बहन जी से निवेदन - बसपा में युवा विंग की स्थापना अवश्य करें - "अंबेडकर सेना"
आदरणीय बहन जी स्वयं इतनी कर्मठ जुझारू एवं ज्ञान शील हैं
की उन्हें किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है.
किंतु हमारे मन में एक छोटा सा विचार आया तो सोचा की विचार को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बहन जी तक अवश्य पहुँचना चाहिए. मैं अंबेडकर सेना का संस्थापक हूँ एवं मेरा छोटा सा संघठन शोषित समाज हेतु प्रयत्नशील है. इसी कड़ी में हमारी पूरी कोशिश है की हम जितना हो सके बहन जी की समाज हितैषी नीतियों का प्रचार प्रसार कर सकें एवं बहन जी के हाथ अधिक से अधिक मजबूत कर सकें. क्योंकि बहन जी ही एक ऐसी नेता हैं जो शोषित समाज को न्याय दिला सकती हैं. ऐसे में शोषित समाज का भला चाहने वाले हर व्यक्ति को बहन जी को अपना आदर्श मानकर उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए.
बसपा में युवा विंग्की आवश्यकता क्यों हैं -
बसपा में युवा विंग के ना होने से युवा कार्यकर्ता हताश हो जाते हैं एवं जनता एवं समाज की समस्याओं पर धरना या शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं कर पाते हैं जिससे युवा कार्यकर्ता स्वयं को लाचार एवं असहाय पाते हैं. इसके अतिरिक्त युवा विंग होने से यह विंग सर्वसमाज के युवा कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जोड़ने में काफ़ी सहायक सिद्ध होगा.
सभी राजनैतिक दलों ने अपने युवा विंग स्थापित किए हुए हैं. हालाँकि उन में से अधिकतर का कार्य गुंडागर्दी ही है. किंतु बसपा का युवा विंग उन सभी से भिन्न होगा. यह विंग ताक़त से नहीं बल्कि बुद्धि से काम लेगा. जल्दबाज़ी से नहीं विवेक से निर्णय करेगा. युवा विंग के बसपा से जुड़ जाने के बाद बसपा में नई उर्जा का संचार होगा. जो आने वाले चुनाव के लिए अत्यंत आवश्यक है. नये पदाधिकारी गठित कर के उन्हें नई ज़िम्मेदारी दी जा सकेंगी जिससे पार्टी का प्रचार एवं नीति विस्तार जन जन तक सुगमता एवं शीघ्रता से पहुँचेगा.
युवा विंग के आ जाने से पार्टी में गुटबाजी पर विराम लगेगा. जो सक्षम कार्यकर्ता बिना किसी पद के कारण असंतुष्ट हैं उन्हें नई ज़िम्मेदारी दे कर पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सकेगी. युवा विंग किसी भी अत्याचार के खिलाफ बहन जी के एक इशारे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हेतु तत्पर रहेगा. इस युवा विंग की अध्यक्षा स्वयं बहन जी ही रहें तो अत्यंत सुखद स्थिति होगी क्योंकि उनके अध्यक्षा रहने से युवा विंग कभी भी मार्ग नहीं भटक सकता एवं पार्टी के ही दिशा निर्देश एवं नियमों के अनुसार कार्य करेगा.
युवा विंग के सभी कार्यकर्ता युवा जोश के साथ गाँव गली मुहल्लों में घूम घूम कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाएंगे ताकि आने वाले चुनाव में जनता को स्पष्ट रूप से बसपा को वोट देने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके.
इनके अतिरिक्त भी अनेक लाभ युवा विंग द्वारा पार्टी को प्राप्त होंगे जिनके विषय में आप सभी भी अच्छे से परिचित हैं.
बहन जी को फिर से मेरा हाथ जोड़ कर निवेदन है की यदि संभव हो तो युवा विंग की स्थापना अवश्य कर दें ताकि आने वाले चुनाव में बाकी सभी विपक्षी दलों की रणनीति एवं षडयंत्रों से जूझने के लिए एक मजबूत युवा टीम हमेशा तैयार खड़ी रहे.
जय भीम जय भारत
बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद.
"अंबेडकर सेना"