Tuesday, 10 May 2016

सोशल मीडिया में भी लहरा रहा है बसपा का परचम.

सोशल मीडिया में भी लहरा रहा है बसपा का परचम.



यूँ तो बसपा के अधिकतर वोटर और कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर जुड़ें हैं और ज़मीनी स्तर पर ही काम करना पसंद भी करते हैं पर जैसे जैसे समय बदल रहा है बसपा के युवा कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया में अपनी पार्टी की कमान अच्छे से संभाल ली है. सोशल मीडिया पर इससे पहले दलित समाज से जुड़े मुद्दे इस स्तर पर नहीं उठाए जाते थे जीतने अब उठाए जाने लगे हैं. इसका सारा श्रेय जाता है नई एवं युवा पीढ़ी को जो दिन रात एक कर के शोषित समाज की आवाज़ को सोशल मीडिया के ज़रिए फैलाने का काम करते हैं. उनके इस काम में सर्व धर्म एवं सर्व जाति के वह सभी लोग शामिल हैं जो समता मूलक समाज की स्थापना चाहते हैं.

बहन जी ने प्रदेश को सर्वजन का नारा दिया दिया था जिसका असर अब देखने को मिल रहा है. दलित मुस्लिम एवं ब्राह्मण समाज मिल कर काम कर रहे हैं और बसपा का परचम लहराने को बेकरार हैं. ये आलम तो तब है जब बसपा ने आधिकारिक रूप से अपना कोई सोशल मीडिया संघठन नहीं बनाया हुआ. जिस दिन बहन जी ने सोशल मीडिया में प्रचार के लिए कदम बढ़ाए तो सारे रिकार्ड टूटना तो तय ही मानिए.

No comments:

Post a Comment