Monday, 5 September 2016

पूरा उत्तर प्रदेश खड़ा है नीले झंडे के नीचे - बसपा को मिलेगी रिकार्डतोड़ जीत

पूरा उत्तर प्रदेश खड़ा है नीले झंडे के नीचे - बसपा को मिलेगी रिकार्डतोड़ जीत




नई दिल्ली  अंबेडकर सेना प्रमुख बजरंग लाल ने आज कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत पर शाबासी दी और पूरे प्रदेश से एकत्र आँकड़ों के हिसाब से बताया की अंबेडकर सेना और बसपा एवं बाकी दलित संघठन की घर घर जा कर बसपा की नीतियाँ बताने के कार्य का पूरे प्रदेश पर सकारात्मक प्रभाव है. लोग बहन जी की सरकार को याद कर के भावुक हो जाते हैं और फिर से बहन जी की सरकार देखना चाहते हैं. यह हालत सिर्फ़ एक जिले या गाँव की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है..

इन सब के बीच एक और बात निकल कर आई जब अंबेडकर सेना के कार्यकर्ता समाज में बसपा को वोट देने की अपील करने जाते हैं तो हर जाति और हर धर्म का आदमी बहन जी के शासन की क़ानून व्यवस्था की तारीफ़ करता नज़र आता है.
किसी भी जिले में 100 लोग एकत्र कर के पूछो की अगली सरकार किसकी बनाओगे तो 80 लोग बसपा का ही नाम ले रहे हैं. एक बात तो अब स्पष्ट है की सपा की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है. अब तो बस यह देखना होगा की सपा भाजपा के कितने विधायक अपनी जमानत बचा पाते हैं.

इसी के साथ सेना प्रमुख ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया की खुद प्रसिद्ध होने की बजे बसपा और बहन जी को प्रसिद्ध करो. खुद का प्रचार करने की बजे बसपा की नीतियों का प्रचार करो. अंबेडकर सेना के अधिकारी होर्डिंग बैनर पोस्टर पर सेना प्रमुख का फोटो ना लगाएँ बल्कि उसकी जगह बहन जी का फोटो और बड़ा कर दें क्योंकि हमें एक मजबूत क़ानून व्यवस्था देने वाली सरकार लानी है इसलिए बहन जी के हाथों को इतना मजबूत कर दो के विपक्षी पार्टी आँख भी मिलाने से शरमाये.

जय भीम जय भारत 

Sunday, 4 September 2016

सपना डाँसर ने खाया जहर - सपना के बचाव में उतरी "अंबेडकर सेना"

सपना डाँसर ने खाया जहर - सपना के बचाव में उतरी "अंबेडकर सेना"



नई दिल्ली - "अंबेडकर सेना" प्रमुख - बजरंग लाल आज सेना के कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित निर्देश दे रहे थे की तभी एक खबर आई की हरियाणा की डाँसर सपना चौधरी ने जहर खा लिया है और उसकी हालत गंभीर है.

गौरतलब है की कुछ दिन पहले सपना डाँसर पर बहुजन समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए एक केस दर्ज हुआ था. सपना डाँसर ने किसी लेखक का लिखा हुआ एक गीत गाया था जिसमें कई जातियों का ज़िक्र अलग अलग प्रकार से किया गया था इसी गीत में "चामर जाति" को "बावला" कह कर संबोधित किया गया था.

इस मामले पर सपना डाँसर ने माफी माँग ली थी. और यह भी माना था की किसी भी जाति की भावनाओं को आहत करने का कोई भी इरादा नहीं था. बहुजन समाज से हाथ जोड़ कर सपना डाँसर ने माफी माँगी थी और भविष्य में ऐसी ग़लती भूल से भी ना होने का आश्वासन बहुजन समाज को दिया था.

किंतु कुछ कथित नेता और मौकापरस्त लोग सपना डाँसर को इसी विषय में बार बार धमकियाँ , गालियाँ आदि दे रहे थे. बार बार सपना ने उन्हें समझाया की उसने समाज के लिए किसी भी ग़लत शब्द का प्रयोग जानबूझ कर नहीं किया है . अपनी ग़लती का एहसास होने पर उन्होने बहुजन समाज से माफी भी माँग ली है. पर उनकी कोई भी बात नहीं सुनी गई और उनकी खिलाफत करने वाले कुछ लोगों को सपना को प्रताड़ित करने का पूरा अवसर मिल गया था. इसी मानसिक प्रताड़ना और अपमान से पीड़ित सपना ने जहर खा लिया.

मेरे मित्रों हमें एक बात याद रखनी है की हम बाबा साहब के अनुयायी हैं . बुद्ध के अनुयायी हैं, बुद्धि एवं विवेक से हमें काम लेना होगा, एक महिला जो की लोगों का मनोरंजन कर के अपनी रोज़ी रोटी कमाती है, स्टेज पर ही नाच दिखा कर उसके परिवार का भरण पोषण होता है ऐसे में उस स्टेज पर अगर उससे अंजाने में कोई ग़लती हो भी गई तो अब समय है जब बहुजन समाज को बुद्धि एवं अपने विशाल हृदय का परिचय देना होगा . क्योंकि सपना अपनी ग़लती के लिए हाथ जोड़ कर कई बार समाज से क्षमा माँग चुकी है और अब अंत कदम के तौर पर उसने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए जहर तक खा लिया. इससे बड़ा सबूत कोई नहीं हो सकता.

मित्रों यहाँ गौर करने वाली एक बात यह भी है की सपना एक साधारण महिला है जो स्टेज पर कुछ गानों पर नृत्य करके जनता का मनोरंजन करती है और इसी से उसके पूरे परिवार का भरण पोषण भी होता है. सपना किसी पार्टी की नेता नहीं है जो वह किसी समाज की भावनाओं को आहत करेगी. जबकि जैसे ही उसको इस विषय में किसी ने बताया तो उसने खुद तत्काल समाज से माफी माँगी और बार बार माफी माँगी. अंबेडकर सेना ने भी अपने स्तर पर जाँच की तो पाया था की सपना की वाकई कोई ग़लती नहीं थी. इसीलिए अंबेडकर सेना ने उस समय सपना के खिलाफ कोई बयान भी नहीं दिया था

मित्रों हम किसी भी जाति का होने से पहले इंसान है. इंसानियत ही हमारा धरम है यही हमारी जात है. इसलिए मैं आप सबसे हाथ जोड़ कर निवेदन करता हूँ की सपना को दिल से क्षमा कर दीजिए. उसने उस ग़लती की बहुत बड़ी सज़ा भुगत ली है जो उससे अंजाने में हुई थी. हो सके तो सपना की जिंदगी बच जाए उसके लिए प्रार्थना अवश्य कीजिएगा. ताकि समाज पर किसी की आत्महत्या के लिए दोषी होने का कलंक ना लग पाए.

सभी मित्रों को
जय भीम जय भारत

बजरंग लाल
संस्थापक
"अंबेडकर सेना"

बसपा का नया गीत हो रहा वायरल - बी एस पी की क्या पहचान - नीला झंडा हाथी निशान

बसपा का नया गीत हो रहा वायरल

बी एस पी की क्या पहचान - नीला झंडा हाथी निशान
https://www.youtube.com/watch?v=5rV0RvulF20

click the link to listen the song -
गीत सुनने के लिए सबसे नीचे जाएँ और लिंक पर क्लिक करें-


गीत सुनने के लिए नीचे जाएँ और लिंक पर क्लिक करें





मायावती की रैली ने तोड़े मोदी की रैली के सारे रिकार्ड - उमड़ी लाखों की भीड़

मायावती की रैली ने तोड़े मोदी की रैली के सारे रिकार्ड - उमड़ी लाखों की भीड़


वाराणसी/ इलाहाबाद. बसपा सुप्रिमों मायावती की रैली ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साथ ही बीते जून में हुई पीएम मोदी के रैली को भी भीड़ के ममाले में पीछे छोड़ दिया। तकरीबन छह लाख से अधिक की भीड़ ने मायावती को बता दिया कि आने वाला समय में बसपा यूपी में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। साथ ही भीड़ को देखकर विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा द्वारा बसपा को लगातार होने के दावे के बीच बसपा एक नई उर्जा शक्ति के साथ यूपी फतह करने की तैयारी में जुट गई है।
वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती ने पूर्वांचल में रैली का आयोजन कर यह संदेश दे दिया है कि इस बार इनकी दहाड़ जरूर इतिहास बदलेगी इसका अंदाजा रविवार को इलाहाबाद रैली में उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। जोन और रेंज से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। इलाहाबाद के परेड ग्राउंड रैली में भीड़ इतनी है कि लोग खड़े होने की जगह नहीं है पंडाल के बाहर लोग मायावती को सुन रहे हैं। वहीं यह माया प्रेम ही है कि लोग गर्मी-धूप की परवाह किए बिना हांथ वाले पंखे से ही गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं और मायावती को ध्यान से सुन रहे हैं। बता दें कि सत्ता में वापसी की कवायद में जुटी की यह पूर्वांचल में यह सबसे बड़ी रैली है। इसमें तीन मंडल के 68 विधानसभाओं के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। बसपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायवती रैली में पहुंच चुकी हैं।
एक तरफ मायावती भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या के गढ़ में भाजपा को बेचैन कर रही हैं। तो दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस को भी अपनी ताकत का अहसास करा रही हैं। मायावती की भीड़ से विपक्षी दलों की चिंता बढ़ गई है कारण कि आज किसी भी दल की ताकत का आकलन उसके उसके भीड़ से किया जाता है। बसपा पिछले कई कीर्तिमान ध्वस्त करने जा रही है।
मजबूती से उभर रही बसपा, अखिलेश और शाह को चुनौतीआजमगढ़ की रैली के बाद इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में जिस उत्साह के साथ लोगों ने मायावती को सहयोग और साथ दिया है उससे एक बात को साफ है कि अखिलेश सरकार के लिए ये भीड़ कुछ शुभ संकेत नहीं दे रही। साथ ही यूपी चुनाव जीतने के लिए यूपी में लगातार डेरा डाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति को भी इस भीड़ ने साफ चुनौता दे दिया है।

Friday, 2 September 2016

मीडिया ने दिखाया फर्जी ओपिनियन पोल - जबकि बसपा जीत रही है 334 सीट.

मीडिया ने दिखाया फर्जी ओपिनियन पोल - जबकि बसपा जीत रही है 334 सीट.

अंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े संघठन अंबेडकर सेना के ज़मीन से जुड़े लोकल कार्यकर्ताओं ने अगस्त माह में पूरे प्रदेश के जिलों में एक सर्वे किया जिसके आधार पर परिणाम यह आया की यदि आज चुनाव करवा लिया जाए तो बसपा 334 सीट उत्तर प्रदेश में जीत रही है. वहीं दूसरी और सपा और भाजपा को वोट देने की बात तक भी उत्तर प्रदेश के लोग नहीं करना चाहते क्योंकि सपा के कुशासन से पहले ही त्रस्त है उपर से भाजपा के मोदी जी ने भी अपने कार्यकाल में उत्तरप्रदेश को कुछ ख़ास नहीं दिया है.

जबकि कुछ समाचार चैनल वाले एक सर्वे को आधार बना कर एक ओपेनियन पोल चला रहे हैं जिसमे समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में नंबर एक पर एवं दूसरे नंबर पर भाजपा को और बसपा को तीसरे नंबर पर बताया गया है. इस सर्वे को देखते ही उत्तर पदेश की राजनीति से जुड़ा कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ जाएगा की यह एक फर्जी सर्वे है जिसके आँकड़ों को ग़लत प्रकार से पेश किया गया है.

पूरे उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के गुंडा राज से मुक्ति चाहती है और ये मीडिया वाले उसी पार्टी को नंबर एक पर दिखा रहे हैं और जिस बसपा की रिकार्ड तोड़ बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है उसको कुछ बिके हुए पत्रकारों ने तीसरे स्थान पर बता दिया है.

उत्तर प्रदेश के बच्चे बच्चे की ज़ुबान पर अगली मुख्यमंत्री हेतु बहन मायावती का नाम है. किसी भी शहर, कस्बे या मुहल्ले या गाँव में जा कर किसी को भी ये पूछ लीजिए की 2017 में उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी तो सबका उत्तर एक ही है - मायावती

यह फर्जी सर्वे विपक्षी दलों का बसपा के प्रति दर प्रदर्शित करता है और इस सर्वे के बाद अब हर बसपाई और अधिक मेहनत से जनता को जागरूक करने में लग जाएगा ताकि आने वाला चुनाव उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार को स्थापित करने का कार्य करे.

Friday, 19 August 2016

बहन जी से निवेदन - बसपा में युवा विंग की स्थापना अवश्य करें - "अंबेडकर सेना"

बहन जी से निवेदन - बसपा में युवा विंग की स्थापना अवश्य करें - "अंबेडकर सेना"

आदरणीय बहन जी स्वयं इतनी कर्मठ जुझारू एवं ज्ञान शील हैं 
की उन्हें किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है.

किंतु हमारे मन में एक छोटा सा विचार आया तो सोचा की विचार को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बहन जी तक अवश्य पहुँचना चाहिए. मैं अंबेडकर सेना का संस्थापक हूँ एवं मेरा छोटा सा संघठन शोषित समाज हेतु प्रयत्नशील है. इसी कड़ी में हमारी पूरी कोशिश है की हम जितना हो सके बहन जी की समाज हितैषी नीतियों का प्रचार प्रसार कर सकें एवं बहन जी के हाथ अधिक से अधिक मजबूत कर सकें. क्योंकि बहन जी ही एक ऐसी नेता हैं जो शोषित समाज को न्याय दिला सकती हैं. ऐसे में शोषित समाज का भला चाहने वाले हर व्यक्ति को बहन जी को अपना आदर्श मानकर उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए.

बसपा में युवा विंग्की आवश्यकता क्यों हैं -

बसपा में युवा विंग के ना होने से युवा कार्यकर्ता हताश हो जाते हैं एवं जनता एवं समाज की समस्याओं पर धरना या शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं कर पाते हैं जिससे युवा कार्यकर्ता स्वयं को लाचार एवं असहाय पाते हैं. इसके अतिरिक्त युवा विंग होने से यह विंग सर्वसमाज के युवा कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जोड़ने में काफ़ी सहायक सिद्ध होगा.

सभी राजनैतिक दलों ने अपने युवा विंग स्थापित किए हुए हैं. हालाँकि उन में से अधिकतर का कार्य गुंडागर्दी ही है. किंतु बसपा का युवा विंग उन सभी से भिन्न होगा. यह विंग ताक़त से नहीं बल्कि बुद्धि से काम लेगा. जल्दबाज़ी से नहीं विवेक से निर्णय करेगा. युवा विंग के बसपा से जुड़ जाने के बाद बसपा में नई उर्जा का संचार होगा. जो आने वाले चुनाव के लिए अत्यंत आवश्यक है. नये पदाधिकारी गठित कर के उन्हें नई ज़िम्मेदारी दी जा सकेंगी जिससे पार्टी का प्रचार एवं नीति विस्तार जन जन तक सुगमता एवं शीघ्रता से पहुँचेगा.

युवा विंग के आ जाने से पार्टी में गुटबाजी पर विराम लगेगा. जो सक्षम कार्यकर्ता बिना किसी पद के कारण असंतुष्ट हैं उन्हें नई ज़िम्मेदारी दे कर पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सकेगी. युवा विंग किसी भी अत्याचार के खिलाफ बहन जी के एक इशारे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हेतु तत्पर रहेगा. इस युवा विंग की अध्यक्षा स्वयं बहन जी ही रहें तो अत्यंत सुखद स्थिति होगी क्योंकि उनके अध्यक्षा रहने से युवा विंग कभी भी मार्ग नहीं भटक सकता एवं पार्टी के ही दिशा निर्देश एवं नियमों के अनुसार कार्य करेगा.
युवा विंग के सभी कार्यकर्ता युवा जोश के साथ गाँव गली मुहल्लों में घूम घूम कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाएंगे ताकि आने वाले चुनाव में जनता को स्पष्ट रूप से बसपा को वोट देने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके.

इनके अतिरिक्त भी अनेक लाभ युवा विंग द्वारा पार्टी को प्राप्त होंगे जिनके विषय में आप सभी भी अच्छे से परिचित हैं.
बहन जी को फिर से मेरा हाथ जोड़ कर निवेदन है की यदि संभव हो तो युवा विंग की स्थापना अवश्य कर दें ताकि आने वाले चुनाव में बाकी सभी विपक्षी दलों की रणनीति एवं षडयंत्रों से जूझने के लिए एक मजबूत युवा टीम हमेशा तैयार खड़ी रहे.

जय भीम जय भारत
बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद.

"अंबेडकर सेना"

Friday, 12 August 2016

स्वामी प्रसाद मौर्या ने किया अंबेडकर का अपमान - कहा गंदी मूर्ति पर नहीं करूँगा माल्यर्पण

स्वामी प्रसाद मौर्या ने किया अंबेडकर का अपमान - कहा गंदी मूर्ति पर नहीं करूँगा माल्यर्पण


हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य आज मऊ से गाजीपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक विवादित बयान दिया है।

अम्बेडकर की मूर्ति पर नहीं किया माल्यार्पण:

बहुजन समाज पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में आये स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज सूबे के गाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है।
गौरतलब है कि, गाजीपुर के मरदाह में एक कार्यक्रम में पहुंचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के समय उन्होंने एक विवादित बयान दिया है।
माल्यार्पण की अपील पर उन्होंने कहा कि, वो गन्दी मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं करेंगे।
‘कुछ गलत बोल गए हैं’ के एहसास के बाद उन्होंने आगे निकलते हुए कहा कि, मूर्ति को धुलवाया जाये।
गौरतलब है कि, बसपा के बागी नेता अब भाजपा के खेमे की तरफ से पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुटे हैं।
इसके लिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा के पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य के साथ भाजपा के पक्ष में अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य की सक्रियता बसपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
स्वामी प्रसाद मौर्य 12 अगस्त को बनारस जायेंगे, जहाँ वो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद वो 12 अगस्त की शाम को ही मिर्जापुर के लिए रवाना हो जायेंगे।
गौरतलब है कि, सूबे के चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पहले से ही भासपा और अपना दल से गठबंधन किया है।

उत्तर प्रदेश मे बसपा की सरकार बनना तय - विपक्षी दलों में मची भगदड़

उत्तर प्रदेश मे बसपा की सरकार बनना तय - विपक्षी दलों में मची भगदड़


जैसे जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आती जा रही है चुनाव के नतीजे भी साफ नज़र आने लगे हैं. पूरे उत्तर प्रदेश में इस वक्त बसपा की लहर चल रही है. उत्तर प्रदेश की जनता ने बहन जी को पूर्ण बहुमत से जिताने का मन बना लिया है.
ऐसे में विपक्ष की नींद उड़ना तो लाजमी ही है. गौरतलब है की सपा और भाजपा के सैकड़ों नेता जिला एवं महानगर स्तर पर बसपा में शामिल हो रहे हैं. क्योंकि उन्हें भी बसपा के प्रचंड बहुमत से आने की आहत मिल चुकी है.
अब देखने वाली बात यह होगी की विपक्षी दल अपने नेताओं को बसपा में शामिल होने से कैसे रोकेंगे. 

Thursday, 11 August 2016

बसपा को 300 सीट जीतने से अब कोई नहीं रोक पाएगा - जानिए कैसे.

बसपा को 300 सीट जीतने से अब कोई नहीं रोक पाएगा - जानिए कैसे.



18 पर्सेंट मुस्लिम, 22 पर्सेंट दलित, 10 प्रतिशत पिछड़े और 10 प्रतिशत ब्राह्मण.
कुल मिला कर हुए 60 प्रतिशत. अब जब यह 60 प्रतिशत आबादी एक आवाज़ में बहन जी के लिए वोट करेगी तो किसकी हिम्मत है जो हाथी को रोक ले.. हमारी तो सलाह है की निकल लो पतली गली से सपा भाजपा वालो.. वरना हाथी के पैरों तले भी रौंदे दिए जाओगे. जमानत तक जब्त हो जाएगी सबकी.

मुस्लिम, पिछड़े, दलित एवं ब्राह्मण सभी भाइयों से अनुरोध है की कृपया एकजुट हो कर वोट करें. और इन गुंडी राज्य और केंद्र सरकारों को दिखा दें की एकता में कितना बल है.

चढ़ गुण्डों की छाती पे - बटन दबेगा हाथी पे

जय भीम जय भारत
बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद

"अंबेडकर सेना"

Wednesday, 10 August 2016

मोदी सरकार के वादे और उनका हाल - पेश है एक रिपोर्ट

मोदी सरकार के वादे और उनका हाल - पेश है एक रिपोर्ट


भाजपा ने 2014 लोकसभा में मुख्य रूप से 4 मुद्दे जनता के सामने पेश किए थे. उन्हीं के आधार पर जनता ने उन्हें वोट भी दिया था. आज करीब ढाई साल गुजर चुके हैं मोदी जी को सत्ता में आए हुए..किंतु उनके वादों का क्या हाल ज़रा एक नज़र डाल लीजिए.

