Saturday, 28 May 2016

अखिलेश के मंत्री विधायक आपस में ही भिड़े - विकास ना करने का आरोप


अखिलेश के मंत्री विधायक आपस में ही भिड़े - विकास ना करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के जम्मेदार पद पर आसीन नेता की करतूत जानकर पूरी यूपी शर्मासार हो जएगी. बता दे एक बड़े अनुशासनहीनता का परिचय देते हुए आज पीलीभीत में एक राज्यमंत्री और एक विधायक आपस में ही भीड़ गए. सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन बड़े नेतओं ने अपनी इस शर्मनाक हरकत को अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बलराम यादव के सामने ही करना शुरू कर दिया.

बताया जा रहा है आज पीलीभीत में यूपी सकरार के प्रभारी मंत्री बलराम यादव की मौजूदगी में जिला योजना की बैठक का आयोजन किया गया था. इस बैठक में सबंधित नेता और मंत्रियों ने भाग लिया था. जहां स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री हाजी रियाज पर बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा पर ने विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया. जिसे सुनते ही राज्यमंत्री आग बबूला हो गए और विधायक के खिलाफ़ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे.

फिर भी विधायक राम जतन शर्मा नहीं चुप हुए और पुनः राज्यमंत्री पर उनके क्षेत्र में विकास को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया. इसके बाद तो राज्यमंत्री हाजी रियाज ने अपनी मर्यादा को ताक पर रखते हुए विधायक को गन्दी गलियां देना शुरू कर दिया. हाजी रियाज के इस बुरे बर्ताव के कारण विधायक राम सरन वर्मा ने बैठक को बिच में ही छोड़ दिया और वहां से उठ कर चले गए.

1 comment: