Wednesday, 27 April 2016

 ऊँचाहार के रसूलपुर धरावाँ गाव में अचानक आग लगने से  5 पाँच घर जल के राख - उत्कृष्ट मौर्य 'अशोक' ने की मदद 




विधानसभा ऊँचाहार के रसूलपुर धरावाँ गाव में अचानक आग लग जाने के कारण 5 पाँच घर जल के राख  हो गए जब यह खबर 
 उत्कृष्ट मौर्य 'अशोक' के पास पहुंची तो वह तुरंत  पीड़ित परिवार से मिले और SDM डलमऊ को हर सम्भंव मदद के आदेश दिए। इतना ही नहीं अशोक मौर्य ने पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद भी की .

गौर तलब है की अशोक मौर्य , बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी के सुपुत्र हैं और सामजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर रूचि लेते हैं जिनकी वजह से क्षेत्र की जनता को भी इनसे गहरा लगाव है. आने वाले चुनाव में अशोक मौर्या युवा वर्ग के बड़े नेता के तौर पर भी उभर सकते हैं.

Tuesday, 26 April 2016

झांसी : तीन बार के भाजपा विधायक ने बदला दल, बसपा में शामिल


झांसी. मिशन.2017 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी को झांसी जिले में तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के अंदर हो रही लगातार उपेक्षा से त्रस्त आकर मऊरानीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से तीन बार विधायक रहे प्रागीलाल अहिरवार बीजेपी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मजबूत रहा है जनाधार
भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर प्रागीलाल अहिरवार का मजबूत जनाधार रहा है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर रोरा के ग्राम प्रधान से शुरू किया। वह 1989, 1991 और 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में मऊरानीपुर सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए। एक बार उनकी पत्नी और एक बार उनका बेटा मऊरानीपुर ब्लाक का ब्लाक प्रमुख रहा है। इसके अलावा एक बार उनकी पत्नी जिला पंचायत की सदस्य भी रही हैं। प्रागीलाल ने अपनी पहचान एक जुझारू नेता के रूप में बनाई है। सरकार किसी की भी रही हो, लोगों की समस्याओं को लेकर वह हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं।

उपेक्षा के चलते बदला पाला
तीन बार के विधायक रहे प्रागीलाल अहिरवार पार्टी के अंदर हो रही उनकी उपेक्षा से आजिज आ चुके थे। इस बार के जिला पंचायत चुनाव में जब सत्ताधारी सपाइयों के खिलाफ पार्टी को प्रत्याशियों का टोटा नजर आ रहा था, तब उन्होंने अपने दो परिजनों को चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में पार्टी की भितरघात के चलते उनके परिजन बहुत थोड़े से अंतर से चुनाव हार गए थे।

पार्टी के लिए काम करेंगे
विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर प्रागीलाल अहिरवार कहते हैं कि अभी तो ऐसा कुछ भी नहीं है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसी में जुट जाएंगे। वह खुद को एक ईमानदार मजदूर बताते हैं। उनका कहना है कि पहले जहां थे, वहां भी पूरी ईमानदारी से काम किया। अब इस पार्टी में पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। 

Monday, 25 April 2016

बसपा ने शुरू की योजनाएं, सपा ले रही 'क्रेडिट' : सतीश चंद्र मिश्र

लखनऊ। लंबे समय बाद मीडिया में आते ही बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी पर हमला बोल दिया। सतीश चंद्र मिश्र ने समाजवादी पार्टी पर बसपा सरकार के दौरान शुरू की गयी योजनाओं का 'क्रेडिट' लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के दावों को खोखला व दिशाहीन करार दिया। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा लखनऊ मेट्रो रेल योजना के लिए बसपा सरकार के दौरान फरवरी 2008 में डीएमआरसी व एलडीए के बीच अनुबंध हुआ था। इस बाबत जुलाई 2011 में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गयी थी। जिस एक्सप्रेस-वे परियोजना को सपा सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है, उसकी मंजूरी 20 अप्रैल 2008 को बसपा सरकार में दी गयी थी। सपा सरकार ने बस कन्नौज व सैफई को जोडऩे के लिए इसका स्वरूप और नाम बदल दिया। इसी तरह गोमती रिवर फ्रंट योजना भी सितंबर 2008 में शुरू हो गयी थी। ललितपुर विद्युत परियोजना भी बसपा सरकार ने ही शुरू की थी। बसपा सरकार के पार्क और योजनाओं का नाम बदलकर सपा सरकार अपना बता रही है।

करीब तीन साल बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि लखनऊ मेट्रो की शुरुआत मायावती शासन काल में हुआ था. इसके लिए दो बार डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेजा गया था। सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि जुलाई 2011 में लखनऊ मेट्रो से संबंधित डीपीआर केंद्र को भेजा गया था। लेकिन अब अखिलेश सरकार इसका क्रेडिट ले रही है। मिश्र ने कहा कि यही हाल आगरा एक्सप्रेस-वे व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ है। दोनों प्रोजेक्ट मायावती के काल में शुरू हुए लेकिन अब समाजवादी पार्टी सरकार इनका नाम बदलकर क्रेडिट ले रही है। उन्होंने कहा कि बलिया से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस-वे बनाने की मायावती ने शुरू किया। उनकी सोच थी कि बलिया से महज आठ घंटों में दिल्ली की दूरी तय की जा सके। यहां पर एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना 2008 में बनीं थी।

उन्होंने कहा कि आज सौ करोड़ में एक किलोमीटर सड़क बन रही है। सपा सरकार ने अपने लोगों को ठेका दे रखा है जिन्होंने लूट मचा रखी है। इस दौर में प्रदेश के किसानों की जमीन पर औने-पौने दाम में खरीदा गया। प्रदेश में पार्कों के मुद्दे पर मिश्रा ने कहा कि जिस सबसे बड़े पार्क (जनेश्वर मिश्र) पार्क की बात यह सरकार कर रही है, उसे भी मायावती सरकार में बनाया गया था, लेकिन उस आंबेडकर पार्क का नाम बदल दिया गया। इतना ही नहीं उसमे बहुत पेड़ लगे थे लेकिन अब उन्हें काट दिया गया।

यूपी में कानून व्यवस्था धवस्त

प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर मिश्र ने कहा कि आज चारो तरफ अराजकता का माहौल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त और ध्वस्त है। हर दिन तीन-चार रेप, गैंगरेप और हत्याएं हो रहीं हैं। इस अराजकता को देखकर अब लोग मायावती सरकार को याद कर रहे हैं।

सपा-बीजेपी में मिलीभगत
मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी में अंदरूनी सांठगांठ है। दोनों ही पार्टियां साम्प्रदायिकता फैलाती हैं और वोटों का ध्रुवीकरण करती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का निलंबन कैट ने किया रद्द - अंबेडकर सेना ने दी बधाई.

कुछ महीनों से चले आ रहे संघर्ष पर आज आख़िरकार विराम लग ही गया. सभी तथ्यों की परख के बाद कैट ने आज अमिताभ ठाकुर का निलंबन रद्द करते हुए अपने अंतरिम आदेश में 11 अक्तूबर 2015 से रुके वेतन के साथ साथ बहाली का भी आदेश दे दिया है.

गौर तलब है की अमिताभ ठाकुर अपनी सॉफ छवि के लिए जाने जाते हैं कुछ माह पहले उनके मुलायम सिंह यादव से मतभेद होने के समाचार प्राप्त हुए थे तब से समाजवादी सरकार ने उन्हें निलंबन पर रखा हुआ था. किंतु अमिताभ ठाकुट दृढ़ संकल्प और पूरी लगन से न्याय की यह लड़ाई लड़ते रहे और आज न्याय की जीत हुई.

अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने पूरे प्रदेश को इस फ़ैसले पर बधाई देते हुए बताया की अब फिर से क़ानून राज की वापसी होगी. आशा है की प्रदेश की जनता इस अन्याय का जवाब समाजवादी सरकार को 2017 में ज़रूर देगी जिसने एक ईमानदार अफ़सर को उसकी ईमानदारी का इनाम उसको प्रताड़ित कर के दिया.
मोदी के 'मन की बात' के दौरान नींद ले रहे थे यू० पी० के भाजपा अध्यक्ष "केशव प्रसाद मौर्या"


गाज़ियाबाद।  पीएम मोदी 'मन की बात' करते हैं ताकि पूरा देश उनकी बातों को सुने और तो और वो लोगों से सीधे जुड़ सकें। अगर ऐसे में उनकी पार्टी के ही नेता मन की बात के दौरान झपकी लेते हुए नजर आ जाए तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है। दरसअल, कुछ ऐसा ही हुआ रविवार को जब पीएम ने मन की बात की, पीएम के मन की बात कार्यक्रम के दौरान हाल ही में नियुक्त किए गए यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य झपकी लेते हुए नजर आए।

केशव प्रसाद मौर्य के इस वीडियो से बीजेपी की किरकिरी हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह यूपी के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सो रहे हैं। यही नहीं, उनकी बगल की कुर्सी पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठे हैं।

रविवार को पीएम मोदी जब रेडियो पर लोगों को संबोधित कर रहे थे तो यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सोते हुए नजर आये। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपने एसी कमरे में आराम फरमाते रहे और रामशंकर कठेरिया तो बीच में ही बाहर निकल गये। बता दें कि आज के प्रोग्राम के तहत यूपी में कुल 14 केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई थी कि वे जनता के साथ बैठ कर 'मन की बात' को सुनेंगे और संदेश लोगों के बीच फैलाएंगे। 

Wednesday, 20 April 2016

O.B.C. वर्ग का सपा और भाजपा से उठा विश्वास - कई बड़े O.B.C. संघठन अंबेडकर सेना के संपर्क में.
बसपा को दे सकते हैं समर्थन.



अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने बताया की केंद्र की भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मिल कर O.B.C. वर्ग का शोषण किया है जबकि यह वह वर्ग है जिसका अधिकतर वोटर भाजपा और सपा को ही परंपरागत रूप से वोट देता आया है.

आरक्षण के नाम पर वेसए ही इस वर्ग को कम हिस्सा प्राप्त है उसके बावजूद राजनैतिक कारणों से अन्य अनेक जातियाँ भी इसी वर्ग में डाल कर इस वर्ग को मिलने वाला लाभ प्रतिशत और भी कम कर दिया है.

चुनाव के समय दोनो पार्टियाँ बड़े बड़े वादे कर के O.B.C. वर्ग का वोट तो ले लेती हैं पर चुनाव जीतने के बाद इस वर्ग की उपेक्षा करना भी आरंभ कर देते हैं और यह कृत्य कई दशकों से चला आ रहा है.

अब की बार 2017 के चुनाव में O.B.C. वर्ग के कई बड़े युवा संघठन अंबेडकर सेना को अपना समर्थन दे चुके हैं और बहन मायावती को ही वोट देने हेतु लामबंद हैं.. O.B.C. समाज को उमीद है की बसपा की सरकार उनके वर्ग को इंसाफ़ देंगी और विकास के मार्ग पर ले जाएँगी.

यदि यह वर्ग बसपा के हाथ मजबूत करता है तो बसपा की रिकार्ड जीत होने से कोई भी पार्टी नहीं रोक पाएगी क्योंकि दलित - मुस्लिम और ब्राह्मण समाज पहले से ही बसपा के समर्थन में हैं.

Tuesday, 19 April 2016


"आज दिल बड़ा दुखी है"



कुछ दिन पहले एक घटना हुई जिसमें एक दलित युवक को जिंदा जला दिया गया.
कल की घटना में एक छोटे बच्चे की बलि जाति प्रथा के ठेकेदारों ने ले ली.

शरीर के अंदर गुस्सा लावे की तरह उबल रहा है. आज सुबह का खाना खाने का भी मन नही हुआ.
दुख , पीड़ा और गुस्से से मन बुरी तरह तिलमिलाया हुआ है. बार बार यही ख़याल आता है के उस बच्चे के बाल सुलभ मन पर क्या बीती होगी जब उसे उसकी जाती बता कर पूरी क्लास के सामने बेइज़्ज़त किया गया होगा और पानी नहीं पीने दिया होगा.

उस बच्चे की मृत्यु के बाद उसके माता पिता का क्या हाल हुआ होगा. उसकी मौत देख कर उसके आस पड़ोस में रहने वाले बाकी दलित बच्चों के मन में कहीं ना कहीं एक डर ने ज़रूर जगह बना ली होगी. सभी के मन में इस घटना के बाद कितना आक्रोश होगा. पर कोई भी व्यक्ति कर कुछ भी नहीं पा रहा होगा. उन सभी के मन की छटपटाहट साफ महसूस हो रही है. अब वक्त आ गया है जब इस समस्या के निदान के लिए गंभीरता से कदम उठाने ही होंगे.
किसी मित्र का कोई सुझाव हो तो अवश्य दें.

आपका अपना
राम बजरंग लाल
संस्थापक
"अंबेडकर सेना"
दलित बच्चे को स्कूल हैंडपंप से नहीं पीने दिया गया पानी - बच्चे की मौत

                                                                    यह चित्र सांकेतिक है

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के खमरियां कलां गांव में जात-पात और छूआछूत ने एक बच्चे की बलि ले ली। गांव के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे वीरन को स्कूल के हैंडपंप से सिर्फ इसलिए पानी पीने से रोका गया क्योंकि उसका संबंध दलित समुदाय से था। मिडिया के अनुसार प्यास से तड़पता मासूम वीरन अपनी प्यास बुझाने के लिए कुएं के पास गया वह कुआं उसके लिए मौत का कुआं साबित हुआ.

बेड़ीलाल अहिरवार का 8 वर्षीय पुत्र वीरन तेंदूखेड़ा के खमरिया कलां गांव की प्राथमिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। वीरन स्कूल में मीड डे मील (मध्याह्न भोजन) खाने के बाद सभी बच्चों के साथ स्कूल की हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गया।
लेकिन जात-पात जैसी सामाजिक बुराईयों से अंजान मासूम वीरन के साथ जातिगत भेदभाव करते हुए उसे स्कूल के हैंडपंप से पानी नहीं पीने दिया गया। वीरन अपनी बॉटल में रस्सी बांधकर कुएं से पानी निकालने लगा तभी बॉटल में पानी भरने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा।

हैरत की बात है कि वीरन कुएं में गिर गया लेकिन किसी भी शिक्षक ने उसकी कोई खैर खबर नहीं ली। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जनपद सीईओ मनीष बागरी ने पूरे स्कूल स्टाफ को निलंबित कर दिया।गांव के इसी सरकारी स्कूल की 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले वीरन के भाई सेवक ने बताया कि दलित छात्रों को स्कूल के हैंडपंप से पानी नहीं पीने दिया जाता है। दलित बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम डालकर इसी तरह कुएं से पानी निकालकर पीने को मजबूर रहते हैं। सेवक का आरोप है कि स्कूल के हैंडपंप से शिक्षक पानी नहीं भरने देते हैं। फिलहाल विभाग द्वारा स्कूल के प्रधानाध्यापक भोजराज लोधी सहित 6 शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

वीरन के परिजनों और गांववासियों के मुताबिक स्कूलों में दलित बच्चों के साथ शिक्षकों द्वारा भेदभाव किया जाता है। पहले तो बच्चे शिक्षकों द्वारा जातिगत भेदभाव की शिकायत अपने परिजनों से करते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर बच्चे स्कूल आने से मना करने लगते हैं।
भाजपा का कुशासन - पुलिस ने युवक की गुदा में डाला डंडा. और जम कर पीटा.


भाजपा शासित राज्यों में क़ानून व्यवस्था किस कदर चरमरा चुकी है इसका एक उदाहरण अभी हाल में ही देखने को मिला.
घटना हरियाणा के फरीदाबाद जिले की है. फरीदाबाद। सेक्टर 10 में रहने वाले एक इंजीनियर ने सेक्टर 11 के पुलिस कर्मियों पर बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है कि उसकी टांग तोड़ दी गई और उसकी गुदा में डंडा डाला गया। इंजीनियर को इलाज के लिए सेक्टर 8 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कोर्ट ने इस मामले में जांच अधिकारी को दोनों युवकों का समय पर मेडिकल मुआयना न कराए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सेक्टर 8 में रहने वाला प्रशांत और सेक्टर 10 निवासी अंकुर जैन दोनों पेशे से इंजीनियर हैं। ये दोनों प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। 17 अप्रैल की रात को करीब साढ़े 12 बजे ये दोनों कार में सवार होकर अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ खाना खाने सेक्टर 12 रेस्टोरेंट पर जा रहे थे। रेस्टोरेंट में पहुंचने से ये सभी सेक्टर 11-12 के डिवाइडिंग रोड पर खड़े होकर खाना का मीनू तय करने लगे। इस दौरान इनके बीच आपस में बहसबाजी हो गई। तभी किसी ने इनको देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को झगड़ा किए जाने की सूचना दे दी।
कंट्रोल रूम से झगड़े की इत्तला मिलने के बाद सेक्टर 11 की पीसीआर नंबर-59 मौके पर पहुंची। वहां कुछ लड़के आपस में झगड़ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव की कोशिश की तो दो-तीन लड़के पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। पुलिस का आरोप है कि प्रशांत और अंकुर ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस इन दोनों को चौकी ले गई, जहां कुछ पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडे से इन दोनों की बेरहमी से पिटाई की। सबसे ज्यादा मार अंकुर जैन को लगाई गई। अंकुर के पैर में फ्रेक्चर आ गया।