धारा 370 - कश्मीर का आज क्या हाल है सबको पता है. इस मुद्दे को भाजपा ने ज़ोर शोर से उठाया था, पर आज भाजपा इस मुद्दे पर मुँह नहीं खोलती.

श्री राम मंदिर - इस पर हम कुछ नहीं कहेंगे भारत की जनता एवं प्रभु श्री राम को सब पता है :)

महँगाई कम करना - दाल 200, टमाटर 60, और प्याज 100 रुपये तक जा चुका है. पेट्रोल डीजल भी दाम बढ़ा ही रहे हैं. इन ढाई सालों में महँगाई पहले से ज़्यादा बढ़ी है. आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है.

कांग्रेस के घोटाले  - यदि वाकई में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया था तो अब तक सोनिया गाँधी जेल क्यूँ नहीं गई? राहुल गाँधी भी जेल नहीं गये.. पूरा गाँधी परिवार मज़े में है. क्या ढाई साल में आपको एक भी पुख़्ता सबूत नहीं मिला मोदी जी.. जो कांग्रेस के मालिकों को गिरफ्तार करने के लिए काफ़ी होता? या फिर जानबूझ कर आप कांग्रेसियों को बचा रहे हो? बड़े ढोल पीटे जा रहे थे चुनाव के समय घोटालों के. ये घोटाला वो घोटाला.. अब कहाँ गये वो सभी घोटाले?

तो मित्रों अब तक ढाई साल में तो इन वादों का यह हाल है. आगामी ढाई सालमें देखते हैं क्या होता है.. 

Saturday, 6 August 2016

आरक्षण विरोधी इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें - "अंबेडकर सेना"

आरक्षण विरोधी इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें - "अंबेडकर सेना"


जो भी मित्र दलित आरक्षण का विरोध करते हैं उन्हें यह पता ही नहीं है की वह कर क्या रहे हैं. बस दूसरों की देखा देखी आरक्षण का विरोध करना शुरू कर देते हैं.
सभी आरक्षण विरोधी मानसिकता वाले मित्रों से निवेदन है की एक बार बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी ज़रूर पढ़ें.
जब आप बाबा साहब के जीवन को पढ़ेंगे तो आप जाँएंगे की समाज का एक हिस्सा हम कहीं पीछे छोड़ आए हैं जो आज़ादी से पहले भी वहीं खड़ा था और आज आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी उस हिस्से ने कोई ख़ास प्रगती नहीं की है.

वर्तमान स्थिति जानने से पूर्व पहले कृपया ये अवश्य जान लें की दलित कहे जाने वाले समाज की स्थिति आज़ादी से पहले क्या रही. इस शोषित समाज को "अछूत" शब्द का संबोधन दिया गया था. अर्थात जिसे छूना भी पाप समझा जाता था. छूना तो दूर यदि शोषित समाज के परिवार का कोई भी सदस्य कन्हि दिख भी जाता था तो अपषगुन मान के कुछ मूर्ख बुद्धि लोग स्नान तक कर लेते थे.

बाबा साहब ने अपनी जीवनी में अनेकों ऐसी घटनाओं का वर्णन किया है जिसको सुन कर आँखों में आँसू आ जाना स्वाभाविक है. मुझे खुद याद नहीं मैं बाबा साहब की जीवनी देखते पढ़े कितनी बार रोया. दिल दर्द से भर उठता है करुन व्यथा सुन कर. खुद के मनुष्य होने पर भी लज़्ज़ा आने लगती है उन कुकृत्यों के विषय में जान कर. सोचिए जब हम इतना व्यथित हैं उन घटनाओं को याद कर के तो दलित समाज ती सदियों से यह पीड़ा झेलता आया है. उन पर क्या बीतती होगी.

दबंग जाति के लोगों ने शोषित वर्ग का जीना हराम किया हुआ था. जब मन किया किसी के भी परिवार की महिला सदस्य को उठा ले गये और वासना पूर्ति कर वापिस फेंक दिया. पीने को पानी नहीं. खाने को भोजन नहीं. अन्न उगा सकें तो उसके लिए धरती नहीं. मनुष्य को मनुष्य तो समझा ही नहीं गया. इंसाफ़ की बात तो भूल ही जाइए जनाब और यह सब कुकर्म कई सदियों से चला आ रहा है.

आप सभी शान से मंदिर मे जाते हो. एक दिन अचानक आपको कोई मंदिर जाने से रोक दे. और पिटाई कर दे. और अगली बार आने पर जान से मारने की धमकी आपके पूरे परिवार को मिले तो क्या बीतेगी आप पर? यह अत्याचार दलित समाज ने कई सदियों तक झेला है. मंदिर में प्रवेश की सज़ा भयंकर दी जाती थी. बराबरी का हक तो इस समाज को कभी दिया ही नहीं गया.

सदियों दशकों के समय में यदि कुछ शोषित वर्ग के परिवारों ने कुछ ज़मीन खेती के लायक खरीद भी ली तो दबंगों ने उन पर क़ब्ज़ा कर लिया. कुल मिला कर दलित समाज का जम कर उत्पीड़न हुआ है. जिसकी भरपाई सिर्फ़ आरक्षण से तो नहीं हो सकती. आज शोषित समाज को अन्य सर्व समाज के प्यार स्नेह एवं सहयोग की आवश्यकता है. जब तह सर्व समाज के लोग अपनी सोच को शोषित समाज के प्रति नहीं बदलेंगे समाज तरक्की कदापि नहीं कर पाएगा.

शायद मैं उतना वर्णन ना कर पाउ जितना आप दलित इतिहास का अध्यन कर के स्वयं जान पाएँगे. तब आपको पता लगेगा की इस शोषित वर्ग को आरक्षण ही नहीं बल्कि अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता भी अन्य समाज से ज़यादा है जो आज़ादी के इतने वर्ष बाद भी सरकारें नहीं दे पाई हैं. सर्व समाज को आज आवश्यकता है विकास की दौड़ में पीछे छूट चुके अपने उस हिस्से को साथ ले कर बढ़ने की तभी उस विकास को देश का असली विकास माना जाएगा.

आशा है की भविष्य में सभी मित्र आरक्षण का विरोध नहीं बल्कि समर्थन करेंगे.

जय भीम जय भारत.

बी. एल. अग्रवाल
संस्थापक
"अंबेडकर सेना"

Saturday, 16 July 2016

मायावती बोलीं - शीला को सीएम कैंडिडेट बनाना ब्राह्मणों संग धाेखा

मायावती बोलीं -  शीला को सीएम कैंडिडेट बनाना ब्राह्मणों संग धाेखा



मायावती लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने पूर्व सांसद राज बब्बर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने को अंधेरे में चलाया गया तीर बताया है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने पूर्व सांसद राज बब्बर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने को अंधेरे में चलाया गया तीर बताया है।
मायावती ने शुक्रवार को कहा, यह प्रयास सर्वसमाज के साथ-साथ राज्य के ब्राहमण समाज की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।’ मायावती ने शुक्रवार को लखनऊ में जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली में अपना ज़्यादातर राजनीतिक जीवन गुजारने वाली कांग्रेस नेता शीला को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना वास्तव में नाराज चल रहे ब्राहमण समाज की आंखों में धूल झोंकने जैसा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आना तो दूर उसके करीब भी नहीं दिख रही है।
‘राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाना कांग्रेस का दिवालियापन’
उन्होंने कहा कि इसी तरह विभिन्न पार्टियों में चक्कर लगाने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले राज बब्बर को प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाना वास्तव में प्रदेश में कांग्रेस की खस्ताहाल और दिवालिएपन को दर्शाता है। इस प्रकार की नियुक्तियों से आगामी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस को कोई फायदा नहीं मिलेगा।
बसपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस ने राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष और शीला को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करके जो अंधेरे में तीर चलाया है उसका चूकना निश्चित है।

मायावती ने कांग्रेस, बीजेपी और सपा पर ब्राह्मणों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बसपा ही अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस समाज के लोगों को पार्टी संगठन में जगह दी और सरकार बनने पर भी भरपूर आदर-सम्मान दिया जाएगा और चुनाव मैदान में भी काफी बड़ी संख्या में उतार कर उन्हें ‘पुनर्जीवित’ किया।
मायावती ने कहा कि अब प्रदेश का ब्राह्मण समाज आदर-सम्मान के लिए दूसरी पार्टियों से कहीं ज़्यादा बसपा नेतृत्व पर भरोसा करता है, ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करके आगे करना इस समाज की आंखों में धूल झोंकने के सिवाय और कुछ नहीं है।
शीला पर हमला करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, ‘यह वही शीला दीक्षित हैं जिन्होंने दिल्ली के विकास के नाम पर खासकर दलितों, पिछड़ों, गरीबों आदि के हित और कल्याण हेतु बजट के धन को सही जगह खर्च नहीं करके उसे अन्य ग़ैर-जरूरी काम पर खर्च किया और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के कई मामले भी इनके ऊपर लम्बित हैं।’
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के भ्रष्टाचार-निरोधक ब्यूरो ने तो शीला को हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर खरीद घोटाले मामले में समन जारी किया है। ऐसे नेतृत्व से उत्तर प्रदेश की आमजनता का क्या भला होने वाला है, यह सोचने वाली बात है।’

Friday, 24 June 2016

स्वामी प्रसाद मौर्या जैसे गद्दार की बसपा को नहीं है ज़रूरत - अंबेडकर सेना

स्वामी प्रसाद मौर्या जैसे गद्दार की बसपा को नहीं है ज़रूरत - अंबेडकर सेना

अंबेडकर सेना प्रमुख ने आक्रामक होते हुए बताया की स्वामी प्रसाद मौर्या पुत्र मोह में अंधे हो चुके हैं. उन्हें पार्टी ने आज तक जितना दिया है वह एहसान जिंदगी भर भी मौर्या नहीं उतार पाएँगे.
बहन जी का स्वाभाव बिल्कुल सुलझा हुआ एवं पार्टी की नीतियाँ बिल्कुल स्पष्ट हैं जिनका पालन बहन जी बिल्कुल कड़ाई से करती आई हैं तभी यह मिशन आज यहाँ तक पहुँच पाया है.
परिवार तो बहन जी का भी है पर बहन जी परिवारवाद को बढ़ावा देने के सख़्त खिलाफ हैं. और स्वामी प्रसाद मारी को अपनी संतान के लिए चुनावी टिकट चाहिए था. बस यहीं पर मौर्या की मति भ्रष्ट हो गई एवं वह पार्टी की गाइड लाइन को भूल कर बहुत ही भयंकर भूल कर गये.

सेना प्रमुख ने आयेज कहा की इतिहास गवाह है आज तक जो भी नेता बसपा से अलग हुआ है उसकी राजनीति समाप्त हो गई है. और बसपा को उनके जाने से नुकसान की जगह सिर्फ़ लाभ ही हुआ है.

2017के चुनाव में बसपा 300 से अधिक सीट के साथ विजयी होगी. पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपने कार्य में लगा हुआ है .. ऐसे में एक गद्दार के जाने से पार्टी को मजबूती ही मिली है.

Saturday, 28 May 2016

अखिलेश के मंत्री विधायक आपस में ही भिड़े - विकास ना करने का आरोप


अखिलेश के मंत्री विधायक आपस में ही भिड़े - विकास ना करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के जम्मेदार पद पर आसीन नेता की करतूत जानकर पूरी यूपी शर्मासार हो जएगी. बता दे एक बड़े अनुशासनहीनता का परिचय देते हुए आज पीलीभीत में एक राज्यमंत्री और एक विधायक आपस में ही भीड़ गए. सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन बड़े नेतओं ने अपनी इस शर्मनाक हरकत को अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बलराम यादव के सामने ही करना शुरू कर दिया.

बताया जा रहा है आज पीलीभीत में यूपी सकरार के प्रभारी मंत्री बलराम यादव की मौजूदगी में जिला योजना की बैठक का आयोजन किया गया था. इस बैठक में सबंधित नेता और मंत्रियों ने भाग लिया था. जहां स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री हाजी रियाज पर बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा पर ने विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया. जिसे सुनते ही राज्यमंत्री आग बबूला हो गए और विधायक के खिलाफ़ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे.

फिर भी विधायक राम जतन शर्मा नहीं चुप हुए और पुनः राज्यमंत्री पर उनके क्षेत्र में विकास को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया. इसके बाद तो राज्यमंत्री हाजी रियाज ने अपनी मर्यादा को ताक पर रखते हुए विधायक को गन्दी गलियां देना शुरू कर दिया. हाजी रियाज के इस बुरे बर्ताव के कारण विधायक राम सरन वर्मा ने बैठक को बिच में ही छोड़ दिया और वहां से उठ कर चले गए.

Thursday, 26 May 2016

भाजपा मायावती के खिलाफ मोदी को भी उतार दे तो भी नहीं जीत सकते - "अंबेडकर सेना"

भाजपा मायावती के खिलाफ मोदी को भी उतार दे तो भी नहीं जीत सकते - "अंबेडकर सेना"

अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल ने आज बताया की बहन मायावती की इस समय उत्तर प्रदेश में प्रचंड लहर चल रही है.
सत्ता धारी पार्टी सपा से जनता का विश्वास उठ चुका है और गुंडागर्दि से पूरा प्रदेश त्राहिमाम कर रहा है.
ऐसे में लोग बहन जी के सुशासन और सर्वोत्तम क़ानून व्यवस्था को याद करते हुए उन्हे ही चुन कर लाने का संकल्प ले चुके हैं.
जनता सब देख रही है की किस प्रकार सपा और भाजपा में खिचड़ी पक रही है. सपा शासन आने के बाद से अब तक प्रदेश में सैंकड़ों दंगे हो चुके हैं जिन्हे रोकने एवं पीड़ितों को न्याय दिलवाने में केंद्र एवं राज्य सरकार दोनो ही विफल रही हैं. जिसके चलते मुस्लिम एवं दलित समाज भय के वातावरण में जी रहा है. इसी भय से मुक्ति के लिए बहुजन समाज पार्टी को प्रचंड बहुमत से लाने का प्रण अब प्रदेश की जनता कर चुकी है.. लहर इतनी प्रचंड है की भाजपा चाहे तो मोदी जी को भी मुख्यमंत्री उमिद्द्वार बना ले..तब भी भाजपा का हारना तय है. क्योंकि काठ की हांड़ी बार बार नहीं चढ़ती.

Tuesday, 24 May 2016

कर्ज़ में डूबे किसान ने अखिलेश यादव के घर के बाहर खाया जहर - हालत गंभीर

कर्ज़ में डूबे किसान ने अखिलेश यादव के घर के बाहर खाया जहर - हालत गंभीर

लखनऊ। इटावा निवासी एक युवक आज बड़ी उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पहुंचा। अपने प्रिय मुख्यमंत्री से न मिल पाने से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा का निवासी संत विजय सिंह यादव (40 वर्ष) अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचा था। यहां से मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के बाद चले गये। इससे आहत संत विजय ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
बताया जा रहा है कि संत विजय ने चार बैंकों से कर्ज लिया था। वह सूखा तथा अन्य कारणों से बैंक का कर्ज लौटाने में असमर्थ था। वह आज कर्ज माफी का प्रार्थना लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलना चाह रहा था। जब मुख्यमंत्री उससे नहीं मिले तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहां से उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। संत विजय सिंह यादव इटावा के ककरहिया गांव का निवासी है।

Monday, 23 May 2016

मोदी सरकार हुई फेल - अंबेडकर सेना ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड.


मोदी सरकार हुई फेल - अंबेडकर सेना ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड.


अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उनके 2 साल में किए गये कामों की तुलना उनके किए गये वादों से की.

जब जब मोदी चुनाव प्रचार में जाते थे तो उनके भाषण सुन कर देश को लगता था की यही वो व्यक्ति है जो देश को नई दिशा दे सकता है और जनता को न्याय. भारत की भोली भाली जनता ने अपने सपने पूरे करने के लिए मोदी पर विश्वास कर लिया और पूर्ण बहुमत से सत्ता उनकी झोली में डाल दी. पर मोदी सरकार को आए हुए अब 2 वर्ष हो चुके हैं. पर क्या मोदी वह सब कर पाने में सफल हुए जिसका उन्होने वादा किया था.

पेश हैं कुछ तथ्य -

आम जनता को दाल 200 रुपये किलो.

किसान का प्याज 30 पैसे किलो.

राम मंदिर का कोई हल नहीं निकला. इस मुद्दे का ऐसा हल निकलना चाहिए था जिससे हिंदू मुस्लिम दोनो वर्ग संतुष्ट हों.

धारा 370 नही टूटी.

गौ हत्या भी बंद नहीं हुई. इस मुद्दे पर हिंदू समाज मे भारी रोष है.

अवैध बांग्लादेशी अब भी खुले रूप से भारत में घुस रहे हैं.

अभी तक राहुल और सोनिया भी जेल नहीं गये. और ना ही कोई बड़ा कांग्रेसी.

मुद्रा लोन की स्कीम तो आई पर ज़रूरतमंद व्यक्ति को लोन नहीं मिला.

कच्चे तेल के भाव तो कम हुए पर पेट्रोल डीजल के नहीं,

जो टेक्स कांग्रेस ने जनता पर थोप दिए थे उनमें भी कोई सुधार नहीं हुआ.

जाट आंदोलन के नाम पर उपद्रवियों ने पूरा हरियाणा जला दिया पर मोदी सरकार कुछ नहीं कर सकी.

रोहित वेमूला हत्याकांड में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई.

दलित समाज के लिए आज तक कुछ नहीं किया.

मुस्लिम समाज की स्थिति भी जस की तस बनी हुई है.

हिंदू समाज भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है.

उत्तर प्रदेश में अब भी आए दिन धर्म के नाम पर दंगे हो रहे हैं.

सेना प्रमुख ने बताया की लिस्ट तो और भी लंबी है..पर मोदी सरकार पहले इन सभी समस्याओं से निजात पा ले तो भी देश को भारी राहत मिल जाएगी. नया कुर्ता पायज़मा पहन कर भाषण दे देने से ही देश नहीं चलता है. और ना ही भाषण से किसी ग़रीब का पेट भरता है. मोदी सरकार ने इन दो वर्षों में भाषण देने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है. 

Sunday, 22 May 2016

शास्त्रों के अनुसार हर मनुष्य है ब्राह्मण - जानिए कैसे

शास्त्रों के अनुसार हर मनुष्य है ब्राह्मण - जानिए कैसे

अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल ने ब्राह्मणवादी सोच पर कड़ा प्रहार करते हुए बताया की ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने पूर्व काल में समाज में झूठ का जाल फैला कर सर्व समाज को भ्रमित करने का काम किया था जो आज तक जस का तस है. कोई भी ब्राह्मण शास्त्र से उपर तो नहीं हो सकता. जो शास्त्र कहते हैं वह हर ब्राह्मण को मानना ही पड़ेगा.

शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मांड की रचना ब्रम्‍हा जी ने की. मनुष्य की रचना भी ब्रम्‍हा जी ने ही की. यानी हर मनुष्य ब्रह्मा जी की संतान हुआ. और ब्रह्मा जी की हर संतान ब्राह्मण ही कहलाती है. इस नियम से तो हर मनुष्य ब्राह्मण ही पैदा होता है. जिसे कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग बाद में अलग अलग समाज या जाती में बाँटने का वीभत्स कार्य करते हैं.

जाति के विषय में शास्त्र कहते हैं की मनुष्य स्वयं एक जाती है. दूसरी जाति हुई पशु जाति इसी प्रकार देव जाति या गंधर्व जाति. इस प्रकार से विभक्त जीवन के अलग अलग रूपों के लिए ही जाति का प्रयोग शास्त्रों में किया गया है. मनुष्यों में तो कोई जाति हो ही नहीं सकती. यह सब जाति वाद के नाम पर फैलाया गया बहुत बड़ा भ्रम है. जिसने समाज को आपस में बाँट दिया है. अंध विश्वास से बाहर निकालिए और मनुष्य बनिये.

