Sunday, 4 September 2016

मायावती की रैली ने तोड़े मोदी की रैली के सारे रिकार्ड - उमड़ी लाखों की भीड़

मायावती की रैली ने तोड़े मोदी की रैली के सारे रिकार्ड - उमड़ी लाखों की भीड़


वाराणसी/ इलाहाबाद. बसपा सुप्रिमों मायावती की रैली ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साथ ही बीते जून में हुई पीएम मोदी के रैली को भी भीड़ के ममाले में पीछे छोड़ दिया। तकरीबन छह लाख से अधिक की भीड़ ने मायावती को बता दिया कि आने वाला समय में बसपा यूपी में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। साथ ही भीड़ को देखकर विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा द्वारा बसपा को लगातार होने के दावे के बीच बसपा एक नई उर्जा शक्ति के साथ यूपी फतह करने की तैयारी में जुट गई है।
वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती ने पूर्वांचल में रैली का आयोजन कर यह संदेश दे दिया है कि इस बार इनकी दहाड़ जरूर इतिहास बदलेगी इसका अंदाजा रविवार को इलाहाबाद रैली में उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। जोन और रेंज से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। इलाहाबाद के परेड ग्राउंड रैली में भीड़ इतनी है कि लोग खड़े होने की जगह नहीं है पंडाल के बाहर लोग मायावती को सुन रहे हैं। वहीं यह माया प्रेम ही है कि लोग गर्मी-धूप की परवाह किए बिना हांथ वाले पंखे से ही गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं और मायावती को ध्यान से सुन रहे हैं। बता दें कि सत्ता में वापसी की कवायद में जुटी की यह पूर्वांचल में यह सबसे बड़ी रैली है। इसमें तीन मंडल के 68 विधानसभाओं के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। बसपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायवती रैली में पहुंच चुकी हैं।
एक तरफ मायावती भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या के गढ़ में भाजपा को बेचैन कर रही हैं। तो दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस को भी अपनी ताकत का अहसास करा रही हैं। मायावती की भीड़ से विपक्षी दलों की चिंता बढ़ गई है कारण कि आज किसी भी दल की ताकत का आकलन उसके उसके भीड़ से किया जाता है। बसपा पिछले कई कीर्तिमान ध्वस्त करने जा रही है।
मजबूती से उभर रही बसपा, अखिलेश और शाह को चुनौतीआजमगढ़ की रैली के बाद इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में जिस उत्साह के साथ लोगों ने मायावती को सहयोग और साथ दिया है उससे एक बात को साफ है कि अखिलेश सरकार के लिए ये भीड़ कुछ शुभ संकेत नहीं दे रही। साथ ही यूपी चुनाव जीतने के लिए यूपी में लगातार डेरा डाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति को भी इस भीड़ ने साफ चुनौता दे दिया है।

No comments:

Post a Comment