मोदी सरकार के वादे और उनका हाल - पेश है एक रिपोर्ट
भाजपा ने 2014 लोकसभा में मुख्य रूप से 4 मुद्दे जनता के सामने पेश किए थे. उन्हीं के आधार पर जनता ने उन्हें वोट भी दिया था. आज करीब ढाई साल गुजर चुके हैं मोदी जी को सत्ता में आए हुए..किंतु उनके वादों का क्या हाल ज़रा एक नज़र डाल लीजिए.
धारा 370 - कश्मीर का आज क्या हाल है सबको पता है. इस मुद्दे को भाजपा ने ज़ोर शोर से उठाया था, पर आज भाजपा इस मुद्दे पर मुँह नहीं खोलती.
श्री राम मंदिर - इस पर हम कुछ नहीं कहेंगे भारत की जनता एवं प्रभु श्री राम को सब पता है :)
महँगाई कम करना - दाल 200, टमाटर 60, और प्याज 100 रुपये तक जा चुका है. पेट्रोल डीजल भी दाम बढ़ा ही रहे हैं. इन ढाई सालों में महँगाई पहले से ज़्यादा बढ़ी है. आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है.
कांग्रेस के घोटाले - यदि वाकई में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया था तो अब तक सोनिया गाँधी जेल क्यूँ नहीं गई? राहुल गाँधी भी जेल नहीं गये.. पूरा गाँधी परिवार मज़े में है. क्या ढाई साल में आपको एक भी पुख़्ता सबूत नहीं मिला मोदी जी.. जो कांग्रेस के मालिकों को गिरफ्तार करने के लिए काफ़ी होता? या फिर जानबूझ कर आप कांग्रेसियों को बचा रहे हो? बड़े ढोल पीटे जा रहे थे चुनाव के समय घोटालों के. ये घोटाला वो घोटाला.. अब कहाँ गये वो सभी घोटाले?
तो मित्रों अब तक ढाई साल में तो इन वादों का यह हाल है. आगामी ढाई सालमें देखते हैं क्या होता है..

Sabka mangal ho.♠
ReplyDelete