अंकुर का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उसकी गुदा में डंडा डाला। रविवार सुबह इन दोनों को बगैर मेडिकल कराए अदालत में पेश किया। छुट्टी होने के कारण अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट छवि गोयल ने दोनों को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया।
बचाव पक्ष ने इन दोनों की जमानत याचिका दायर की, जिस पर 18 अप्रैल की सुबह सुनवाई होनी थी। साथ-साथ अदालत ने पुलिस को ये भी आदेश दिए कि दोनों आरोपियों को बोर्ड पैनल द्बारा मेडिकल मुआयना सुबह 9.3० बजे कराया जाए।
अंकुर का आरोप है कि अदालत कÞ आदेश कÞ बावजूद पुलिस ने उनका मेडिकल मुआयना सुबह 9.30 बजे नहीं करवाया और न ही रिपोर्ट अदालत में पेश की।

अंकुर जैन ने बताया कि मेरे दोस्त के माता-पिता व अन्य लोग वृंदावन परिक्रमा के लिए गए थे। इसीलिए अपने दोस्त के साथ वह खाना खाने के लिए रात को घर से निकला था। हमने शराब नहीं पी रखी थी। पुलिसकर्मी बेवजह हमसे आकर उलझे और मारपीट करने लगे।
सेक्टर 11 पुलिस चौकी इंचार्ज करतार सिंह की दलील है कि उस दिन वह भी नाइट ड्यूटी पर था। जब उसे सूचना मिली, तो वह मौकÞ पर पहुंच गया था। ये दोनों युवक बहुत नशे में थे। इन्होंने मारपीट भी की और बहुत गंदी-गंदी गालियां दी. यहां तक की अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर के साथ भी बदसलूकी की। युवक को जो चोट लगी, वो उसे पहले ही झगड़े में लग चुकी थी।
बसपा का चुनावी गीत हुआ वायरल.
"चढ़ गुण्डों की छाती पे.
बटन दबेगा हाथी पे"


click below to listen song



केशव प्रसाद मौर्या को "अंबेडकर सेना" ने दिया करारा जवाब 
मायावती को जेल भेजने की दी थी धमकी.


"अंबेडकर सेना" के संस्थापक राम बजरंग लाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा की उनकी सरकार को 2 वर्ष से भी ज़्यादा का समय हो चुका है. अब तक उनकी सरकार तमाम घोटालों के आरोपी कांग्रेस के नेताओं को जेल में क्यों नहीं डाल पाई है.

2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व यही मोदी जी कहते घूमते थे की कांग्रेस के नेताओं ने देश को लूट कर खा लिया है. इन्होने कई लाख करोड़ के घोटाले किए हैं.. और भी कई संगीन आरोप मोदी जी की तरफ से लगाए गये थे.
पर भाजपा सरकार बनते ही लगता है वह सभी आरोप भी हवा हो गये हैं. क्या कांग्रेस के नेताओं से अंदर खाते भाजपा ने लें दें कर के सेट्टिंग कर ली है या फिर उनके सभी आरोप झूठ थे? कृपया भाजपा इसके विषय में स्पष्टीकरण अवश्य दे. क्योंकि 2 साल का समय किसी भी गुनहगार को सज़ा देने के लिए काफ़ी होता है..तो ऐसे में अब तक मोदी सरकार कांग्रेस के नेताओं का कुछ भी क्यों नहीं उखाड़ पाई है.?

इसी के साथ राम बजरंग लाल ने यह भी कहा की अब उत्तर प्रदेश के चुनाव नज़दीक हैं तो भाजपा के कुछ सिरफिरे नेता बहन जी को जेल भेजने की बात करते हैं. उन्हें हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं की आप बहन जी के चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं. सभी विपक्षी दल चुनाव जीतने का सपना छोड़ कर अपनी जमानत जब्त होने से बचाने की तैयारी कीजिए, आप की ये खोखली धमकियाँ जनता को आप के खिलाफ ही लामबंद करेंगी. पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी जी को वोट देकर जो ग़लती की थी वह ग़लती जनता अब सुधारना चाहती है. 2017 में बसपा की जीत इतने अधिक बहुमत से होगी जो आज तक का सबसे बड़ा रिकार्ड होगा. 

यदि विपक्षी दल किसी षड्यंत्र के तहत बहन की को कोई नुकसान पहुँचाने की सोच भी रहे हों तो दिमाग़ से निकाल दें. यदि ऐसा कुछ भी हुआ तो परिणाम गंभीर होंगे.

अंबेडकर सेना लगाएगी बुंदेलखंड में कैंप - सूखा पीड़ितों की हर संभव मदद का प्रयास.

सूखे की मार झेल रहे लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है. अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने आज बताया की उनके संघठन के कार्यकर्ताओं की एक टीम बुंदेलखंड दौरे पर है.

पूरे क्षेत्र का जायजा लेने के बाद पीड़ित क्षेत्र का चुनाव कर के पीड़ित लोगों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया जाएगा. उन्होने यह भी बताया की उनकी टीम यह भी जायजा ले रही है की वहाँ सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में भूमि जल स्तर क्या है ताकि गहरी खुदाई कर के समरसीबल पंप लगवाने की व्यवस्था की जा सके. यदि भूमि का पानी पीने योग्य ना हुआ तो पानी सॉफ करने की मशीनें एवं आर० ओ० आदि की सहायता से उस पानी को फ़िल्टर कर दिया जाएगा. ताकि पीने के पानी की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सके. एक समरसीबल पंप से सैकड़ों परिवारों को पीने का पानी मिल सकता है.

फिलहाल अंबेडकर सेना की टीम पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र की समस्याओं का आकलन करने में लगी है. ताकि उनके आधार पर एक एक्शन प्लान बना कर तुरंत अमल में लाया जा सके.

अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने ये भी बताया की प्रदेश की समाजवादी सरकार से हमें कोई ख़ास उमीद नहीं है. सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है पर हम नहीं बैठ सकते. हम जितना भी कर पाएँगे अपने प्रदेश के लोगों के लिए ज़रूर करेंगे. 

Monday, 18 April 2016

ओबीसी नायकों ने किया दलित चेतना का विकास


जोतिबा फुले ओबीसी थे। साहूजी महाराज ओबीसी थे। पेरियार ओबीसी थे और उत्तर भारत में ललईसिंह यादव, रामस्वरूप वर्मा और सभी लोग दलित आंदोलन के मजबूत पक्षधर थे

हमारे देश में जितने भी सांस्कृतिक आंदोलन हुए, उनमें ओबीसी नायकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को नकारना बेमानी होगा। बहुजन समाज के प्रवक्ता और आधारस्तंभ दोनों आम्बेडकर रहे हैं। इसके मद्देनजर अगर आम्बेडकर से पहले के ओबीसी नायकों पर बात की जाए तो उन्होंने दलित आंदोलन के जरिए जो सबसे पहला काम किया वह धार्मिक वर्चस्व को तोडऩे का था। चूंकि तब समाज में जाति, धर्म, संप्रदाय की श्रेष्ठता के बोध तले ब्राह्मणवादी व्यवस्था कायम थी, इसलिए सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक विषमता बहुत बुरी तरह फैली हुई थी। ओबीसी समाज से जो नायक निकले, उन्होंने इस विषमता को तोडऩे के लिए ब्राह्मणवाद और सामंतवाद के खिलाफ  आवाज उठायी। चूंकि ब्राह्मणवादी विचारधारा की पोषक सामंतवादी व्यवस्था होती है, इसलिए सामाजिक विषमता को खत्म करने के लिए इसके खिलाफ  आवाज उठनी भी जरूरी थी। ब्राह्मणवाद वर्ण व्यवस्था का समर्थन करने के साथ-साथ मनुष्य के ऊपर मनुष्य की श्रेष्ठता का समर्थन करता था और आदमी को आदमी से अलग करता था। इसी कारण धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ  आंदोलन की जरूरत महसूस हुई।

