Thursday, 14 April 2016


भाजपा की प्रगति रैली के लिए उजाड़ दी गई हैं 100 से ज्यादा झुग्गियां.

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रगति रैली के लिए सेक्टर 31 के मैदान में 100 से ज्यादा झुग्गियों को तोड़ दिया गया। क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही यह रैली इन परिवारों के लोगों पर मुसीबत का पहाड़ बनकर टूट पड़ी है।


इस मैदान पर 17 अप्रैल को भाजपा की प्रगति रैली होगी, जिसे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और अन्य नेता संबोधित करने वाले हैं। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का दावा है कि इस रैली में मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं करने वाले हैं।
विकास के नाम पर 1०० से ज्यादा झुग्गियों को भरी गर्मी में उजाड़ देना बतात है कि शहरी लोगों का विकास गरीब लोगों की बुनियादी जरूरतों पर भारी पड़ जाता है। राजनीतिक माईलेज हासिल करने के इरादों के आड़े आ रही इन झुग्गियों को जमींदोज किया जाना ये झुग्गीवासी कभी भुला नहीं पाएंगे।
जब देश और दुनिया में गरीबों और दलितों के मसीहा अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में झुग्गीवासी गिड़गिड़ाते रहे और अफसरों के दिल नहीं पसीजे। जेसीबी मशीनोें ने इन गरीबों के अस्थायी घरौदों को तोड़ डाला। इस भरी गर्मी में अब ये परिवार अपने बच्चों सहित कहां आसरा लेंगे। इस बारे में उन्हें भी नहीं पता है।
हालांकि तोड़फोड़ दस्ते के अधिकारी पद्म सिंह ने कहा कि वह सेक्टर 31 और स्प्रिंग फील्ड क्ष्ोत्र में सफाई की दृष्टि से इन झुग्गियों को गिराया गया है। इन झुग्गियों को गिराने के पीछे प्रगति रैली का कारण नहीं है। यहां के लोगों की अतिक्रमण के बारे में कई शिकायतें मिली थीं। इसलिए यह कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment