Wednesday, 11 May 2016

दलित की बेटी ने किया कमाल - सिविल सेवा परीक्षा में आई देश भर में अव्वल.

दलित की बेटी ने किया कमाल - सिविल सेवा परीक्षा में आई देश भर में अव्वल.


22 वर्षीय टीना डाबी ने कमाल कर दिया है. इस छोटी सी उमर में ही पहली ही कोशिश में उसने देश की स्रवोच्च परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी का रिजल्‍ट घोषित हो गया है। दिल्‍ली की छात्रा टीना डाबी इस बार टॉपर बनी हैं, वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर के अतहर आमिर उल शफी खान दूसरे नंबर पर हैं।

दिल्ली के ही जसमीत सिंह संधू ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वह फिलहाल भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। अपने पहले ही प्रयास में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली 22 साल की टीना ने लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक किया है। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर यह मेरे के लिए गर्व का क्षण है।'

दलित समाज के लिए भी यह परिणाम किसी वरदान से कम नहीं है. इस परिणाम से अन्य दलित युवाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा. और शोषित समाज का युवा भी देश के विकास में अपनी भूमिका सफल रूप से निर्वाहन कर सकेगा.

No comments:

Post a Comment