एक होता है राजनीतिक आंदोलन और दूसरा होता है सांस्कृतिक आंदोलन। राजनीतिक आंदोलन समय-समय पर लोगों ने किया। साहूजी महाराज ने किया, पेरियार ने किया और लोगों ने अपने-अपने समय पर आंदोलन चलाया। आगे चलकर डॉ.आम्बेडकर ने राजनीतिक आंदोलन बहुत व्यापक रूप में पूरे देश में चलाया। उत्तरप्रदेश में भी आम्बेडकर के आंदोलन का बहुत गहरा प्रभाव और प्रसार हुआ। शुरुआत में दलित आंदोलन और दलित साहित्य का ओबीसी के नायकों ने विकास किया। इसे अगर देश के स्तर पर देखें तो जोतिबा फुले ओबीसी थे। साहूजी महाराज ओबीसी थे। पेरियार ओबीसी थे और उत्तर भारत में ललईसिंह यादव, रामस्वरूप वर्मा और सभी लोग दलित आंदोलन के मजबूत पक्षधर थे। इन लोगों ने आंदोलन चलाया और उसको आगे बढ़ाया। इन्होंने दलितों की समस्याओं और समाज में उनकी स्थिति को लेकर नाटक लिखे। आश्चर्य की बात है कि दलित इनके महत्व को मानते हैं, लेकिन ओबीसी के लोग जानते ही नहीं कि रामस्वरूप वर्मा या ललईसिंह यादव की किताब क्या है ? इन लोगों ने दलितों के नायकों पर नाटक लिखे। ललई सिंह यादव ने पांच नाटक लिखे, जिनमें शम्बूक वध और एकलव्य काफी प्रसिद्ध हैं। इस तरह वर्चस्ववादी व्यवस्था के खिलाफ  लंबा आंदोलन चला है, बाद में लालू प्रसाद यादव, मुलायम और मायावती ने इसका विकास किया, लेकिन बाद में ये लोग सत्ता की राजनीति करने लगे। यानी राजनेता से इतर ये लोग पिछड़ों-दलितों के बीच सामाजिक परिवर्तनकारी राजनीति नहीं कर सके। इनकी राजनीति कुर्सी तक सीमित हो गई।

विषमता को मिटाने के लिए जोतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का योगदान अविस्मरणीय है। जोतिबा फुले ने इन विषमताओं को लेकर एक किताब ‘गुलामगिरी’लिखी, जिसका अंग्रेजी में भी अनुवाद हो चुका है। इस किताब में उन्होंने ब्राह्मणवाद के खिलाफ  संघर्ष, स्त्री शिक्षा, किसानों और खेतिहर मजदूरों, दमितों-दलितों, शोषितों को आवाज देने का काम किया। फुले दंपत्ति के शिक्षा खासकर स्त्री शिक्षा के लिए योगदान को इसी से समझा जा सकता है कि उन्होंने महाराष्ट्र में स्त्रियों के लिए पहला स्कूल खोला, जोकि भारत में भी महिलाओं का पहला स्कूल था। स्त्री शिक्षा की दिशा में फुले दंपत्ति द्वारा उठाए गए इस कदम का सवर्णों ने खासा विरोध किया। सवर्ण समाज में स्त्री शिक्षा वर्जित थी, सवर्ण महिलाएं तो दलितों से भी महादलित थीं। वे 100-150 साल पहले तक घर से बाहर कदम नहीं रख सकती थीं। एक ऐसे समाज में फुले दंपत्ति का स्त्री शिक्षा के लिए स्कूल की स्थापना करना निश्चय ही साहसिक कदम था। सावित्रीबाई फुले घर से बाहर निकलकर पढ़ाने का काम करने वाली पहली शिक्षिका थीं। जब वो स्कूल के लिए निकलतीं थी, तो अपने साथ घर से हमेशा एक अतिरिक्त साड़ी लेकर चलती थीं क्योंकि उन्हें तंग करने और स्त्री शिक्षा का विरोध करने के लिए उन पर गोबर और पत्थर फेंके जाते थे, उन पर भद्दी फब्तियां कसी जाती थीं, मगर फि र भी वे पीछे नहीं हटीं। मगर ताज्जुब की बात यह है कि सवर्णों ने फुले दंपत्ति के शिक्षा खासकर स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम को कभी उस तरह तवज्जो नहीं दी, जिस तरह राजा राममोहन राय को। खास बात तो यह है कि राजा राममोहन राय के समय तक शिक्षा का काफी प्रचार-प्रसार हो चुका था। सही मायनों में देखा जाए तो फुले दंपत्ति के संघर्ष ने महाराष्ट्र में दलित आंदोलन की नींव रखने का काम किया।

दक्षिण भारत में दलित मसीहा के बतौर इरोड वेंकट नायकर रामासामी पेरियार को देखा जाना चाहिए। पेरियार ने ब्राह्मणवाद के खिलाफ  वहां एक वृहद् आंदोलन की नींव रखी। उन्होंने दक्षिण भारत में दलितों के मंदिरों में प्रवेश के लिए आंदोलन किया। ताज्जुब की बात यह है कि जब पेरियार ने मंदिर आंदोलन की शुरुआत की तब दलितों का मंदिर में प्रवेश करना तो दूर, जिस रास्ते में मंदिर बना हो उस रास्ते से जाना तक वर्जित था। जानवरों से भी बदतर हालत थी दलितों की। हालांकि कुछ कांग्रेस नेताओं के कहने पर ही उन्होंने वाईकम आंदोलन का नेतृत्व स्वीकार किया, जो मन्दिरों की ओर जाने वाली सड़कों पर दलितों के चलने की मनाही को हटाने के लिए संघर्षरत् था, मगर बाद में युवाओं के लिए कांग्रेस संचालित प्रशिक्षण शिविर में ब्राह्मण प्रशिक्षकों द्वारा गैर-ब्राह्मण छात्रों के प्रति भेदभाव बरतते देख उनका मन कांग्रेस से उखडऩे लगा। उन्होंंने कांग्रेस नेताओं के समक्ष दलितों के लिए आरक्षण का प्रस्ताव भी रखा, जिसे नामंजूर कर दिया गया, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। पेरियार के खिलाफ भी ब्राह्मणवादी विचारकों ने एक नए आंदोलन की शुरुआत कर दी। महात्मा गांधी ने पेरियार विरोधियों को समझाया कि उनकी बात मानकर दलितों को मंदिरों के रास्तों पर चलने की इजाजत दे दी जाए, नहीं तो पेरियार दलितों के मंदिर प्रवेश के लिए भयंकर आंदोलन करेंगे। चूंकि पिछड़ा-दलित समुदाय पेरियार के साथ था, इसलिए कांग्रेस की साख खत्म हो रही थी और गांधी को कांग्रेस की साख बचाने की चिंता थी। गांधी भी पेरियार के साथ नहीं थे।

इसी तरह कोल्हापुर के साहूजी महाराज, जो खुद आज के ओबीसी समुदाय से आते थे, दलितों के असली नायक साबितहुए। वे कोल्हापुर के राजा थे। उन्होंने अपने राज्य में सबसे पहले दलितों-पिछड़ों के लिए 51 प्रतिशत आरक्षण देकर हर क्षेत्र में समतामूलक समाज की स्थापना की शुरुआत की। उन्हें आरक्षण का जनक भी कहा जाता है, क्योंकि साहूजी महाराज ने ही सबसे पहले भारतवर्ष में दलितों-पिछड़ों को आरक्षण देने की शुरुआत की। वे महिलाओं के लिए शिक्षा सहित कई प्रगतिशील गतिविधियों के साथ भी जुड़े थे। उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों, दबे-कुचले लोगों को प्रशासन में भागीदारी दी। साहूजी महाराज शासन-प्रशासन, धन, धरती, व्यापार, शिक्षा, संस्कृति व सम्मान-प्रतिष्ठा सभी क्षेत्रों में वे आनुपातिक भागीदारी के प्रबल समर्थक थे। उनका नारा भी था ‘जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, जिनकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी, जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी जिम्मेदारी।’

जहां तक ओबीसी नायकों की भारतीय समाज तथा साहित्यिक, अकादमिक अध्ययनों में वह पहचान नहीं बन सकी, जिसके वे हकदार थे, का सवाल है तो, यह समझने की जरूरत है कि ओबीसी का कोई अकादमिक केंद्र नहीं रहा है। हालांकि आज के दौर में देखा जाए तो ओबीसी वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ हर जगह मौजूद हैं। जहां तक साहित्य जगत में ओबीसी के हाशिए पर रहने का सवाल है, तो राजेंद्र यादव से पहले किसी ने इस पर बात ही नहीं की। हालांकि मौजूदा समय में काफी लोगों ने इस दिशा में पहल लेनी शुरू कर दी है।

(प्रसिद्ध आलोचक चौथीराम यादव से यह बातचीत प्रेमा नेगी ने की है)



