Friday, 2 September 2016

मीडिया ने दिखाया फर्जी ओपिनियन पोल - जबकि बसपा जीत रही है 334 सीट.

मीडिया ने दिखाया फर्जी ओपिनियन पोल - जबकि बसपा जीत रही है 334 सीट.

अंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े संघठन अंबेडकर सेना के ज़मीन से जुड़े लोकल कार्यकर्ताओं ने अगस्त माह में पूरे प्रदेश के जिलों में एक सर्वे किया जिसके आधार पर परिणाम यह आया की यदि आज चुनाव करवा लिया जाए तो बसपा 334 सीट उत्तर प्रदेश में जीत रही है. वहीं दूसरी और सपा और भाजपा को वोट देने की बात तक भी उत्तर प्रदेश के लोग नहीं करना चाहते क्योंकि सपा के कुशासन से पहले ही त्रस्त है उपर से भाजपा के मोदी जी ने भी अपने कार्यकाल में उत्तरप्रदेश को कुछ ख़ास नहीं दिया है.

जबकि कुछ समाचार चैनल वाले एक सर्वे को आधार बना कर एक ओपेनियन पोल चला रहे हैं जिसमे समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में नंबर एक पर एवं दूसरे नंबर पर भाजपा को और बसपा को तीसरे नंबर पर बताया गया है. इस सर्वे को देखते ही उत्तर पदेश की राजनीति से जुड़ा कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ जाएगा की यह एक फर्जी सर्वे है जिसके आँकड़ों को ग़लत प्रकार से पेश किया गया है.

पूरे उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के गुंडा राज से मुक्ति चाहती है और ये मीडिया वाले उसी पार्टी को नंबर एक पर दिखा रहे हैं और जिस बसपा की रिकार्ड तोड़ बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है उसको कुछ बिके हुए पत्रकारों ने तीसरे स्थान पर बता दिया है.

उत्तर प्रदेश के बच्चे बच्चे की ज़ुबान पर अगली मुख्यमंत्री हेतु बहन मायावती का नाम है. किसी भी शहर, कस्बे या मुहल्ले या गाँव में जा कर किसी को भी ये पूछ लीजिए की 2017 में उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी तो सबका उत्तर एक ही है - मायावती

यह फर्जी सर्वे विपक्षी दलों का बसपा के प्रति दर प्रदर्शित करता है और इस सर्वे के बाद अब हर बसपाई और अधिक मेहनत से जनता को जागरूक करने में लग जाएगा ताकि आने वाला चुनाव उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार को स्थापित करने का कार्य करे.

No comments:

Post a Comment