कर रही हैं. अधिकतर सर्वे बसपा को तीसरे नंबर की पार्टी बता रहे हैं और मुख्य टक्कर सपा और भाजपा का दिखाया जा रहा है.

इसी बीच चौंकाने वाली बात यह निकल कर आई है की "अंबेडकर सेना" द्वारा अपने कार्यकर्ताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर कराए गये सर्वे कुछ और ही कह रहे हैं. सर्वे के अनुसार बसपा रिकार्डतोड़ बहुमत के साथ 280 से भी अधिक सीट से जीतती हुई दिखाई दे रही है. भाजपा 60 और सपा 55 के आँकड़े पर सिमटी दिखाई पड़ रही है.
गौरतलब है की सर्वे में सभी वर्गो,जातियों,धर्मों आदि के लोगो से उनकी राय पूछी गई थी तो अगली मुख्यमंत्री के रूप में मायावती को ही सबसे अधिक लोगो ने चुना और मुख्य कारण क़ानून व्यवस्था बताया गया. 

Sunday, 22 January 2017

दलित स्मारकों पर उंगली उठाने की औकात नहीं हैं समाजवादी पार्टी की - "अंबेडकर सेना"

दलित स्मारकों पर उंगली उठाने की औकात नहीं हैं समाजवादी पार्टी की - "अंबेडकर सेना"



अंबेडकर सेना प्रमुख बजरंग लाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर सपा को आड़े हाथों लिया जिसमे अखिलेश यादव ने बसपा को पत्थर की सरकार बताते हुए दलित स्मारक स्थल निर्माण को बसपा की ग़लती करार दिया था.

सेना प्रमुख ने बताया की दलित बहुजन समाज की युवा पीडी दलित चिंतकों एवं महापुरुषों के बारे में जाने यह अत्यंत आवश्यक है ताकि आने वाली शोषित समाज की पीढ़ी उन से प्रेरणा ले कर स्वयं को शोषण से सुरक्षित रख पाए एवं अपने अधिकारों की लड़ाई को निर्बाध रूप से जारी रख सके.

बसपा सरकार के अलावा अन्य किसी भी सरकार को दलित समाज के हितों की कोई भी चिंता नहीं है अन्यथा यह दलित स्मारक उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में बनाए जा चुके होते.

अब जब यदि किसी राजनैतिक दल ने शोषित समाज कल्याण हेतु यह अति आवश्यक कदम बढ़ाया तो जातिवादी लोगों की आँखों की किरकिरी बन गया. समाजवादी पार्टी की सोच प्रदेश को लूटने की ही रही है ऐसे में समाजवादी नेताओं के मूर्खता पूर्ण कुतर्क सुन का आश्चर्य तो नहीं होता किंतु फिर भी समाजवादी पार्टी की इतनी हैसियत नहीं है की वह दलित समाज के मूलभूत अधिकारों की और उंगली उठाए क्योंकि इस सरकार ने दलित समाज का कुछ भी अच्छा नहीं किया अपितु उनका शोषण ही किया है. इस का ख़ामियाजा आने वाले विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भुगतना होगा. 

Saturday, 21 January 2017

जितनी मोदी की उम्र है उतनी सीट भी नहीं निकाल पाएगी भाजपा - अंबेडकर सेना

जितनी मोदी की उम्र है उतनी सीट भी नहीं निकाल पाएगी भाजपा - अंबेडकर सेना



अंबेडकर सेना प्रमुख बजरंग लाल ने आज भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए बताया की जिस प्रकार का आचरण भाजपा का है उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज कर दिया है. प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे जुमलों से वाकिफ़ हो चुकी है. लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया और अब जनता की बारी है. भाजपा पर चुटकी लेते हुए सेना प्रमुख ने कहा की जितनी उम्र माननीय प्रधान मंत्री जी की है उतनी सीट भी भाजपा नहीं जीत पाएगी.

जो जनता लोकसभा में बहुमत से जीता सकती है वही जनता अब विधान सभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए बेताब है. सेना प्रमुख ने बताया की बसपा की सरकार फिर से बनाने के लिए प्रदेश की जनता ने कमर कस ली है. अब की बार बसपा की जीत इतनी बड़ी होगी की पिछले सारे रिकार्ड धवस्त हो जाएँगे.

Monday, 5 September 2016

पूरा उत्तर प्रदेश खड़ा है नीले झंडे के नीचे - बसपा को मिलेगी रिकार्डतोड़ जीत

पूरा उत्तर प्रदेश खड़ा है नीले झंडे के नीचे - बसपा को मिलेगी रिकार्डतोड़ जीत




नई दिल्ली  अंबेडकर सेना प्रमुख बजरंग लाल ने आज कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत पर शाबासी दी और पूरे प्रदेश से एकत्र आँकड़ों के हिसाब से बताया की अंबेडकर सेना और बसपा एवं बाकी दलित संघठन की घर घर जा कर बसपा की नीतियाँ बताने के कार्य का पूरे प्रदेश पर सकारात्मक प्रभाव है. लोग बहन जी की सरकार को याद कर के भावुक हो जाते हैं और फिर से बहन जी की सरकार देखना चाहते हैं. यह हालत सिर्फ़ एक जिले या गाँव की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है..

इन सब के बीच एक और बात निकल कर आई जब अंबेडकर सेना के कार्यकर्ता समाज में बसपा को वोट देने की अपील करने जाते हैं तो हर जाति और हर धर्म का आदमी बहन जी के शासन की क़ानून व्यवस्था की तारीफ़ करता नज़र आता है.
किसी भी जिले में 100 लोग एकत्र कर के पूछो की अगली सरकार किसकी बनाओगे तो 80 लोग बसपा का ही नाम ले रहे हैं. एक बात तो अब स्पष्ट है की सपा की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है. अब तो बस यह देखना होगा की सपा भाजपा के कितने विधायक अपनी जमानत बचा पाते हैं.

