Thursday, 26 May 2016

भाजपा मायावती के खिलाफ मोदी को भी उतार दे तो भी नहीं जीत सकते - "अंबेडकर सेना"

भाजपा मायावती के खिलाफ मोदी को भी उतार दे तो भी नहीं जीत सकते - "अंबेडकर सेना"

अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल ने आज बताया की बहन मायावती की इस समय उत्तर प्रदेश में प्रचंड लहर चल रही है.
सत्ता धारी पार्टी सपा से जनता का विश्वास उठ चुका है और गुंडागर्दि से पूरा प्रदेश त्राहिमाम कर रहा है.
ऐसे में लोग बहन जी के सुशासन और सर्वोत्तम क़ानून व्यवस्था को याद करते हुए उन्हे ही चुन कर लाने का संकल्प ले चुके हैं.
जनता सब देख रही है की किस प्रकार सपा और भाजपा में खिचड़ी पक रही है. सपा शासन आने के बाद से अब तक प्रदेश में सैंकड़ों दंगे हो चुके हैं जिन्हे रोकने एवं पीड़ितों को न्याय दिलवाने में केंद्र एवं राज्य सरकार दोनो ही विफल रही हैं. जिसके चलते मुस्लिम एवं दलित समाज भय के वातावरण में जी रहा है. इसी भय से मुक्ति के लिए बहुजन समाज पार्टी को प्रचंड बहुमत से लाने का प्रण अब प्रदेश की जनता कर चुकी है.. लहर इतनी प्रचंड है की भाजपा चाहे तो मोदी जी को भी मुख्यमंत्री उमिद्द्वार बना ले..तब भी भाजपा का हारना तय है. क्योंकि काठ की हांड़ी बार बार नहीं चढ़ती.

No comments:

Post a Comment