Sunday, 8 May 2016

बाबा रामदेव आयुर्वेद के नाम पर नूडल बेच कर देश को मूर्ख बना रहे हैं - अंबेडकर सेना

बाबा रामदेव आयुर्वेद के नाम पर नूडल बेच कर देश को मूर्ख बना रहे हैं  - अंबेडकर सेना


अंबेडकर सेना के संस्थापक राम बजरंग लाल ने दावा किया की बाबा रामदेव कोई संत नहीं बल्कि शुद्ध व्यापारी हैं. आयुर्वेद के अनुसार नूडल खाने से सैकड़ों बीमारियाँ होती हैं. क्योंकि आयुर्वेद हमेशा ताज़ा भोजन करने की ही सलाह देता है. आयुर्वेद के अनुसार बासी भोजन खाने से शरीर में विष का निर्माण होता है जिससे अनेक बीमारियाँ जन्म लेती हैं. और यह बात आज के वैज्ञानिक भी साबित कर चुके हैं की नूडल खाने से वह शरीर में अच्छे से हजम नहीं होती और ना ही उसमें ताज़ा भोजन जितने पोषक पदार्थ ही होते हैं.

जब खाया गया भोजन आपको हजम ही नहीं होगा तो वह सदेगा और गैस के साथ शरीर में कई प्रकार के विषों का निर्माण आरंभ कर देगा. धीरे धीरे यह विष सूक्ष्म रूप से शरीर में फैल कर उसे रोगी बना देते हैं और मनुष्य अनेक रोगों से खुद को घिरा हुआ पाता है.

अगर बाबा रामदेव ने थोड़ा भी आयुर्वेद पढ़ा होता तो वह इस सच को जानते होते और कभी भी नूडल बेचने के लिए बाजार में नहीं लाते. अब अगर बाबा को यह सच नहीं पता तो बाबा जी को आयुर्वेद का ज्ञान नहीं है और वह आयुर्वेद के नाम पर लोगोंको मूर्ख बना रहे हैं. और यदि उन्हें इस सच का पता है और इसके बावजूद वह इस नूडल को बेच रहे हैं तो फिर वह संत कैसे हो सकते हैं.

बाबा के अनेक भक्त इस मुद्दे पर कहते मिल जाते हैं की यह कम से कम स्वदेशी तो है. तो मित्रों जहर तो जहर होता है अब वह स्वदेशी हो या विदेशी. सेना प्रमुख ने यह भी कहा की हम माँग करते हैं की बाबा रामदेव यह ज़रूर बताएँ की उनकी नूडल खाने से शरीर को क्या क्या लाभ हैं? और क्या क्या हानियाँ हैं? 

No comments:

Post a Comment