Sunday, 22 May 2016

शास्त्रों के अनुसार हर मनुष्य है ब्राह्मण - जानिए कैसे

शास्त्रों के अनुसार हर मनुष्य है ब्राह्मण - जानिए कैसे

अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल ने ब्राह्मणवादी सोच पर कड़ा प्रहार करते हुए बताया की ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने पूर्व काल में समाज में झूठ का जाल फैला कर सर्व समाज को भ्रमित करने का काम किया था जो आज तक जस का तस है. कोई भी ब्राह्मण शास्त्र से उपर तो नहीं हो सकता. जो शास्त्र कहते हैं वह हर ब्राह्मण को मानना ही पड़ेगा.

शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मांड की रचना ब्रम्‍हा जी ने की. मनुष्य की रचना भी ब्रम्‍हा जी ने ही की. यानी हर मनुष्य ब्रह्मा जी की संतान हुआ. और ब्रह्मा जी की हर संतान ब्राह्मण ही कहलाती है. इस नियम से तो हर मनुष्य ब्राह्मण ही पैदा होता है. जिसे कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग बाद में अलग अलग समाज या जाती में बाँटने का वीभत्स कार्य करते हैं.

जाति के विषय में शास्त्र कहते हैं की मनुष्य स्वयं एक जाती है. दूसरी जाति हुई पशु जाति इसी प्रकार देव जाति या गंधर्व जाति. इस प्रकार से विभक्त जीवन के अलग अलग रूपों के लिए ही जाति का प्रयोग शास्त्रों में किया गया है. मनुष्यों में तो कोई जाति हो ही नहीं सकती. यह सब जाति वाद के नाम पर फैलाया गया बहुत बड़ा भ्रम है. जिसने समाज को आपस में बाँट दिया है. अंध विश्वास से बाहर निकालिए और मनुष्य बनिये.

2 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. हमें पता है की, हमें बेवकूफ बनाकर सुवार्नो ने राज किया , गुलामी करवाई |हमारी जमीनों पर कब्जा किया , और उसी का कर्ज चुकाने के लिए पीढियों ने दम तोड़ दिया | आज इस उपर्युक्त बातो को नहीं मानेंगे हम | भले हम एक जैसे पैदा हुए हों , अभी अंतर आ चूका है |
    अतः २००० सालो में हम पिछड़ चुके हैं |

    ऊपर लिखी बाते पढके कोई ब्राह्मण ये बोले की जब तुम भी ब्राह्मण होतो आरक्षण छोर दो , हम ये शास्त्र नहीं मानेंगे |

    ReplyDelete