 (फारवर्ड प्रेस, बहुजन साहित्य वार्षिक, मई,  2014 अंक में प्रकाशित )



यूपी में मुसलमानों को समाजवादी पार्टी ने ठगा


समाजवादी सूबा उत्तर प्रदेश जहाँ अल्पसंख्यक हित और उऩके हिमायत वाली तथाकथित समाजवादी पार्टी की सरकार पिछले चार वर्ष से है। अल्पसंख्सकों के हित औऱ संरक्षण का दम्भ भरते हुए समाजवादी नित अखिलेश सरकार प्रदेश में अल्पसंख्यकों की अपनी सरकार में भागीदारी औऱ उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाएं अमल में लाती रहती है।
लेकिन इऩ अल्पसंख्यक जनकल्याणकारी योजनाएं का सच यह है कि यह योजनाएं सिर्फ फौरी दिखावा है औऱ इऩ योजनाओं का अमल सिर्फ सरकारी कागजों औऱ फाइलों के अलावा कहीं भी नहीं है। जमीनी स्तर पर इसकी सच्चाई यह है कि सरकार ने इन योजनाओं के नाम जारी धनराशि का 25 प्रतिशत भी खर्च नहीं किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की माने तो साल 2015 -16 में यूपी सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के तहत 1024 करोड़ रुपये बांटे। लेकिन सरकार अभी तक इसका 25 प्रतिशत भी खर्च नही कर पायी है। ये रकम  स्वास्थ्य केंद्र, बालिका विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र जैसी योजनाओं के लिए खर्च होने थे।

Sunday, 17 April 2016

बहन मायावती ने भी माना की दलित विरोधी है कन्हैया कुमार.
डा० अंबेडकर के नाम का कर रहा ग़लत इस्तेमाल - "अंबेडकर सेना"



बाबा साहब के 125वें जन्म दिवस पर बोलते हुए बहन मायावती जी ने बताया की कन्हैया दलित विरोधी है. यह बिहार का भूमिहार है ना की दलित. और वह दलित समाज को गुमराह कर रहा है, उसके झाँसे में ना आएँ.

मायावती ने कहा की कन्हैया वामपंथी दलों का सिर्फ़ एक मोहरा है जो दलितों को गुमराह करने के लिए बाबा साहब अंबेडकर के नाम का प्रयोग कर रहा है जिसे भाजपा तूल दे कर डा० अंबेडकर दलित उत्थान मूवमेंट को कमजोर कर देना चाहती है.

यही बात अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने उस वक्त कही थी जब कन्हैया ने बाबा साहब के नाम की आड़ ले कर दलित समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया था. किंतु तब तक बसपा समर्थकों में इस मुद्दे पर एक राय नहीं थी. आशा है बहन जी बयान के बाद दलित समाज जागरूक होगा और ऐसे ग़लत लोगों के झाँसे में आने से बचेगा.
2017 में बसपा की सरकार बनना तय - स्वामी प्रसाद मौर्या


मा0 स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिनांक 17-4-2016 को कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा का परचम लहराना तय है। भाजपा और सपा में दूसरे तथा तीसरे स्थान के लिए लड़ाई होगी। सपा के गुंडाराज व भाजपा के दंगाराज से जनता उकता चुकी है। वह बसपा का डंडाराज देखना चाहती है।

इलाहाबाद विज्ञान परिषद में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में कहा कि भाजपा ने प्रदेश में पिछड़ा कार्ड खेला जरूर है, पर इसका लाभ उसे नहीं मिलेगा। भाजपा की हार तय है, इसको देखते हुए केशव प्रसाद मौर्या को बलि का बकरा बनाया गया है। बसपा ने कुशवाहा व मौर्य समाज को जो सम्मान दिया है, वह सम्मान भाजपा दे ही नहीं सकती। बसपा ही कुशवाहा तथा मौर्य बिरादरी के हर साल दो दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाती है।

बसपा शासनकाल में बिरादरी को कई लालबत्तियां से नवाजा गया था। प्रदेश की मौजूदा अखिलेश सरकार के लिए उन्होंने कहा कि किसान बर्बाद हो गए हैं। उन्हें मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा। गन्ना किसानों के प्रदर्शन के बाद भी सपा सरकार नहीं चेती। इसका बदला किसान सत्ताधारी पार्टी से लेंगे। विश्व विजयी प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही सम्राट अशोक महान बने थे। बिहार के कैबिनेट मंत्री सीपी सिन्हा ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।
अखिलेश राज मे तेज़ी से बढ़ रहा है छुआ-छूत 



उरई-जालौन। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में छुआछूत की भावना दिखाने के कारण जिलाधिकारी संदीप कौर ने कदौरा ब्लाक के खुटमिली गांव में निरीक्षण करने पहुंची थीं । जहां परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार कटियार की स्कूल में पड़ने वाले दलित छात्रों ने शिकायत करते हुए बताया कि प्रधानाध्यापक  पर खाना बनाने वाला रसोईया उन्हें फेंककर रोटियां देता है और दूर से खाना परोसता है। शिकायत के तत्काल बाद जिलाधिकारी ने उसे निलंबित कर दिया।

 जिलाधिकारी अंबेडकर जयंती से 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस तक भारत सरकार के निर्देश पर ग्राम सभाओं में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में रविवार को सामाजिक समरसता कार्यक्रम के आयोजन का जायजा लेने खुटमिली पहुंची थी। अवकाश के बावजूद परिषदीय स्कूल में जिलाधिकारी के आगमन की वजह से बच्चों को इकटठा कर लिया गया था। जिलाधिकारी ने जब बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि दलित होने के नाते प्रधानाध्यापक के कहने से रसोइये द्वारा उन्हें फेंककर रोटियां दी जाती हैं। जिलाधिकारी ने इस पर पहले तो रसोइयों को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापक के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

बच्चों ने यह भी बताया कि प्रधानाध्यापक हर समय फोन पर व्यस्त रहते हैं। जिससे उनकी पढ़ाई पर वे कोई ध्यान नही दे पाते। जिलाधिकारी ने इस रवैये पर नाराजगी जताई। उधर चौपाल में दलितों ने उन्हें बताया कि नये लगाये गये हैंडपंपों से गंदा पानी निकलता है। लेकिन बीमारी का जोखिम होते हुए भी मजबूरी में उन्हें यही पानी पीना पड़ता है। पहले वे तालाब से पानी भर लेते थे लेकिन जातिगत् दुर्भावना के कारण किसी ने दलित मोहल्ले के तालाब में बिल्ली मारकर फेंक दी। जिससे इस तालाब का उपयोग संभव नही रह गया है।

चौपाल के दौरान उस समय नाटकीय स्थिति पैदा हो गई जब एक ग्रामीण कहने लगा कि अगर पानी की टंकी गांव में न बनवाई गई तो वह अपनी जान दे देगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर रोका। कहा कि जब डीएम साहब आपकी बात सुन रही हैं तो ऐसा कहने की क्या जरूरत पड़ी। उसके शांत हो जाने के बाद जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए गांव के पांच हैंडपंपों का रीबोर कराने और दो टैंकर नियमित रूप से भेजने की व्यवस्था का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी बाद में लोहिया गांव पहुंची । उन्होंने इस दौरान विभिन्न योजानाओं का जायजा लिया। उनके साथ जिला विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी भी थे।

पंजाब - बादल सरकार में सामने आया 12000 करोड़ का अनाज घोटाला.
अंबेडकर सेना ने की जाँच की माँग.


चंडीगढ़। पंजाब के खाद्यान्न भंडारों से 12 हजार करोड़ का अनाज गायब होने का मामला सामने आया है। वहीं इस खबर के सामने आने बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पंजाब सरकार के फूड बॉरोइंग प्रोग्राम के लिए लोन देने वाले सभी बैंको को आगाह किया है। आरबीआई ने कहा कि बैंक इस प्रकार के सभी कर्ज को बैड लोन की कैटेगरी में रखें।

20 हजार करोड़ हो सकती है घोटाले की रकम

आरबीआई के आदेश ने बैंकों के कान खड़े कर दिए हैं जिन्हें इस लोन के कम से कम 15 प्रतिशत हिस्से की प्रोविजनिंग करनी होगी। एसबीआई ने इस मामले पर चर्चा के लिए 18 अप्रैल को बैठक बुलाई है। आशंका जताई जा रही है कि लोन की रकम 20,000 करोड़ रुपए हो सकती है। वहीं एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने इस मामले में कुछ भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। इस घटना से सकते में आई बैंकिंग सिस्टम से बाद सरकार की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रिजर्व बैंक ने सभी बैंको से प्रोविजनिंग करने को कहा है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि बैंको को घाटा नहीं होगा, क्योंकि सरकार सारे लोन चुका देगी।

अंबेडकर सेना ने की जाँच की माँग.
अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने अनाज घोटाले की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा, की पंजाब और केंद्र सरकार आश्वस्त करे कि इस घोटाले के चलते मंडियों में आ रही गेहूं की खरीद पर कोई असर नहीं पड़ेगा ताकि ग़रीब किसानों के हितों से कोई खिलवाड़ ना हो पाए.
उन्होने यह भी कहा की अब बादल सरकार के जाने का वक्त आ चुका है. पंजाब की जनता अब नयी और स्वस्थ सरकार चाहते हैं जो पंजाब का चहुँमुखा विकास करे.

