दलितों को मंदिर में प्रवेश दिलाने गए सांसद पर हमला - ज़ख्मी
चकराता। उत्तराखंड के चकराता में दलितों को मंदिर में प्रवेश कराने के लिए आंदोलन कर रहे सांसद तरुण विजय पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ के पथराव से तरुण विजय सहित कई लोग घायल हो गए। उन्हें चकराता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से तकरीबन सौ किलोमीटर दूर चकराता में राज्यसभा सांसद तरुण विजय दलितों के उत्पीड़न और मंदिरों में उनका प्रवेश रोकने के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। जौनसार बावर में कई मंदिरों में दर्शन करने से दलितों को रोका जाता है। इन्हीं मंदिरों में शामिल है पोखरी का प्रसिद्ध शिलगुर देवता मंदिर। यहां भी दलितों की एंट्री बैन है।

इसके खिलाफ तरुण विजय दलितों को लेकर परिवर्तन यात्रा के जरिए मंदिर रवाना हुए लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उनपर भीड़ ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले और पथराव में तरुण विजय को कई चोटें आई हैं। उन्हें और उनके अन्य जख्मी साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि तरुण विजय पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment