केशव प्रसाद मौर्या को "अंबेडकर सेना" ने दिया करारा जवाब
मायावती को जेल भेजने की दी थी धमकी.
"अंबेडकर सेना" के संस्थापक राम बजरंग लाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा की उनकी सरकार को 2 वर्ष से भी ज़्यादा का समय हो चुका है. अब तक उनकी सरकार तमाम घोटालों के आरोपी कांग्रेस के नेताओं को जेल में क्यों नहीं डाल पाई है.
2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व यही मोदी जी कहते घूमते थे की कांग्रेस के नेताओं ने देश को लूट कर खा लिया है. इन्होने कई लाख करोड़ के घोटाले किए हैं.. और भी कई संगीन आरोप मोदी जी की तरफ से लगाए गये थे.
पर भाजपा सरकार बनते ही लगता है वह सभी आरोप भी हवा हो गये हैं. क्या कांग्रेस के नेताओं से अंदर खाते भाजपा ने लें दें कर के सेट्टिंग कर ली है या फिर उनके सभी आरोप झूठ थे? कृपया भाजपा इसके विषय में स्पष्टीकरण अवश्य दे. क्योंकि 2 साल का समय किसी भी गुनहगार को सज़ा देने के लिए काफ़ी होता है..तो ऐसे में अब तक मोदी सरकार कांग्रेस के नेताओं का कुछ भी क्यों नहीं उखाड़ पाई है.?
इसी के साथ राम बजरंग लाल ने यह भी कहा की अब उत्तर प्रदेश के चुनाव नज़दीक हैं तो भाजपा के कुछ सिरफिरे नेता बहन जी को जेल भेजने की बात करते हैं. उन्हें हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं की आप बहन जी के चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं. सभी विपक्षी दल चुनाव जीतने का सपना छोड़ कर अपनी जमानत जब्त होने से बचाने की तैयारी कीजिए, आप की ये खोखली धमकियाँ जनता को आप के खिलाफ ही लामबंद करेंगी. पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी जी को वोट देकर जो ग़लती की थी वह ग़लती जनता अब सुधारना चाहती है. 2017 में बसपा की जीत इतने अधिक बहुमत से होगी जो आज तक का सबसे बड़ा रिकार्ड होगा.
यदि विपक्षी दल किसी षड्यंत्र के तहत बहन की को कोई नुकसान पहुँचाने की सोच भी रहे हों तो दिमाग़ से निकाल दें. यदि ऐसा कुछ भी हुआ तो परिणाम गंभीर होंगे.

No comments:
Post a Comment