Monday, 23 May 2016

मोदी सरकार हुई फेल - अंबेडकर सेना ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड.


मोदी सरकार हुई फेल - अंबेडकर सेना ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड.


अंबेडकर सेना प्रमुख राम बजरंग लाल ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उनके 2 साल में किए गये कामों की तुलना उनके किए गये वादों से की.

जब जब मोदी चुनाव प्रचार में जाते थे तो उनके भाषण सुन कर देश को लगता था की यही वो व्यक्ति है जो देश को नई दिशा दे सकता है और जनता को न्याय. भारत की भोली भाली जनता ने अपने सपने पूरे करने के लिए मोदी पर विश्वास कर लिया और पूर्ण बहुमत से सत्ता उनकी झोली में डाल दी. पर मोदी सरकार को आए हुए अब 2 वर्ष हो चुके हैं. पर क्या मोदी वह सब कर पाने में सफल हुए जिसका उन्होने वादा किया था.

पेश हैं कुछ तथ्य -

आम जनता को दाल 200 रुपये किलो.

किसान का प्याज 30 पैसे किलो.

राम मंदिर का कोई हल नहीं निकला. इस मुद्दे का ऐसा हल निकलना चाहिए था जिससे हिंदू मुस्लिम दोनो वर्ग संतुष्ट हों.

धारा 370 नही टूटी.

गौ हत्या भी बंद नहीं हुई. इस मुद्दे पर हिंदू समाज मे भारी रोष है.

अवैध बांग्लादेशी अब भी खुले रूप से भारत में घुस रहे हैं.

अभी तक राहुल और सोनिया भी जेल नहीं गये. और ना ही कोई बड़ा कांग्रेसी.

मुद्रा लोन की स्कीम तो आई पर ज़रूरतमंद व्यक्ति को लोन नहीं मिला.

कच्चे तेल के भाव तो कम हुए पर पेट्रोल डीजल के नहीं,

जो टेक्स कांग्रेस ने जनता पर थोप दिए थे उनमें भी कोई सुधार नहीं हुआ.

जाट आंदोलन के नाम पर उपद्रवियों ने पूरा हरियाणा जला दिया पर मोदी सरकार कुछ नहीं कर सकी.

रोहित वेमूला हत्याकांड में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई.

दलित समाज के लिए आज तक कुछ नहीं किया.

मुस्लिम समाज की स्थिति भी जस की तस बनी हुई है.

हिंदू समाज भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है.

उत्तर प्रदेश में अब भी आए दिन धर्म के नाम पर दंगे हो रहे हैं.

सेना प्रमुख ने बताया की लिस्ट तो और भी लंबी है..पर मोदी सरकार पहले इन सभी समस्याओं से निजात पा ले तो भी देश को भारी राहत मिल जाएगी. नया कुर्ता पायज़मा पहन कर भाषण दे देने से ही देश नहीं चलता है. और ना ही भाषण से किसी ग़रीब का पेट भरता है. मोदी सरकार ने इन दो वर्षों में भाषण देने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है. 

No comments:

Post a Comment