Saturday, 21 May 2016

दलितों को मंदिर में प्रवेश दिलाने गए सांसद पर हमला - ज़ख्मी

दलितों को मंदिर में प्रवेश दिलाने गए सांसद पर हमला - ज़ख्मी

चकराता। उत्तराखंड के चकराता में दलितों को मंदिर में प्रवेश कराने के लिए आंदोलन कर रहे सांसद तरुण विजय पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ के पथराव से तरुण विजय सहित कई लोग घायल हो गए। उन्हें चकराता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से तकरीबन सौ किलोमीटर दूर चकराता में राज्यसभा सांसद तरुण विजय दलितों के उत्पीड़न और मंदिरों में उनका प्रवेश रोकने के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। जौनसार बावर में कई मंदिरों में दर्शन करने से दलितों को रोका जाता है। इन्हीं मंदिरों में शामिल है पोखरी का प्रसिद्ध शिलगुर देवता मंदिर। यहां भी दलितों की एंट्री बैन है।

इसके खिलाफ तरुण विजय दलितों को लेकर परिवर्तन यात्रा के जरिए मंदिर रवाना हुए लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उनपर भीड़ ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले और पथराव में तरुण विजय को कई चोटें आई हैं। उन्हें और उनके अन्य जख्मी साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि तरुण विजय पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुनाई देने लगी है बसपा के आने की आहट - "अंबेडकर सेना"

सुनाई देने लगी है बसपा के आने की आहट - "अंबेडकर सेना"


अंबेडकर सेना प्रमुख ने आज बताया की सूबे में बसपा के आने की आहट सॉफ सॉफ सुनाई दे रही है. जिसकी वजह से सपा खेमे के अधिकारियों में अभी से खलबली मची हुई है.
सेना प्रमुख ने बताया की बहन जी के प्रचार के लिए हम जहाँ भी जाते हैं वहाँ की जनता बसपा को लाने के लिए अति उत्साहित और सपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिए तैयार है. जैसे ही चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी उसी दिन से सपा की विदाई की उल्टी गिनती भी आरंभ हो जाएगी.
अंबेडकर सेना ने दी पूरे विश्व को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई.
आज 21 मई 2016 को अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल जी ने समस्त संसार को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा की तथागत बुद्ध जैसा ना कोई हुआ है ना कोई होगा. बुद्ध के अनुयायी भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हैं. बुद्ध शांति का संदेश पूरे विश्व को देते हैं. पूरे विश्व को बुद्ध के मार्ग पर चल कर शांति एवं सदभावना युक्त जीवन पद्धति का पालन करना चाहिए.



Friday, 20 May 2016

इन 3 राज्यों में चुनाव जीतेगी बसपा - भाजपा का सफ़ाया तय - "अंबेडकर सेना"

इन 3 राज्यों में चुनाव जीतेगी बसपा - भाजपा का सफ़ाया तय - "अंबेडकर सेना"


अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल ने आज केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा की केद्र सरकार के 2 साल के काम काज से किसी भी धर्म और जाति या समाज के लोग खुश नहीं हैं. यहाँ तक की दबी ज़ुबान में मोदी के अपने सांसद भी यह कहने से नहीं चूकते हैं की मोदी का रवैयय्या एक तानाशाह जैसा है. जिनके राज मे सांसद को उचित सम्मान भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है. जनता के काम होना तो दूर की बात है.

हाल ही में घोषित 5 राज्यों के चुनाव मे असम में भाजपा की जीत ज़रूर हुई है पर बाकी 4 राज्यों में उसे करारी हार भी झेलनी पड़ी है. आने वाले चुनावी वर्ष 2017 में भी भाजपा की स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं होने वाली है. क्योंकि 3 राज्यों मे मायावती ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. ये राज्य हैं - उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , और पंजाब.

गौर तलब है की इन तीनो ही राज्यों में दलित और पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या काफ़ी अधिक है और इस वर्ग में बहन जी ही सबसे लोकप्रिय नेता हैं इसलिए सबसे अधिक वोट मायावती को ही मिलते दिख रहे हैं.





Friday, 13 May 2016

भारत को बेरोज़गारी की कगार तक ले आऊंगा - डोनल्ड ट्रॅंप

भारत को बेरोज़गारी की कगार तक ले आऊंगा - डोनल्ड ट्रॅंप


वाशिंगटन: जहाँ अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत में नए रोजगार लगाने का दावा किया था वहीँ अब राष्ट्रपति चुनावों के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप आजकल अपने ब्यानो से विवादों में घिरे रहते है और इस बार उन्होंने ने एक नया ब्यान दिया है ।

उन्होंने भारत को अपना नया निशाना बनाया है जिसमे उन्होंने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत ने अमेरिका से कई रोजगार छीन लिए हैं और अमेरिका में आई बेरोजगारी के कारणों में से एक कारण भारत भी है।

ट्रम्प ने भविष्यबाणी करते हुए कहा है कि चुनाव हिलेरी और उनके बीच ही होगा और वह जरूर जीतेंगे क्यूंकि अमेरिका में उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा है और जीतने के बाद वह भारत और अन्य देश जिन्होंने अमेरिका से उनके रोजगार छीने है जिसके कारण अमेरिका में बेरोजगारी आई है और अमेरिका के हालात बदतर हुए है वह वो सब रोजगार वापिस अमेरिका में लेकर आएंगे।

जानिए वह 22 प्रतिज्ञाएँ जो बाबा साहब अंबेडकर ने ली थी.

जानिए वह 22  प्रतिज्ञाएँ जो बाबा साहब अंबेडकर ने ली थी.

1. मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश में कोई विश्वास नहीं करूँगा और न ही मैं उनकी पूजा करूँगा
2. मैं राम और कृष्ण, जो भगवान के अवतार माने जाते हैं, में कोई आस्था नहीं रखूँगा और न ही मैं उनकी पूजा करूँगा
3. मैं गौरी, गणपति और हिन्दुओं के अन्य देवी-देवताओं में आस्था नहीं रखूँगा और न ही मैं उनकी पूजा करूँगा.
4. मैं भगवान के अवतार में विश्वास नहीं करता हूँ
5. मैं यह नहीं मानता और न कभी मानूंगा कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार थे. मैं इसे पागलपन और झूठा प्रचार-प्रसार मानता हूँ
6. मैं श्रद्धा (श्राद्ध) में भाग नहीं लूँगा और न ही पिंड-दान दूँगा.
7. मैं बुद्ध के सिद्धांतों और उपदेशों का उल्लंघन करने वाले तरीके से कार्य नहीं करूँगा
8. मैं ब्राह्मणों द्वारा निष्पादित होने वाले किसी भी समारोह को स्वीकार नहीं करूँगा
9. मैं मनुष्य की समानता में विश्वास करता हूँ
10. मैं समानता स्थापित करने का प्रयास करूँगा
11. मैं बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग का अनुशरण करूँगा
12. मैं बुद्ध द्वारा निर्धारित परमितों का पालन करूँगा.
13. मैं सभी जीवित प्राणियों के प्रति दया और प्यार भरी दयालुता रखूँगा तथा उनकी रक्षा करूँगा.
14. मैं चोरी नहीं करूँगा.
15. मैं झूठ नहीं बोलूँगा
16. मैं कामुक पापों को नहीं करूँगा.
17. मैं शराब, ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों का सेवन नहीं करूँगा.
18. मैं महान आष्टांगिक मार्ग के पालन का प्रयास करूँगा एवं सहानुभूति और प्यार भरी दयालुता का दैनिक जीवन में अभ्यास करूँगा.
19. मैं हिंदू धर्म का त्याग करता हूँ जो मानवता के लिए हानिकारक है और उन्नति और मानवता के विकास में बाधक है क्योंकि यह असमानता पर आधारित है, और स्व-धर्मं के रूप में बौद्ध धर्म को अपनाता हूँ
20. मैं दृढ़ता के साथ यह विश्वास करता हूँ की बुद्ध का धम्म ही सच्चा धर्म है.
21. मुझे विश्वास है कि मैं फिर से जन्म ले रहा हूँ (इस धर्म परिवर्तन के द्वारा).
22. मैं गंभीरता एवं दृढ़ता के साथ घोषित करता हूँ कि मैं इसके (धर्म परिवर्तन के) बाद अपने जीवन का बुद्ध के सिद्धांतों व शिक्षाओं एवं उनके धम्म के अनुसार मार्गदर्शन करूँगा.

नहीं रहे निरंकारी संप्रदाय के बाबा हरदेव सिंह, कनाडा में कार हादसे में मौत

नहीं रहे निरंकारी संप्रदाय के बाबा हरदेव सिंह, कनाडा में कार हादसे में मौत


मॉन्ट्रियल (कनाडा). निरंकारी संप्रदाय के धार्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का यहां कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। वे 62 साल के थे। बताया जा रहा है कि कार पलटने से यह हादसा हुआ। वे निरंकारी संप्रदाय के प्रमुख थे। कौन थे बाबा हरदेव...
- बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी, 1954 दिल्ली में हुआ था।
- उनकी शुरुआती शिक्षा घर पर ही हुई। बाद में उन्होंने दिल्ली के संत निरंकारी कॉलोनी में रोसरी स्कूल और फिर पटियाला के एक बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की।
- 1971 में उन्होंने निरंकारी सेवा दल ज्वॉइन किया।
- 1975 में उन्होंने फर्रुखाबाद की सविंदर कौर से शादी की थी। सविंदर दिल्ली में निरंकारी संत समागम की मेंबर थीं।
- पिता की हत्या के बाद 1980 में वे संत निरंकारी मिशन के चीफ बन गए।
- बता दें कि 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई थी।

Thursday, 12 May 2016

समाजवादी पार्टी के मुँह पर करारा तमाचा - बहाल हुए अमिताभ ठाकुर

समाजवादी पार्टी के मुँह पर करारा तमाचा - बहाल हुए अमिताभ ठाकुर

अमिताभ ठाकुर को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ हुए फोन टेप विवाद के बाद निलंबित कर दिया गया था। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि उन्हें मुलायम सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी इसी के चलते उन्हें 13 जुलाई 2015 को निलंबित किया गया था।
अमिताभ ठाकुर जिस तरह से अन्याय के खिलाफ डॅट कर खड़े थे उसे देखते हुए उनके निलंबन को छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया था। लेकिन अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
अमिताभ ने हाईकोर्ट ने याचिका दायर किया लेकिन कोर्ट ने उन्हें सक्षम स्तर पर जाने को कहा जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में अपील की।
कैट ने अमिताभ को 11 अक्टूबर को पूर्ण वेतन के साथ बहाल करने का आदेश दे दिया था। लेकिन कैट के फैसले को राज्य सरकार ने मानने से इनकार कर दिया था। वहीं 26 अप्रैल को केंद्र सरकार ने भी अमिताभ ठाकुर की बहाली का आदेश दे दिया था.

इसके बाद प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने केंद्र के निर्देश व कैट के फैसले का पालन करते हुए ठाकुर को बहाल किये जाने का का आदेश दे दिया। अमिताभ ठाकुर को शसर्त बहाल किया गया है, उन्हें 13 जुलाई 2015 से वेतन व अन्य भत्तों के साथ बहाल कर दिया गया है। उन्हें इस माह से पूर्ण वेतन भी दिया जाएगा।

Wednesday, 11 May 2016

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पीट पीट कर दलित युवक को जान से मारा. पूरी चौकी सस्पेन्ड.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पीट पीट कर दलित युवक को जान से मारा. पूरी चौकी सस्पेन्ड.