इसी के साथ सेना प्रमुख ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया की खुद प्रसिद्ध होने की बजे बसपा और बहन जी को प्रसिद्ध करो. खुद का प्रचार करने की बजे बसपा की नीतियों का प्रचार करो. अंबेडकर सेना के अधिकारी होर्डिंग बैनर पोस्टर पर सेना प्रमुख का फोटो ना लगाएँ बल्कि उसकी जगह बहन जी का फोटो और बड़ा कर दें क्योंकि हमें एक मजबूत क़ानून व्यवस्था देने वाली सरकार लानी है इसलिए बहन जी के हाथों को इतना मजबूत कर दो के विपक्षी पार्टी आँख भी मिलाने से शरमाये.

जय भीम जय भारत 

Sunday, 4 September 2016

सपना डाँसर ने खाया जहर - सपना के बचाव में उतरी "अंबेडकर सेना"

सपना डाँसर ने खाया जहर - सपना के बचाव में उतरी "अंबेडकर सेना"



नई दिल्ली - "अंबेडकर सेना" प्रमुख - बजरंग लाल आज सेना के कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित निर्देश दे रहे थे की तभी एक खबर आई की हरियाणा की डाँसर सपना चौधरी ने जहर खा लिया है और उसकी हालत गंभीर है.

गौरतलब है की कुछ दिन पहले सपना डाँसर पर बहुजन समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए एक केस दर्ज हुआ था. सपना डाँसर ने किसी लेखक का लिखा हुआ एक गीत गाया था जिसमें कई जातियों का ज़िक्र अलग अलग प्रकार से किया गया था इसी गीत में "चामर जाति" को "बावला" कह कर संबोधित किया गया था.

इस मामले पर सपना डाँसर ने माफी माँग ली थी. और यह भी माना था की किसी भी जाति की भावनाओं को आहत करने का कोई भी इरादा नहीं था. बहुजन समाज से हाथ जोड़ कर सपना डाँसर ने माफी माँगी थी और भविष्य में ऐसी ग़लती भूल से भी ना होने का आश्वासन बहुजन समाज को दिया था.

किंतु कुछ कथित नेता और मौकापरस्त लोग सपना डाँसर को इसी विषय में बार बार धमकियाँ , गालियाँ आदि दे रहे थे. बार बार सपना ने उन्हें समझाया की उसने समाज के लिए किसी भी ग़लत शब्द का प्रयोग जानबूझ कर नहीं किया है . अपनी ग़लती का एहसास होने पर उन्होने बहुजन समाज से माफी भी माँग ली है. पर उनकी कोई भी बात नहीं सुनी गई और उनकी खिलाफत करने वाले कुछ लोगों को सपना को प्रताड़ित करने का पूरा अवसर मिल गया था. इसी मानसिक प्रताड़ना और अपमान से पीड़ित सपना ने जहर खा लिया.

मेरे मित्रों हमें एक बात याद रखनी है की हम बाबा साहब के अनुयायी हैं . बुद्ध के अनुयायी हैं, बुद्धि एवं विवेक से हमें काम लेना होगा, एक महिला जो की लोगों का मनोरंजन कर के अपनी रोज़ी रोटी कमाती है, स्टेज पर ही नाच दिखा कर उसके परिवार का भरण पोषण होता है ऐसे में उस स्टेज पर अगर उससे अंजाने में कोई ग़लती हो भी गई तो अब समय है जब बहुजन समाज को बुद्धि एवं अपने विशाल हृदय का परिचय देना होगा . क्योंकि सपना अपनी ग़लती के लिए हाथ जोड़ कर कई बार समाज से क्षमा माँग चुकी है और अब अंत कदम के तौर पर उसने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए जहर तक खा लिया. इससे बड़ा सबूत कोई नहीं हो सकता.

मित्रों यहाँ गौर करने वाली एक बात यह भी है की सपना एक साधारण महिला है जो स्टेज पर कुछ गानों पर नृत्य करके जनता का मनोरंजन करती है और इसी से उसके पूरे परिवार का भरण पोषण भी होता है. सपना किसी पार्टी की नेता नहीं है जो वह किसी समाज की भावनाओं को आहत करेगी. जबकि जैसे ही उसको इस विषय में किसी ने बताया तो उसने खुद तत्काल समाज से माफी माँगी और बार बार माफी माँगी. अंबेडकर सेना ने भी अपने स्तर पर जाँच की तो पाया था की सपना की वाकई कोई ग़लती नहीं थी. इसीलिए अंबेडकर सेना ने उस समय सपना के खिलाफ कोई बयान भी नहीं दिया था

मित्रों हम किसी भी जाति का होने से पहले इंसान है. इंसानियत ही हमारा धरम है यही हमारी जात है. इसलिए मैं आप सबसे हाथ जोड़ कर निवेदन करता हूँ की सपना को दिल से क्षमा कर दीजिए. उसने उस ग़लती की बहुत बड़ी सज़ा भुगत ली है जो उससे अंजाने में हुई थी. हो सके तो सपना की जिंदगी बच जाए उसके लिए प्रार्थना अवश्य कीजिएगा. ताकि समाज पर किसी की आत्महत्या के लिए दोषी होने का कलंक ना लग पाए.

सभी मित्रों को
जय भीम जय भारत

बजरंग लाल
संस्थापक
"अंबेडकर सेना"