Friday, 24 June 2016

स्वामी प्रसाद मौर्या जैसे गद्दार की बसपा को नहीं है ज़रूरत - अंबेडकर सेना

स्वामी प्रसाद मौर्या जैसे गद्दार की बसपा को नहीं है ज़रूरत - अंबेडकर सेना

अंबेडकर सेना प्रमुख ने आक्रामक होते हुए बताया की स्वामी प्रसाद मौर्या पुत्र मोह में अंधे हो चुके हैं. उन्हें पार्टी ने आज तक जितना दिया है वह एहसान जिंदगी भर भी मौर्या नहीं उतार पाएँगे.
बहन जी का स्वाभाव बिल्कुल सुलझा हुआ एवं पार्टी की नीतियाँ बिल्कुल स्पष्ट हैं जिनका पालन बहन जी बिल्कुल कड़ाई से करती आई हैं तभी यह मिशन आज यहाँ तक पहुँच पाया है.
परिवार तो बहन जी का भी है पर बहन जी परिवारवाद को बढ़ावा देने के सख़्त खिलाफ हैं. और स्वामी प्रसाद मारी को अपनी संतान के लिए चुनावी टिकट चाहिए था. बस यहीं पर मौर्या की मति भ्रष्ट हो गई एवं वह पार्टी की गाइड लाइन को भूल कर बहुत ही भयंकर भूल कर गये.

सेना प्रमुख ने आयेज कहा की इतिहास गवाह है आज तक जो भी नेता बसपा से अलग हुआ है उसकी राजनीति समाप्त हो गई है. और बसपा को उनके जाने से नुकसान की जगह सिर्फ़ लाभ ही हुआ है.

2017के चुनाव में बसपा 300 से अधिक सीट के साथ विजयी होगी. पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपने कार्य में लगा हुआ है .. ऐसे में एक गद्दार के जाने से पार्टी को मजबूती ही मिली है.

No comments:

Post a Comment