Friday, 6 May 2016

चौंकाने वाला सर्वे- 2017 चुनाव में सपा 50 सीट का आँकड़ा भी नहीं कर पाएगी पार- अंबेडकर सेना


अंबेडकर सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा किए गये एक सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है की आने वाले चुनाव 2017 में समाजवादी पार्टी को 50 सीट भी नहीं मिलेंगी. जनता ने सर्वे में यह भी कबूला की अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. ऐसे में समाजवादी पार्टी को तो वोट देने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

मुस्लिम और यादव समाज ने भी सपा से किया किनारा.

इसी सर्वे में एक दूसरा पहलू यह निकल कर सामने आया की मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी के हाथ से खिसक चुका है और नया विकल्प तलाश कर रहा है. ऐसे में सपा की चुनावी तैयारियों को ज़ोर का झटका तो लगना तय ही मानिए.

इस झटके से यदि समाजवादी पार्टी उबर भी गई तो यादव समाज सपा को अगला झटका देने हेतु तैयार बैठा है. यादव समाज से किए गये प्रश्नों से पता लगता है की सपा का वोट बैंक समझे जाने वाले यादव समाज का विश्वास भी अब समाजवादी पार्टी से उठ चुका है और अगले चुनाव में यह समाज सपा के खिलाफ वोट करने का मन बना चुका है. यादव समाज का सीधा आरोप है की वोट के समय तो हम से वोट ले लिए जाते हैं पर चुनाव जीतने के बाद समाज के लिए कोई ढंग का काम नहीं किया जाता.


No comments:

Post a Comment