इटावा।उत्तर प्रदेश के इटावा शहर मे कोतवाली इलाके मे निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर का काम करने वाले दलित युवक को चोरी के आरोप लगाकर पुलिस ने पीट-पीट कर मार डाला। करीब पांच घंटे बाद लाठी-डंडो से लैस गुस्साये लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बडी मुश्किल से तब जाने दिया, जब एसएसपी ने रवींद्र के परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ निलंबन की कार्रवाई भी अमल मे लाई।

इटावा की एसएसपी मंजिल सैनी ने लोगों के गुस्से को देखते हुए तकिया चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा समेत सभी पुलिसकर्मियो को निलंबित कर दिया और मारे गये दलित युवक रवींद्र पासी की माँ कुसमा देवी के प्रार्थना पत्र पर तकिया चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा,सिपाही रोहित चौधरी के खिलाफ धारा 302,452,323,504,427, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।  इस मामले मे 4 अन्य लोगो को भी नामजद कराया गया है।

मंजिल सैनी ने आज बताया कि मौत के शिकार हुए युवक रवींद्र पासी की माँ कुसमा देवी की प्रार्थना पत्र के आधार पर तकिया चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा और सिपाही रोहित चौधरी के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा तकिया चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा समेत पूरी चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा' कि पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह को सौंपी गई है। रवींद्र के परिजनो को आर्थिक सहायता भी प्रावधान निहत है जिसे शासन स्तर से पूरा करने के लिए रिर्पोट भेजी जा रही है। रवींद्र के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरो के पैनल से कराया जा रहा है साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है ।'

4 मई की रात 10 बजे के आसपास रवींद्र दस बजे शौच के लिए निकला था। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने रविंद्र पासी को बुरी तरह से पीटने के बाद मरणासन्न हालात मे उसे घर के बाहर फेंक दिया और उसके बाद से लगातार उसके परिजन निजी अस्पताल मे उपचार कराने मे लगे हुए थे, लेकिन कल रात रवींद्र की मौत हो गई। इसके बाद आज सुबह आठ बजे उसके परिजनों ने कई सैकड़ों से अधिक लोगों के साथ नगर पालिका चौराहे पर आकर शव को रख दिया और दोषी पुलिसवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग शुरू कर दी। पहले तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष को मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने और निलबंन की कार्यवाही करने का ऐलान किया, तब कहीं जाकर पीड़ित पक्ष शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुआ
वैसे रवींद्र 12वीं कक्षा का छात्र था लेकिन गरीब होने की वजह से खाली वक्त मे कुछ पैसे की चाहत मे निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर के तौर पर काम करता था। 

राजनीति में मायावती का कद मोदी से भी बड़ा है - अंबेडकर सेना

राजनीति में मायावती का कद मोदी से भी बड़ा है - अंबेडकर सेना


नई दिल्ली - अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल जी ने आज बताया की बहन मायावती जैसी नेता आज तक स्वतंत्र भारत में नहीं हुई हैं. जितना काम बहन जी ने दलित समाज के लिए किया है उतना काम सारी पार्टियाँ भी मिल कर नहीं कर पाई हैं. माया का ही असर है की अब प्रदेश में दलित समाज सर उठा कर सम्मान के साथ अपनी ज़मीन पर खेती कर पा रहे हैं और अपना जीवन बिना डर के व्यतीत कर रहर हैं. माया शासन से पहले प्रदेश में दलित समाज की स्थिति अत्यंत खराब थी.
कथित स्वर्ण बिरादरी के लोग दलितों की ज़मीन हड़प लेते थे. पुलिस भी दलितों की नहीं सुनती थी. पर जब से बहन जी ने शासन संभाला शासन प्रशासन को एकदम टाइट कर दिया. एस सी एस टी एक्ट को सफलता पूर्वक बहन जी शासन में ही प्रयोग किया जा सका. जिसके तहत जातिसूचक शब्दों से किए गये अपमान पर तुरंत पुलिस कार्यवाही हुई.

मायावती का अब तक का जीवन संघर्ष से भरा रहा है. उन्होने दलित समाज के लिए अपना घर बार छोड़ दिया. शादी भी नहीं की. आप बहन जी पर परिवार वाद का भी आरोप नहीं लगा सकते. बहन जी के राज में दंगे भी नहीं होते. और प्रदेश में विश्व स्तर की तरक्की होती है. कुल मिला कर यदि मोदी जी के गुजरात राज्य के शासन और बहन जी के उत्तर प्रदेश के शासन को देखा जाए तो बहन जी का कद मोदी जी से कहीं बड़ा साबित होता है.

जिस दिन बहन जी देश की प्रधान मंत्री बनेंगी उसी दिन से आप मोदी जी के प्रधान मंत्री शासन और बहन जी के प्रधान मंत्री शासन में भी स्पष्ट अंतर देख पाएँगे.

सेना प्रमुख ने यह भी कहा की आने वाला युग माया युग है. 2019 में मायावती का प्रधान मंत्री बनना तय मानिए.

दलित की बेटी ने किया कमाल - सिविल सेवा परीक्षा में आई देश भर में अव्वल.

दलित की बेटी ने किया कमाल - सिविल सेवा परीक्षा में आई देश भर में अव्वल.


22 वर्षीय टीना डाबी ने कमाल कर दिया है. इस छोटी सी उमर में ही पहली ही कोशिश में उसने देश की स्रवोच्च परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी का रिजल्‍ट घोषित हो गया है। दिल्‍ली की छात्रा टीना डाबी इस बार टॉपर बनी हैं, वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर के अतहर आमिर उल शफी खान दूसरे नंबर पर हैं।

दिल्ली के ही जसमीत सिंह संधू ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वह फिलहाल भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। अपने पहले ही प्रयास में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली 22 साल की टीना ने लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक किया है। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर यह मेरे के लिए गर्व का क्षण है।'

दलित समाज के लिए भी यह परिणाम किसी वरदान से कम नहीं है. इस परिणाम से अन्य दलित युवाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा. और शोषित समाज का युवा भी देश के विकास में अपनी भूमिका सफल रूप से निर्वाहन कर सकेगा.

Tuesday, 10 May 2016

सोशल मीडिया में भी लहरा रहा है बसपा का परचम.

सोशल मीडिया में भी लहरा रहा है बसपा का परचम.



यूँ तो बसपा के अधिकतर वोटर और कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर जुड़ें हैं और ज़मीनी स्तर पर ही काम करना पसंद भी करते हैं पर जैसे जैसे समय बदल रहा है बसपा के युवा कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया में अपनी पार्टी की कमान अच्छे से संभाल ली है. सोशल मीडिया पर इससे पहले दलित समाज से जुड़े मुद्दे इस स्तर पर नहीं उठाए जाते थे जीतने अब उठाए जाने लगे हैं. इसका सारा श्रेय जाता है नई एवं युवा पीढ़ी को जो दिन रात एक कर के शोषित समाज की आवाज़ को सोशल मीडिया के ज़रिए फैलाने का काम करते हैं. उनके इस काम में सर्व धर्म एवं सर्व जाति के वह सभी लोग शामिल हैं जो समता मूलक समाज की स्थापना चाहते हैं.

बहन जी ने प्रदेश को सर्वजन का नारा दिया दिया था जिसका असर अब देखने को मिल रहा है. दलित मुस्लिम एवं ब्राह्मण समाज मिल कर काम कर रहे हैं और बसपा का परचम लहराने को बेकरार हैं. ये आलम तो तब है जब बसपा ने आधिकारिक रूप से अपना कोई सोशल मीडिया संघठन नहीं बनाया हुआ. जिस दिन बहन जी ने सोशल मीडिया में प्रचार के लिए कदम बढ़ाए तो सारे रिकार्ड टूटना तो तय ही मानिए.

मायावती ने उत्तराखंड में भाजपा को चटाई धूल. कांग्रेस को दिया समर्थन - फिर से बनी कांग्रेस सरकार

मायावती ने उत्तराखंड  में भाजपा को चटाई धूल.
कांग्रेस को दिया समर्थन - फिर से बनी कांग्रेस सरकार

नई दिल्ली: मंगलवार सुबह तक उत्तराखंड मसले पर सबकी निगाहें मायावती पर टिकी हुई थीं कि उनके दो विधायक किसकी तरफ वोट करेंगे। सुबह मायावती ने बीएसपी के कुछ बड़े नेताओं के साथ बैठक की और बाद में घोषणा कर दी कि उनके दो विधायक कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगे और बीजेपी के साथ इसलिए नहीं जाना चाहतीं, क्योंकि वह सांप्रदायिक ताकतों के साथ नहीं जाएंगी। मायावती के इस निर्णय को सीधे अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा सकता है ...

क्यों बनाई बीजेपी से दूरी
इस समय जो उत्तर प्रदेश में स्थिति है उसके अनुसार इस बार का चुनाव बीएसपी बनाम बीजेपी हो सकता है। इस वजह से मायावती अपनी एक निडर छवि प्रस्तुत कर एक संकेत दे रही हैं कि वह बीजेपी से लोहा लेने को तैयार हैं और उन्हें सीबीआई का भी कोई भय नहीं है।

बराबर की टक्कर देने में सक्षम
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 80 सीटों में 71 सीटें हासिल हुई थीं और बीएसपी का खाता भी नहीं खुल पाया था। इसकी वजह यह भी रही कि मायावती का जो कोर दलित वोट है वह बीजेपी के पास चला गया। इस बार भी बीजेपी ने पिछड़ी जात से आने वाले केशव मौर्य को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दलित वोटों में सेंधमारी करने की पूरी तयारी कर ली है। मायावती अपने उत्तर प्रदेश काडर को ये संकेत देना चाहती हैं कि वह अब भी मज़बूत हैं और बीजेपी को बराबर की टक्कर देने में सक्षम हैं।

मुस्लिम वोट का सवाल
उत्तर प्रदेश में लगभग 19% मुस्लिम वोट हैं, जिसको लुभाने की कोशिश समय-समय पर सभी राजनितिक दाल करते रहे हैं। आज उन पर भी मायावती ने अपना दावा ठोंक दिया है, क्योंकि मायावती बीजेपी के साथ जाकर मुस्लिम मतदाताओं को यह संकेत नहीं देना चाहती थीं कि वह किसी भी प्रकार से बीजेपी के साथ हैं।

अगर अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो उस स्थिति में मायावती को हो सकता है कि सरकार बनने के लिए कांग्रेस कि आवश्यकता पड़े क्योंकि 2002 में बीएसपी और बीजेपी का गठबंधन हुआ था, जो कि चल नहीं पाया था तो मायावती कांग्रेस के साथ चुनाव के बाद गठबंधन का रास्ता खुला रखना चाहती हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बात तो स्पष्ठ है कि मायावती ने उत्तराखंड में कांग्रेस का समर्थन करके अपना निशाना उत्तर प्रदेश पर लगाया है और बीजेपी को चुनौती दी है ...

Sunday, 8 May 2016

बाबा रामदेव आयुर्वेद के नाम पर नूडल बेच कर देश को मूर्ख बना रहे हैं - अंबेडकर सेना

बाबा रामदेव आयुर्वेद के नाम पर नूडल बेच कर देश को मूर्ख बना रहे हैं  - अंबेडकर सेना


अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने दावा किया की बाबा रामदेव कोई संत नहीं बल्कि शुद्ध व्यापारी हैं. आयुर्वेद के अनुसार नूडल खाने से सैकड़ों बीमारियाँ होती हैं. क्योंकि आयुर्वेद हमेशा ताज़ा भोजन करने की ही सलाह देता है. आयुर्वेद के अनुसार बासी भोजन खाने से शरीर में विष का निर्माण होता है जिससे अनेक बीमारियाँ जन्म लेती हैं. और यह बात आज के वैज्ञानिक भी साबित कर चुके हैं की नूडल खाने से वह शरीर में अच्छे से हजम नहीं होती और ना ही उसमें ताज़ा भोजन जितने पोषक पदार्थ ही होते हैं.

जब खाया गया भोजन आपको हजम ही नहीं होगा तो वह सदेगा और गैस के साथ शरीर में कई प्रकार के विषों का निर्माण आरंभ कर देगा. धीरे धीरे यह विष सूक्ष्म रूप से शरीर में फैल कर उसे रोगी बना देते हैं और मनुष्य अनेक रोगों से खुद को घिरा हुआ पाता है.

अगर बाबा रामदेव ने थोड़ा भी आयुर्वेद पढ़ा होता तो वह इस सच को जानते होते और कभी भी नूडल बेचने के लिए बाजार में नहीं लाते. अब अगर बाबा को यह सच नहीं पता तो बाबा जी को आयुर्वेद का ज्ञान नहीं है और वह आयुर्वेद के नाम पर लोगोंको मूर्ख बना रहे हैं. और यदि उन्हें इस सच का पता है और इसके बावजूद वह इस नूडल को बेच रहे हैं तो फिर वह संत कैसे हो सकते हैं.

बाबा के अनेक भक्त इस मुद्दे पर कहते मिल जाते हैं की यह कम से कम स्वदेशी तो है. तो मित्रों जहर तो जहर होता है अब वह स्वदेशी हो या विदेशी. सेना प्रमुख ने यह भी कहा की हम माँग करते हैं की बाबा रामदेव यह ज़रूर बताएँ की उनकी नूडल खाने से शरीर को क्या क्या लाभ हैं? और क्या क्या हानियाँ हैं? 

Saturday, 7 May 2016

आने वाला युग होगा "मायावती युग" बन सकती हैं प्रधानमंत्री - अंबेडकर सेना 



अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की लंबे समय से राजनीति करने वाले बड़े से बड़े महारथी भी बहन मायावती को लोकतंत्र का चमत्कार मानते हैं. मायावती जी स्वतंत्र भारत की प्रथम ऐसी नेता हैं जो बहुजन समाज के लिए प्रभावी ढंग से काम कर पाई हैं. इनके शासन काल में दलित , पिछड़ा  एवं अल्प संख्यक समाज खुद को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस करता है. इनके राज में दंगे नही होते और शासन प्रशासन भी चुस्ती से काम करता पाया जाता है. कुल मिला कर विपक्ष के नेता भी दबी और खुली ज़ुबान से बहन जी के शासन में प्रशासन को सबसे अच्छा बताते हैं.

देश की जनता कई दशक से कांग्रेस का राज देख चुकी है और अब भाजपा को भी 2 साल हो चुके हैं. इस सरकार से पहले भी भाजपा की सरकारें केंद्र में रही हैं पर कोई ख़ास कार्य इन दोनो ही सरकारों में नहीं हो पाए और जनता की कसौटी पर खरा उतर पाने में दोनो ही सरकारें नाकाम रही हैं.

अब जनता कांग्रेस भाजपा के जाल से मुक्ति पा कर नया विकल्प तलाश करेगी जो की उन्हें मायावती की रूप में प्राप्त होगा. गौर तलब है की देश में दलित, पिछड़ों और अल्प संख्यक समुदाय की आबादी करीब 80 प्रतिशत से भी अधिक है जो मायावती को अपना नेता सर्वमान्य नेता मानने में कोई भी संकोच नहीं करते हैं. इनके अतिरिक्त सर्वजन की नीति को देखते हुए स्वर्ण समाज का एक तबका भी बसपा को वोट देता है.

सभी आँकड़ों को देखते हुए यह कहना ग़लत नहीं होगा की 2019 में "बहन जी" के प्रधानमंत्री बनने के पूरे पूरे आसार हैं.
"अशोक मौर्या" बन रहे हैं उत्तर प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद.


बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के पुत्र अशोक मौर्या आजकल प्रदेश के युवाओं में छाए हुए हैं. अपने सरल स्वाभाव के कारण जाने जाने वाले "अशोक मौर्या" को लोग "उत्कृष्ट मौर्या अशोक" के नाम से भी जानते हैं.
अशोक ज़मीनी स्तर से जुड़े युवा नेता हैं जो लोगों की समस्या को सुनते ही तुरंत हर संभव मदद करते हैं जबकि उनकी राजनैतिक पार्टी बसपा अभी विपक्ष में है. उसके बावजूद अशोक पीड़ित व्यक्ति के लिए किसी भी स्तर के अधिकारी से बात करने में कोई भी संकोच नहीं करते. यही वजह है की उनकी लोकप्रियता का ग्राफ दिनो दिन बढ़ता ही जा रहा है.

आने वाले समय में यह युवा नेता बसपा के लिए तुरुप का इक्का भी साबित हो सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में युवा वर्ग का वोट बैंक सबसे अधिक है और युवा नेता के तौर पर अशोक की प्रसिद्धि अभी से चारों तरफ फैलनी शुरू हो चुकी है.

Friday, 6 May 2016

चौंकाने वाला सर्वे- 2017 चुनाव में सपा 50 सीट का आँकड़ा भी नहीं कर पाएगी पार- अंबेडकर सेना


अंबेडकर सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा किए गये एक सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है की आने वाले चुनाव 2017 में समाजवादी पार्टी को 50 सीट भी नहीं मिलेंगी. जनता ने सर्वे में यह भी कबूला की अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. ऐसे में समाजवादी पार्टी को तो वोट देने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

मुस्लिम और यादव समाज ने भी सपा से किया किनारा.

इसी सर्वे में एक दूसरा पहलू यह निकल कर सामने आया की मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी के हाथ से खिसक चुका है और नया विकल्प तलाश कर रहा है. ऐसे में सपा की चुनावी तैयारियों को ज़ोर का झटका तो लगना तय ही मानिए.

इस झटके से यदि समाजवादी पार्टी उबर भी गई तो यादव समाज सपा को अगला झटका देने हेतु तैयार बैठा है. यादव समाज से किए गये प्रश्नों से पता लगता है की सपा का वोट बैंक समझे जाने वाले यादव समाज का विश्वास भी अब समाजवादी पार्टी से उठ चुका है और अगले चुनाव में यह समाज सपा के खिलाफ वोट करने का मन बना चुका है. यादव समाज का सीधा आरोप है की वोट के समय तो हम से वोट ले लिए जाते हैं पर चुनाव जीतने के बाद समाज के लिए कोई ढंग का काम नहीं किया जाता.


Sunday, 1 May 2016

भाजपा सांसद संतोष अहलावत की दलित विरोधी मानसिकता खुल कर आई सामने.
आम सभा में जाति सूचक शब्दों का किया प्रयोग - अंबेडकर सेना दर्ज करवाएगी मुक़द्दमा.



भाजपा शासन काल को 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं पर अब तक भी भाजपा के सांसद और नेता जनता का सम्मान करना नहीं सिख पाए हैं. इसी लिए आए दिन दलित समाज को ले कर अनर्गल बयान सामने आते रहते हैं .. ताज़ा मामला झूँझनू लोकसभा से सांसद संतोष अहलावत से जुड़ा है.

गौरतलब है की एक आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होनें जाति सूचक शब्द डूमणी का प्रयोग किया. कांग्रेस की विफलताओं को गिनाने के चक्कर में सांसद महोदया दलित समाज के सम्मान को भी भूल गईं.
संतोष अहलावत ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा " मौका चुकी डूमणी, गावे आल-पताल"
उनके इसी वाक्य से दलित समाज में बेहद गुस्सा एवं आक्रोश है. सांसद महोदया ने इस वाक्य का प्रयोग करने से पूर्व दलित समाज की भावनाओं का तनिक भी ख़याल नहीं किया.

अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने कहा की "यह बेहद दुखद स्थिति है के एक सांसद हो कर आप इस प्रकार की मानसिकता का प्रदर्शन करें. सांसद सर्व समाज का होता है. उसकी कोई जाति नहीं होती. वह सभी धर्म और जातियों से उपर होता है. सांसद ही तो ग़रीब जनता की आवाज़ को सरकार तक ले जाता है. अब यदि ऐसे में एक सांसद ही ग़रीब जनता को जाति सूचक शब्दों से संबोधन देगा तो ग़रीब जनता का क़ानून से विश्वास उतना तय मानिए"

सेना प्रमुख ने यह भी कहा की जितना शीघ्र हो सके सांसद महोदया को इस मामले पर माफी माँग लेनी चाहिए अन्यथा अंबेडकर सेना इस मुद्दे को ले कर अदालत तक जाने में कोई भी संकोच नहीं करेगी. दलित समाज के सम्मान के साथ कोई भी खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Wednesday, 27 April 2016

 ऊँचाहार के रसूलपुर धरावाँ गाव में अचानक आग लगने से  5 पाँच घर जल के राख - उत्कृष्ट मौर्य 'अशोक' ने की मदद 




विधानसभा ऊँचाहार के रसूलपुर धरावाँ गाव में अचानक आग लग जाने के कारण 5 पाँच घर जल के राख  हो गए जब यह खबर 
 उत्कृष्ट मौर्य 'अशोक' के पास पहुंची तो वह तुरंत  पीड़ित परिवार से मिले और SDM डलमऊ को हर सम्भंव मदद के आदेश दिए। इतना ही नहीं अशोक मौर्य ने पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद भी की .