Saturday, 16 April 2016

बसपा को मिल रही हैं 324 सीट. नये सर्वे में हुआ खुलासा- अंबेडकर सेना


अंबेडकर सेना संघठन द्वारा किए गये एक सर्वे में 2017 चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को 324 सीट मिलती हुई दिखाई पड़ रही हैं. यह सर्वे संघठन के ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है. गौर तलब है की उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार से प्रदेश की जनता अब मुक्ति चाहती है और बहन जी के सुशासन को वापिस चाहती है.

पूरे प्रदेश में हर जिले में बहुजन समाज पार्टी की जबरदस्त लहर चल रही है. सर्वे में एक और बात निकल कर सामने आ रही है की इस चुनाव मे मिलने वाली जीत अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ देगी क्योंकि बहुजन समाज पार्टी को सर्व समाज एवं सर्व धर्म का समर्थन प्राप्त है.

Thursday, 14 April 2016

अखिलेश यादव को अंबेडकर सेना का गिफ्ट  :-)






मोदी का दलितों को लोन देना सिर्फ़ एक छलावा - अंबेडकर सेना.


नई दिल्ली - आज बाबा साहब अंबेडकर के 125वें जन्म दिवस पर अंबेडकर सेना के संस्थापक ने बताया की माननीय प्रधान मंत्री श्री मोदी जी द्वारा दलित समाज को व्यापार हेतु लाई गई लोन स्कीम एक छलावा मात्र है. दलित समाज का अधिकतर युवा ग़रीब परिवार से आता है. जो मेहनत मज़दूरी, खेती आदि से अपना भरण पोषण करता है. उन सभी युवाओं को इस स्कीम से कोई भी लाभ नहीं मिलने वाला है. यह लोन सिर्फ़ उन्ही लोगों को दिया जाएगा जिनके पास पहले से दौलत के ढेर लगे हुए हैं.

एक ग़रीब दलित युवा को तो बैंक में घुसने भी नहीं दिया जाता तो लोन देना तो दूर की बात है. और यदि बैंक में घुस कर बैंक ख़ाता भी खोलना चाहो तो बैंक वाले ऐसे देखते हैं जैसे उन्होने दूसरे ग्रह का प्राणी देख लिया हो. यह सभी अनुभव कुछ मित्रों ने हमसे साझा किए हैं जिस वक्त वह जन धन योजना में खाता खोलने जाते थे तो गार्ड उन्हे फार्म ख़तम होने की बात बोल कर बाहर से ही रफ़ा दफ़ा कर देता था.

इस स्कीम से अच्छा होता यदि प्रधान मंत्री इस धन का उपयोग दलित समाज की शिक्षा के लिए करते ताकि पढ़ लिख कर दलित समाज के युवा खुद आत्म निर्भर बन जाते.

2 वर्ष के शासन काल में भाजपा की सरकार ने दलित समाज के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है. अब चुनाव नज़दीक देख कर भाजपा वाले झूठे वादों का लोलीपोप ले कर दलित समाज को लुभाने की कोशिश में है. जिसका परिणाम भाजपा को 2017 के चुनाव में मिलने वाला है.

भाजपा की प्रगति रैली के लिए उजाड़ दी गई हैं 100 से ज्यादा झुग्गियां.

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रगति रैली के लिए सेक्टर 31 के मैदान में 100 से ज्यादा झुग्गियों को तोड़ दिया गया। क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही यह रैली इन परिवारों के लोगों पर मुसीबत का पहाड़ बनकर टूट पड़ी है।


इस मैदान पर 17 अप्रैल को भाजपा की प्रगति रैली होगी, जिसे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और अन्य नेता संबोधित करने वाले हैं। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का दावा है कि इस रैली में मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं करने वाले हैं।
विकास के नाम पर 1०० से ज्यादा झुग्गियों को भरी गर्मी में उजाड़ देना बतात है कि शहरी लोगों का विकास गरीब लोगों की बुनियादी जरूरतों पर भारी पड़ जाता है। राजनीतिक माईलेज हासिल करने के इरादों के आड़े आ रही इन झुग्गियों को जमींदोज किया जाना ये झुग्गीवासी कभी भुला नहीं पाएंगे।
जब देश और दुनिया में गरीबों और दलितों के मसीहा अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में झुग्गीवासी गिड़गिड़ाते रहे और अफसरों के दिल नहीं पसीजे। जेसीबी मशीनोें ने इन गरीबों के अस्थायी घरौदों को तोड़ डाला। इस भरी गर्मी में अब ये परिवार अपने बच्चों सहित कहां आसरा लेंगे। इस बारे में उन्हें भी नहीं पता है।
हालांकि तोड़फोड़ दस्ते के अधिकारी पद्म सिंह ने कहा कि वह सेक्टर 31 और स्प्रिंग फील्ड क्ष्ोत्र में सफाई की दृष्टि से इन झुग्गियों को गिराया गया है। इन झुग्गियों को गिराने के पीछे प्रगति रैली का कारण नहीं है। यहां के लोगों की अतिक्रमण के बारे में कई शिकायतें मिली थीं। इसलिए यह कार्रवाई की गई।
https://www.youtube.com/watch?v=ffm3vSj1Pyw
बसपा गीत हुआ सोशल मीडिया पर वायरल.
"चढ़ गुण्डों की छाती पे 
बटन दबेगा हाथी पे"






आज लखनऊ में बहन जी ने क्या कहा - ज़रूर पढ़ें और शेयर करें 
विरोधियों की जमानत जब्त करानी है, सपा, कांग्रेस, बीजेपी के हथकंडों से सावधान रहे : मायावती

लखनऊ । बाबा साहब की 125वीं जयंती पर आज लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि दलित वोटों के स्वार्थ में कांग्रेस, बीजेपी जुटी हैं। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा बीएसपी का विरोध किया। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी ने सासाराम मे जगजीवनराम की जयंती क्यो नही मनाई?,नोएडा में पांच अप्रैल को जगजीवनराम को याद किया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था, जबकि बाबू जगजीवन राम को कांग्रेस ने इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया था यहां तक की अम्बेडकर को लोकसभा में कांग्रेस ने ही नहीं जाने दिया था मायावती ने कहा कि कल्याण सिंह ने भी ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया,आरएसएस के एजेंडे पूरे करने में कल्याण की सरकार गई थी मोदी ने भी ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नही किया,चाय वालों के लिए मोदी ने कुछ नही किया,फ्री की चाय पीते है। केशव मौर्या जातिवादी और साम्प्रदायिक है,केशव मौर्या आरएसएस और बीजेपी का बंधवा मजदूर है। मोदी दलितों के उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे,केशव मौर्या का आपराधिक इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि दलितों के प्रति हीन भावना खत्म करें विपक्षी पार्टियां,मोदी दलितों के वोटों के लिए खूब यूपी आ रहे। अम्बेडकर के नाम पर छोटे-मोटे स्मारक बना रही, लखनऊ का अम्बेडकर स्मारक बीजेपी पर अकेले भारी बीजेपी ने दलितों की तुलना जानवरों से की,दलितों के वोटों के लिए बीजेपी ज्यादा नाटकबाजी कर रही वोटों की चाह में कांग्रेस अम्बेडकर जयंती मना रही,दलित आत्महत्या नहीं, मुकाबला करें मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने आय से अधिक मामले को जानबूझकर लटकाए रखा, विपक्षियों का दलित प्रेम ढोंग है,आय से अधिक मामले में फर्जी फंसाया गया मेरी पार्टी से चुनाव लड़ चुका कमलेश मेरे खिलाफ फिर सुप्रीम कोर्ट याचिका करवाई गई, बीएसपी के मूवमेंट को रोकने की कोशिश हो रही है।

