Tuesday, 31 January 2017

ताज़ा सर्वे - बसपा जीत रही है 280 सीट - अंबेडकर सेना

ताज़ा सर्वे - बसपा जीत रही है 280 सीट - अंबेडकर सेना


उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल गर्म है ऐसे में सभी समाचार संस्थाएँ अपना अपना सर्वे प्रस्तुत कर रही हैं. अधिकतर सर्वे बसपा को तीसरे नंबर की पार्टी बता रहे हैं और मुख्य टक्कर सपा और भाजपा का दिखाया जा रहा है.

इसी बीच चौंकाने वाली बात यह निकल कर आई है की "अंबेडकर सेना" द्वारा अपने कार्यकर्ताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर कराए गये सर्वे कुछ और ही कह रहे हैं. सर्वे के अनुसार बसपा रिकार्डतोड़ बहुमत के साथ 280 से भी अधिक सीट से जीतती हुई दिखाई दे रही है. भाजपा 60 और सपा 55 के आँकड़े पर सिमटी दिखाई पड़ रही है.
गौरतलब है की सर्वे में सभी वर्गो,जातियों,धर्मों आदि के लोगो से उनकी राय पूछी गई थी तो अगली मुख्यमंत्री के रूप में मायावती को ही सबसे अधिक लोगो ने चुना और मुख्य कारण क़ानून व्यवस्था बताया गया. 

Sunday, 22 January 2017

दलित स्मारकों पर उंगली उठाने की औकात नहीं हैं समाजवादी पार्टी की - "अंबेडकर सेना"

दलित स्मारकों पर उंगली उठाने की औकात नहीं हैं समाजवादी पार्टी की - "अंबेडकर सेना"



अंबेडकर सेना प्रमुख बजरंग लाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर सपा को आड़े हाथों लिया जिसमे अखिलेश यादव ने बसपा को पत्थर की सरकार बताते हुए दलित स्मारक स्थल निर्माण को बसपा की ग़लती करार दिया था.

सेना प्रमुख ने बताया की दलित बहुजन समाज की युवा पीडी दलित चिंतकों एवं महापुरुषों के बारे में जाने यह अत्यंत आवश्यक है ताकि आने वाली शोषित समाज की पीढ़ी उन से प्रेरणा ले कर स्वयं को शोषण से सुरक्षित रख पाए एवं अपने अधिकारों की लड़ाई को निर्बाध रूप से जारी रख सके.

बसपा सरकार के अलावा अन्य किसी भी सरकार को दलित समाज के हितों की कोई भी चिंता नहीं है अन्यथा यह दलित स्मारक उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में बनाए जा चुके होते.

अब जब यदि किसी राजनैतिक दल ने शोषित समाज कल्याण हेतु यह अति आवश्यक कदम बढ़ाया तो जातिवादी लोगों की आँखों की किरकिरी बन गया. समाजवादी पार्टी की सोच प्रदेश को लूटने की ही रही है ऐसे में समाजवादी नेताओं के मूर्खता पूर्ण कुतर्क सुन का आश्चर्य तो नहीं होता किंतु फिर भी समाजवादी पार्टी की इतनी हैसियत नहीं है की वह दलित समाज के मूलभूत अधिकारों की और उंगली उठाए क्योंकि इस सरकार ने दलित समाज का कुछ भी अच्छा नहीं किया अपितु उनका शोषण ही किया है. इस का ख़ामियाजा आने वाले विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भुगतना होगा. 

Saturday, 21 January 2017

जितनी मोदी की उम्र है उतनी सीट भी नहीं निकाल पाएगी भाजपा - अंबेडकर सेना

जितनी मोदी की उम्र है उतनी सीट भी नहीं निकाल पाएगी भाजपा - अंबेडकर सेना



अंबेडकर सेना प्रमुख बजरंग लाल ने आज भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए बताया की जिस प्रकार का आचरण भाजपा का है उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज कर दिया है. प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे जुमलों से वाकिफ़ हो चुकी है. लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया और अब जनता की बारी है. भाजपा पर चुटकी लेते हुए सेना प्रमुख ने कहा की जितनी उम्र माननीय प्रधान मंत्री जी की है उतनी सीट भी भाजपा नहीं जीत पाएगी.

जो जनता लोकसभा में बहुमत से जीता सकती है वही जनता अब विधान सभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए बेताब है. सेना प्रमुख ने बताया की बसपा की सरकार फिर से बनाने के लिए प्रदेश की जनता ने कमर कस ली है. अब की बार बसपा की जीत इतनी बड़ी होगी की पिछले सारे रिकार्ड धवस्त हो जाएँगे.