Tuesday, 19 April 2016


अंबेडकर सेना लगाएगी बुंदेलखंड में कैंप - सूखा पीड़ितों की हर संभव मदद का प्रयास.

सूखे की मार झेल रहे लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है. अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने आज बताया की उनके संघठन के कार्यकर्ताओं की एक टीम बुंदेलखंड दौरे पर है.

पूरे क्षेत्र का जायजा लेने के बाद पीड़ित क्षेत्र का चुनाव कर के पीड़ित लोगों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया जाएगा. उन्होने यह भी बताया की उनकी टीम यह भी जायजा ले रही है की वहाँ सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में भूमि जल स्तर क्या है ताकि गहरी खुदाई कर के समरसीबल पंप लगवाने की व्यवस्था की जा सके. यदि भूमि का पानी पीने योग्य ना हुआ तो पानी सॉफ करने की मशीनें एवं आर० ओ० आदि की सहायता से उस पानी को फ़िल्टर कर दिया जाएगा. ताकि पीने के पानी की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सके. एक समरसीबल पंप से सैकड़ों परिवारों को पीने का पानी मिल सकता है.

फिलहाल अंबेडकर सेना की टीम पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र की समस्याओं का आकलन करने में लगी है. ताकि उनके आधार पर एक एक्शन प्लान बना कर तुरंत अमल में लाया जा सके.

अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने ये भी बताया की प्रदेश की समाजवादी सरकार से हमें कोई ख़ास उमीद नहीं है. सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है पर हम नहीं बैठ सकते. हम जितना भी कर पाएँगे अपने प्रदेश के लोगों के लिए ज़रूर करेंगे. 

No comments:

Post a Comment