4 बार ब्स्प ने सरकार बनाकर कानून का राज कायम किया,गरीबों,दलितों, अल्पसंख्यकों आदि का उत्थान किया स्प,ब्ज्प,कॉंग काम कम बयानबाजी कर रही,2012 मे तीनों पार्टियों ने मिलकर बीएसपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था बीएसपी सरकार में गुंडे चूल्हे के बिल में छिपे थे,सपा सरकार में गुंडे और अपराधी सड़क पर घूम रहे यूपी मे मेट्रो,एक्सप्रेसवे मेरी सरकार की देन है,सपा सरकार कांग्रेस के बाद बीजेपी का समर्थन कर रही विरोधियों को हराना ही नहीं, जमानत जब्त करानी है,सपा, कांग्रेस, बीजेपी के हथकंडों से सावधान रहे

सपा,कांग्रेस, बीजेपी घोषणापत्र के वादे पूरे नही करती,बीएसपी के घोषणापत्र को ही सपा पूरा कर रही है मोदी ने जो वादे किए, पूरे नहीं किए,देश की जनता से मोदी ने कालाधन लाने का वादे किया था 100 दिन में कालेधन के मोदी के वादे का क्या हुआ?….गरीबों को कालेधन का एक रुपया भी नहीं मिला मोदी ने गरीबों को लाखों देने का वादा किया था,दो साल में कालेधन का एक रुपया वापस नहीं आया- मायावती

Wednesday, 13 April 2016

"अंबेडकर सेना" ने दी संपूर्ण विश्व को बाबा साहब के जन्म दिवस की बधाई.



दिल्ली - आज 14 अप्रैल 2016 को बाबा साहब डाक्टर भीम राव अंबेडकर जी का 125वाँ जन्म दिवस है. इस मौके पर अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल जी ने संपूर्ण विश्व को बधाई देते हुए बताया की बाबा साहब के व्यक्तित्व को किसी दायरे में सीमित नहीं किया सकता. बाबा साहब को मानने वेल लोग पूरे विश्व में रहते हैं और बाबा साहब के जीवन एवं कार्यों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं.
बाबा साहब भारत रत्न ही नहीं अपितु विश्व रत्न हैं. जिनकी चमक आज पूरा विश्व देख चुका है और उनका लोहा भी मानता है. "अंबेडकर सेना" की स्थापना का उद्देश्य भी बाबा साहब के विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शोषित को न्याय दिलवाना ही है. "अंबेडकर सेना" हमेशा शोषित का साथ देती है और आगे भी देती रहेगी.
राम बजरंग लाल जी ने 2017 के चुनाव के मद्देनजर यह भी बताया की बहुजन समाज के लिए काम करने वाली सिर्फ़ एक ही पार्टी मौजूद है जो सच्चे दिल से बहुजन समाज का हित चाहती एवं करती भी है. इसलिए एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को वोट दें और अपनी  खुद की सरकार बनाने का सुनहरा मौका हाथ से जाने ना दें.
सावधान सावधान.. बहुजनों सावधान.
बहन मायावती जी के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है.




सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पता चला है की विपक्षी दल बहन कुमारी मायावती जी को आय से अधिक संपत्ति के झूठे केस में फँसाना चाहती हैं. जबकि आयकर विभाग बहन जी को काफ़ी पहले क्लीन चिट दे चुका है. यह सारा षड्यंत्र 2017 के चुनाव के मद्देनजर रचा गया है. "अंबेडकर सेना" विपक्षी दलों को चेतावनी देती है..यदि उनके षड्यंत्र से बहन जी पर कोई आँच आई तो अंबेडकर सेना का रौद्र रूप सभी षड्यंत्र कारी देखेंगे. अगर अंबेडकर सेना को बहन जी की रक्षा के लिए सड़क पर आना पड़ा तो पूरे प्रदेश की क़ानून व्यवस्था बिगड़ने की सीधी ज़िम्मेदारी सत्ताधारी एवं विपक्षी दलों की होगी. इतना उग्र प्रदर्शन होगा जो आज तक किसी ने नहीं देखा होगा. सभी षड्यंत्र कारी कान खोल कर सुन लें "अंबेडकर सेना" बहन जी की रक्षा हेतु किसी भी हद तक जा सकती है. बाद में मत कहना चेतावनी नहीं दी.

सभी बहुजन एवं सर्वजन साथियों से अपील है की एकजुट हो कर इन षड्यंत्र कारियों का सामना करें. किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आएँ. कोई कुछ भी कहे एकता के सूत्र में हमें बँधे हुए रहना है. षड्यंत्र कारी हमें डर दिखाएँगे.. झूठे प्रमाण दिखाएँगे.. बहन जी पर तरह तरह के मिथ्या आरोप लगाएँगे..खुद को बहुजन समाज का हितैषी दिखाएँगे.
पर हमें बुद्धि से काम लेना है.. किसी की बातों में नहीं आना है और हाथी पर ही बटन दबाना है.

सभी साथियों को जय भीम.
बाबा साहब अंबेडकर के 125वें जन्म दिवस की हार्दिक बधाई.

आपका अपना
राम बजरंग लाल
संस्थापक
"अंबेडकर सेना"

Tuesday, 12 April 2016

मध्य प्रदेशः दलित युवक को पहले ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा फिर जिंदा जलाया

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अंबाड़ा गांव में कथित ऊंची जाति के लोगों ने एक दलित युवक को ट्रैक्टर से बांधकर पहले पीटा, फिर उसे ट्रैक्टर से काफी देर तक घसीटने के बाद कैरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
                                                             यह प्रतीकात्मक चित्र है.

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि मृतक कमलेश के छोटे भाई अजय का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। लड़की के घरवालों को दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में मालूम होने पर उन्होंने कई बार अजय को धमकाया। फिर अपनी बेटी को परेशान किए जाने की शिकायत पुलिस में भी की। जिसके बाद पुलिस ने अजय को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। अजय ने बताया कि वह एक महीने जेल में रह चुका है, लड़की के घरवालों ने आमला थाने में उसके खिलाफ दो बार शिकायत भी की थी।

निर्ममता से की कमलेश की हत्या

परिजनों का कहना है कि कमलेश अमरलाल पंडाग्रे (32) को बीती रात गांव के ही कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। वे उसे गांव से कुछ दूर ले जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली से बाँधकर पीटते रहे। जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो कमलेश को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा और केरोसीन डालकर उसे जिंदा जला दिया। इस हादसे में 80 फीसदी तक झुलस चुके कमलेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों द्वारा कुछ दिन पहले भी कमलेश पर जानलेवा हमला किया गया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने मरने से पहले कमलेश द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद और चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। 
अखिलेश की मौजूदगी में मंत्री बोले, 2017 में मारपीट कर कब्‍जा करो, तभी हमारे मुख्‍यमंत्री फिर से C. M. बनेंगे

सैफई : अखिलेश सरकार के मंत्री कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने मंगलवार को सार्वजनिक मंच से चौंकाने वाला बयान दे डाला. उन्‍होंने कहा, ‘हम पूर्वांचल में कब्‍जा किए हैं. अब ऐसे ही 2017 में मारपीट कर कब्‍जा करने का काम करिएगा.

तभी हमारे युवा मुख्‍यमंत्री फिर से सीएम बनेंगे. खास बात ये है कि उस दौरान मंच पर अखिलेश यादव भी मौजूद थे. उन्‍होंने ये बातें सैफई में आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय कृषि मेले कही.
केजरीवाल ने शहीद रोहित वेमूला के भाई का किया अपमान


दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शहीद रोहित वेमूला के भाई राजा वेमूला को कलर्क की अस्थाई नौकरी का ऑफर दिया है. जबकि राजा के पास मास्टर डिग्री है एवं कहीं उँची नौकरी करने की शैक्षिक योग्यता भी है.




यह जॉब ऑफर होने के बाद केजरीवाल सरकार की काफ़ी आलोचना हो रही है. हैदराबाद यूनिवार्सिटी के कुछ छात्रों ने इस कदम को शहीद रोहित वेमूला एवं उनके भाई का अपमान बताया है.

राजा वेमूला के पास जियोलॉजी में 72.8 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री है. इसके अलावा उन्होने राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा भी पास की है जिसके आधार पर वह असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की नियुक्ति का मानदंड भी पूरा करते हैं.

इस घटना से दलित समाज केजरीवाल के खिलाफ आक्रोश में है.
बलिया में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद ने कहा, पहले शिक्षा


बलिया। माली विकास मंच के तत्वावधान में टाउन हाल मैदान में सोमवार को आयोजित ज्योतिबा फुले जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा की मशाल जलाने वाले उस व्यक्तित्व को नमन करता हूं। इनके अथक प्रयास से ही आज हमारे समाज के लोग भी इंजीनियर, डाक्टर व अध्यापक जैसे गरिमामयी पर आसीन हो पाने में सफल हो पाये और सम्मान का जीवन जी रहे है।

समाज में क्रांतिकारी बदलाव के लिए आवश्यक है कि पहले शिक्षित होया जाय। शिक्षा के दम पर ही संगठित हो संघर्षशील व्यक्तित्व का मालिक बना जा सकता है। बहुजन समाज पार्टी सदैव से नीचे तपके के लोगों के उत्थान की अवधारणा लेकर काम करती है। समारोह को विशिष्ठ अतिथि ज्ञानेश्वर जी माली के अलावा माली समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर माली बच्चू, संयोजक कृपाशंकर माली, राजेन्द्र माली, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार, प्रभुनाथ, प्रमोद, अमित आदि लोगों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर बसपा के जोन कोआर्डिनेटर मदन राम, जिलाध्यक्ष संतोष राम, सिकन्दरपुर के प्रभारी राजनारायण यादव, जवाहर प्रसाद वर्मा, अभिराम सिंह दारा, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कन्हैया माली व संचालन कृपा माली ने किया।

यू० पी० के किसान पानी के लिए रोते है, अखिलेश के अधिकारी ऑफिस में शराब पी कर सोते है

बुंदेलखंड: एक ओर जहां बुंदेलखंड के किसान सूखे से परेशान भूखे-प्यासे मर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सरकारी अफसर अपने दफ्तर में शराब पी कर सोते है। ऊपर से बोल ये कि काम का प्रेशर है सो थकान मिटा रहे है। एक बात तो साफ है प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चाहे अपने अधिकारियों को कितना भी डाट-फटकार देते रहे पर वे बेलगाम हो चुके हैं।



इसकी एक बानगी देखने को मिली चित्रकूट धाम बांदा मंडल के भूगर्भ जल विभाग के ऑफिस में, जहां अधिसाशी अभियंता अनिल मिश्रा ऑफिस को मयखाना बना आराम से अपने केबिन में शराब पी रहे थे।


सबसे बड़ी बात ये कि जब उनसे पूछा गया तो नशे में टल्ली साहब का कहना था कि काम ज्यादा था इस वजह से ऑफिस में बैठकर रिलैक्स कर रहे हैं। पूछे जाने पर कि क्या ऑफिस थकान मिटने की जगह तो वे नशे के हालत में बिल बनवाकर उसे टल्ली हालत में वेरीफाई कर सरकार को भेजने की बात करते दिखे।

अब सवाल यह उठता है कि ऐसे अधिकारी जो मंडल स्तर के हैं। इस तरह से अपने काम को अंजाम देंगे तो जनता कहां जाएगी और भूख और प्यास से जूझ रही बुंदेलखंड की जनता को किस तरह से राहत मिलेगी।

Monday, 11 April 2016

"अंबेडकर सेना" ने दी समाजवादी सरकार को चेतावनी.

कई माह से निलंबित चल रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर प्रकरण में नया मोड़ उस समय आया जब केंद्र सरकार ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए अमिताभ ठाकुर का निलंबन निरस्त कर दिया. किंतु अगले ही दिन समाजवादी सरकार ने इस निलंबन को 95 दिनों के लिए और बढ़ा दिया.


"अंबेडकर सेना" के संस्थापक राम बजरंग लाल ने इस घटना को संविधान की अवहेलना बताया और समाजवादी सरकार पर बदले की कार्यवाही का भी आरोप लगते हुए उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. यदि समाजवादी सरकार ने यह निलंबन वापिस नहीं लिया तो पूरी "अंबेडकर सेना" समाजवादी सरकार के खिलाफ अति उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी ज़िम्मेदार स्वयं समाजवादी सरकार ही होगी.



कानपुर में सपा नेता के घर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़


कानपुर में देर रात पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने 82 हजार रुपयो के साथ चार लड़कियां और दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया। संचालक के तौर पर सामने आये सपा नेता दीपक गुप्ता इससे पूर्व में भी सेक्स रैकेट चलाने के मामले में कल्याणपुर थाने से जेल जा चुका है।




कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित मकड़ीखेड़ा इलाके में स्थित एक फ़्लैट पर मुखबिर की सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. इस सेक्स रैकेट में पुलिस ने एक स्कूटी, 82 हजार रूपये के साथ चार लड़कियो और दो लड़को को गिरफ्तार किया है.आपको बताते दें कि पिछले दिनों कानपुर के कल्याणपुर इलाके से पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था जिसमे सपा नेता दीपक गुप्ता द्वारा सेक्स रैकेट चलाने की बात सामने आई थी.

पुलिस ने भले ही इस मामले में कार्यवाई कर लोगो को जेल भेजा था लेकिन आज जिस रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया उसमे भी संचालक के तौर पर कथित सपा नेता दीपक गुप्ता का ही नाम सामने आया.हालांकि अभी तक दीपक गुप्ता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. इस धंधे में जो भी लड़कियां पकड़ी गई हैं उनमें से एक दिल्ली, दो कोलकाता और एक कानपुर की बताई जा रही है.

बसपा प्रमुख ने 90 फीसद सीटों पर नाम तय किये

लखनऊ: एक बार फिर सूबे की सत्ता पर काबिज होने के लिए बसपा प्रमुख मायावती कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। राजधानी में ही मौजूद मायावती इन दिनों क्षेत्रवार और सीटवार पार्टी की स्थिति की समीक्षा कर कमियों को दूर करने में जुटी हुई हैं। सत्ताधारी समाजवादी पार्टी सहित भाजपा व कांग्रेस की बुंदेलखंड में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए मायावती ने भी बुंदेलखंड पर फोकस करते हुए नए सिरे से जोनल कोआर्डिनेटरों को लगाया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा प्रमुख ने एमएलसी रहे तिलक चंद्र अहिरवार को बुंदेलखंड के झांसी व चित्रकूट मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर पद से हटा दिया है। अहिरवार को मउरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से दिए गए टिकट को भी काटते हुए बिहार राज्य में पार्टी के काम को देखने में लगाया गया है। सूत्र बताते हैं कि मायावती ने डा. अशोक सिद्धार्थ पर विश्वास जताते हुए उन्हें अलीगढ़, आगरा, कानपुर के साथ ही अब झांसी और चित्रकूट मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर का दायित्व सौंपा है। डा. सिद्धार्थ के साथ बांदा जिले की नरैनी सीट से विधायक गयाचरण दिनकर व लाला राम अहिरवार को लगाया गया है। नौशाद अली को बनाए रखा गया है। पिछले दिनों पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को गोरखपुर मंडल से हटाया गया था। वर्मा अब बस्ती, संतकबीरनगर और फैजाबाद मंडल के ही जोनल कोआर्डिनेटर हैं। वैसे तो संगठन का दायित्व संभालने वालों को बसपा प्रमुख चुनाव मैदान में नहीं उतार रही हैं लेकिन वर्मा अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 90 फीसद सीटों पर नाम तय हो चुके हैं लेकिन विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों को देखते हुए कुछ के टिकट बदले भी जा सकते हैं।




संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 

डॉ. भीमराव अंबेडकर की फाइल फोटो...संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में पहली बार भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन कल्पना सरोज फाउंडेशन और फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन के सहयोग से अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले 13 अप्रैल को यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उनकी 125वीं जयंती मनाएगा।

इस मौके पर वहां 'इन सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ाई' विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा, 'सतत विकास के लिए 2030 का एजेंडा इस बात का द्योतक है कि देशों में असमानता का मुकाबला करना है, सतत एवं समावेशी प्रगति लानी है तथा समावेश को बढ़ावा देना एक-दूसरे पर निर्भरता की बात है।'

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, 'पहली बार संयुक्त राष्ट्र में बाबासाहब की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ने पर ध्यान दिया जाएगा।' भारतीय मिशन के एक नोट में कहा गया कि भारत अपने 'राष्ट्रीय प्रेरणास्रोत' की 125वीं जयंती मना रहा है जो करोड़ों भारतीयों और दुनिया भर में समानता एवं सामाजिक न्याय के समर्थकों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
इसमें कहा गया, 'हालांकि यह एक संयोग है, हम गरीबी, भूखमरी और सामाजिक-आर्थिक असमानता के 2030 तक खात्मे के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाए गए सतत विकास लक्ष्यों में उपयुक्त रूप से बाबासाहब की उज्ज्वल दृष्टि के निशान देख सकते हैं।'

डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। उनका निधन 1956 में हुआ था और उन्हें 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया था।
jai Bhim