Tuesday, 12 April 2016

बलिया में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद ने कहा, पहले शिक्षा


बलिया। माली विकास मंच के तत्वावधान में टाउन हाल मैदान में सोमवार को आयोजित ज्योतिबा फुले जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा की मशाल जलाने वाले उस व्यक्तित्व को नमन करता हूं। इनके अथक प्रयास से ही आज हमारे समाज के लोग भी इंजीनियर, डाक्टर व अध्यापक जैसे गरिमामयी पर आसीन हो पाने में सफल हो पाये और सम्मान का जीवन जी रहे है।

समाज में क्रांतिकारी बदलाव के लिए आवश्यक है कि पहले शिक्षित होया जाय। शिक्षा के दम पर ही संगठित हो संघर्षशील व्यक्तित्व का मालिक बना जा सकता है। बहुजन समाज पार्टी सदैव से नीचे तपके के लोगों के उत्थान की अवधारणा लेकर काम करती है। समारोह को विशिष्ठ अतिथि ज्ञानेश्वर जी माली के अलावा माली समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर माली बच्चू, संयोजक कृपाशंकर माली, राजेन्द्र माली, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार, प्रभुनाथ, प्रमोद, अमित आदि लोगों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर बसपा के जोन कोआर्डिनेटर मदन राम, जिलाध्यक्ष संतोष राम, सिकन्दरपुर के प्रभारी राजनारायण यादव, जवाहर प्रसाद वर्मा, अभिराम सिंह दारा, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कन्हैया माली व संचालन कृपा माली ने किया।

No comments:

Post a Comment