गौर तलब है की अशोक मौर्य , बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी के सुपुत्र हैं और सामजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर रूचि लेते हैं जिनकी वजह से क्षेत्र की जनता को भी इनसे गहरा लगाव है. आने वाले चुनाव में अशोक मौर्या युवा वर्ग के बड़े नेता के तौर पर भी उभर सकते हैं.

Tuesday, 26 April 2016

झांसी : तीन बार के भाजपा विधायक ने बदला दल, बसपा में शामिल


झांसी. मिशन.2017 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी को झांसी जिले में तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के अंदर हो रही लगातार उपेक्षा से त्रस्त आकर मऊरानीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से तीन बार विधायक रहे प्रागीलाल अहिरवार बीजेपी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मजबूत रहा है जनाधार
भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर प्रागीलाल अहिरवार का मजबूत जनाधार रहा है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर रोरा के ग्राम प्रधान से शुरू किया। वह 1989, 1991 और 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में मऊरानीपुर सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए। एक बार उनकी पत्नी और एक बार उनका बेटा मऊरानीपुर ब्लाक का ब्लाक प्रमुख रहा है। इसके अलावा एक बार उनकी पत्नी जिला पंचायत की सदस्य भी रही हैं। प्रागीलाल ने अपनी पहचान एक जुझारू नेता के रूप में बनाई है। सरकार किसी की भी रही हो, लोगों की समस्याओं को लेकर वह हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं।

उपेक्षा के चलते बदला पाला
तीन बार के विधायक रहे प्रागीलाल अहिरवार पार्टी के अंदर हो रही उनकी उपेक्षा से आजिज आ चुके थे। इस बार के जिला पंचायत चुनाव में जब सत्ताधारी सपाइयों के खिलाफ पार्टी को प्रत्याशियों का टोटा नजर आ रहा था, तब उन्होंने अपने दो परिजनों को चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में पार्टी की भितरघात के चलते उनके परिजन बहुत थोड़े से अंतर से चुनाव हार गए थे।

पार्टी के लिए काम करेंगे
विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर प्रागीलाल अहिरवार कहते हैं कि अभी तो ऐसा कुछ भी नहीं है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसी में जुट जाएंगे। वह खुद को एक ईमानदार मजदूर बताते हैं। उनका कहना है कि पहले जहां थे, वहां भी पूरी ईमानदारी से काम किया। अब इस पार्टी में पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। 

Monday, 25 April 2016

बसपा ने शुरू की योजनाएं, सपा ले रही 'क्रेडिट' : सतीश चंद्र मिश्र

लखनऊ। लंबे समय बाद मीडिया में आते ही बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी पर हमला बोल दिया। सतीश चंद्र मिश्र ने समाजवादी पार्टी पर बसपा सरकार के दौरान शुरू की गयी योजनाओं का 'क्रेडिट' लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के दावों को खोखला व दिशाहीन करार दिया। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा लखनऊ मेट्रो रेल योजना के लिए बसपा सरकार के दौरान फरवरी 2008 में डीएमआरसी व एलडीए के बीच अनुबंध हुआ था। इस बाबत जुलाई 2011 में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गयी थी। जिस एक्सप्रेस-वे परियोजना को सपा सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है, उसकी मंजूरी 20 अप्रैल 2008 को बसपा सरकार में दी गयी थी। सपा सरकार ने बस कन्नौज व सैफई को जोडऩे के लिए इसका स्वरूप और नाम बदल दिया। इसी तरह गोमती रिवर फ्रंट योजना भी सितंबर 2008 में शुरू हो गयी थी। ललितपुर विद्युत परियोजना भी बसपा सरकार ने ही शुरू की थी। बसपा सरकार के पार्क और योजनाओं का नाम बदलकर सपा सरकार अपना बता रही है।

करीब तीन साल बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि लखनऊ मेट्रो की शुरुआत मायावती शासन काल में हुआ था. इसके लिए दो बार डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेजा गया था। सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि जुलाई 2011 में लखनऊ मेट्रो से संबंधित डीपीआर केंद्र को भेजा गया था। लेकिन अब अखिलेश सरकार इसका क्रेडिट ले रही है। मिश्र ने कहा कि यही हाल आगरा एक्सप्रेस-वे व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ है। दोनों प्रोजेक्ट मायावती के काल में शुरू हुए लेकिन अब समाजवादी पार्टी सरकार इनका नाम बदलकर क्रेडिट ले रही है। उन्होंने कहा कि बलिया से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस-वे बनाने की मायावती ने शुरू किया। उनकी सोच थी कि बलिया से महज आठ घंटों में दिल्ली की दूरी तय की जा सके। यहां पर एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना 2008 में बनीं थी।

उन्होंने कहा कि आज सौ करोड़ में एक किलोमीटर सड़क बन रही है। सपा सरकार ने अपने लोगों को ठेका दे रखा है जिन्होंने लूट मचा रखी है। इस दौर में प्रदेश के किसानों की जमीन पर औने-पौने दाम में खरीदा गया। प्रदेश में पार्कों के मुद्दे पर मिश्रा ने कहा कि जिस सबसे बड़े पार्क (जनेश्वर मिश्र) पार्क की बात यह सरकार कर रही है, उसे भी मायावती सरकार में बनाया गया था, लेकिन उस आंबेडकर पार्क का नाम बदल दिया गया। इतना ही नहीं उसमे बहुत पेड़ लगे थे लेकिन अब उन्हें काट दिया गया।

यूपी में कानून व्यवस्था धवस्त

प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर मिश्र ने कहा कि आज चारो तरफ अराजकता का माहौल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त और ध्वस्त है। हर दिन तीन-चार रेप, गैंगरेप और हत्याएं हो रहीं हैं। इस अराजकता को देखकर अब लोग मायावती सरकार को याद कर रहे हैं।

सपा-बीजेपी में मिलीभगत
मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी में अंदरूनी सांठगांठ है। दोनों ही पार्टियां साम्प्रदायिकता फैलाती हैं और वोटों का ध्रुवीकरण करती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का निलंबन कैट ने किया रद्द - अंबेडकर सेना ने दी बधाई.

कुछ महीनों से चले आ रहे संघर्ष पर आज आख़िरकार विराम लग ही गया. सभी तथ्यों की परख के बाद कैट ने आज अमिताभ ठाकुर का निलंबन रद्द करते हुए अपने अंतरिम आदेश में 11 अक्तूबर 2015 से रुके वेतन के साथ साथ बहाली का भी आदेश दे दिया है.

गौर तलब है की अमिताभ ठाकुर अपनी सॉफ छवि के लिए जाने जाते हैं कुछ माह पहले उनके मुलायम सिंह यादव से मतभेद होने के समाचार प्राप्त हुए थे तब से समाजवादी सरकार ने उन्हें निलंबन पर रखा हुआ था. किंतु अमिताभ ठाकुट दृढ़ संकल्प और पूरी लगन से न्याय की यह लड़ाई लड़ते रहे और आज न्याय की जीत हुई.

अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने पूरे प्रदेश को इस फ़ैसले पर बधाई देते हुए बताया की अब फिर से क़ानून राज की वापसी होगी. आशा है की प्रदेश की जनता इस अन्याय का जवाब समाजवादी सरकार को 2017 में ज़रूर देगी जिसने एक ईमानदार अफ़सर को उसकी ईमानदारी का इनाम उसको प्रताड़ित कर के दिया.
मोदी के 'मन की बात' के दौरान नींद ले रहे थे यू० पी० के भाजपा अध्यक्ष "केशव प्रसाद मौर्या"


गाज़ियाबाद।  पीएम मोदी 'मन की बात' करते हैं ताकि पूरा देश उनकी बातों को सुने और तो और वो लोगों से सीधे जुड़ सकें। अगर ऐसे में उनकी पार्टी के ही नेता मन की बात के दौरान झपकी लेते हुए नजर आ जाए तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है। दरसअल, कुछ ऐसा ही हुआ रविवार को जब पीएम ने मन की बात की, पीएम के मन की बात कार्यक्रम के दौरान हाल ही में नियुक्त किए गए यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य झपकी लेते हुए नजर आए।

केशव प्रसाद मौर्य के इस वीडियो से बीजेपी की किरकिरी हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह यूपी के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सो रहे हैं। यही नहीं, उनकी बगल की कुर्सी पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठे हैं।

रविवार को पीएम मोदी जब रेडियो पर लोगों को संबोधित कर रहे थे तो यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सोते हुए नजर आये। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपने एसी कमरे में आराम फरमाते रहे और रामशंकर कठेरिया तो बीच में ही बाहर निकल गये। बता दें कि आज के प्रोग्राम के तहत यूपी में कुल 14 केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई थी कि वे जनता के साथ बैठ कर 'मन की बात' को सुनेंगे और संदेश लोगों के बीच फैलाएंगे। 

Wednesday, 20 April 2016

O.B.C. वर्ग का सपा और भाजपा से उठा विश्वास - कई बड़े O.B.C. संघठन अंबेडकर सेना के संपर्क में.
बसपा को दे सकते हैं समर्थन.



अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने बताया की केंद्र की भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मिल कर O.B.C. वर्ग का शोषण किया है जबकि यह वह वर्ग है जिसका अधिकतर वोटर भाजपा और सपा को ही परंपरागत रूप से वोट देता आया है.

आरक्षण के नाम पर वेसए ही इस वर्ग को कम हिस्सा प्राप्त है उसके बावजूद राजनैतिक कारणों से अन्य अनेक जातियाँ भी इसी वर्ग में डाल कर इस वर्ग को मिलने वाला लाभ प्रतिशत और भी कम कर दिया है.

चुनाव के समय दोनो पार्टियाँ बड़े बड़े वादे कर के O.B.C. वर्ग का वोट तो ले लेती हैं पर चुनाव जीतने के बाद इस वर्ग की उपेक्षा करना भी आरंभ कर देते हैं और यह कृत्य कई दशकों से चला आ रहा है.

अब की बार 2017 के चुनाव में O.B.C. वर्ग के कई बड़े युवा संघठन अंबेडकर सेना को अपना समर्थन दे चुके हैं और बहन मायावती को ही वोट देने हेतु लामबंद हैं.. O.B.C. समाज को उमीद है की बसपा की सरकार उनके वर्ग को इंसाफ़ देंगी और विकास के मार्ग पर ले जाएँगी.

यदि यह वर्ग बसपा के हाथ मजबूत करता है तो बसपा की रिकार्ड जीत होने से कोई भी पार्टी नहीं रोक पाएगी क्योंकि दलित - मुस्लिम और ब्राह्मण समाज पहले से ही बसपा के समर्थन में हैं.